Author: shivam kumar

रांची। धनबाद जिले के वासेपुर इलाके के कुख्यात डॉन फहीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। खबर है कि घाघीडीह सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे फहीम खान को शुक्रवार को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते तुरंत बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शिफ्ट फहीम खान को जमशेदपुर से रांची तक भारी पुलिस सुरक्षा में लाया गया। इस दौरान जेल प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के हर इंतजाम को चाक-चौबंद रखा। जानकारी के अनुसार रांची के रिम्स अस्पताल के कैदी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। फहीम खान झारखंड के सबसे खतरनाक…

Read More

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामविशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार रात एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सेंटर मुर्तिया गांव निवासी कोशीला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की बहन ने बताया कि घटना से पहले कोशीला देवी ने फोन कर बताया था कि पति, ससुर समेत अन्य लोग उसके…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में कहा, “मैं पुलवामा आतंकवादी हमले में प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सुरक्षाकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में हमेशा के लिए अंकित रहेगा। उनका बलिदान हर नागरिक को एक मजबूत और सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Read More

भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने कहा कि “समग्र भारतीय पत्रकारिता” किताब के दूसरे खंड को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें 40 साल की पत्रकारिता का जिक्र किया गया है। इस खंड में बताया गया है कि तिलक युग समाप्त हो रहा है और गांधी की पत्रकारिता शुरू हो रही है। गांधी की पत्रकारिता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भविष्य की भी है। वरिष्ठ पत्रकार राय शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में ‘समग्र भारतीय पत्रकारिता’ किताब के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।…

Read More

2017 में आज ही के दिन ISRO ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया था। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ही मिशन में 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया, जो उस समय विश्व रिकॉर्ड था। इससे पहले किसी भी देश ने एक साथ इतने अधिक सैटेलाइट लॉन्च नहीं किए थे। इन उपग्रहों में भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों के छोटे उपग्रह भी शामिल थे। इस उपलब्धि ने कम लागत और विश्वसनीय प्रक्षेपण क्षमता के मामले में भारत की मजबूत पहचान बनाई और वैश्विक स्पेस मार्केट में उसकी साख को नई ऊंचाई दी। महत्वपूर्ण घटनाक्रम 1677 – इंग्लैंड…

Read More

पलामू। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव में मैट्रिक के एक छात्र का फंदे पर लटका शव बरामद किया गया। किशोर ने शुक्रवार को मैट्रिक के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी। घर आकर खाना खाकर सो गया था। शनिवार सुबह उसे फंदे पर लटका देखा गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के समय घर पर अभय और उसकी छोटी बहन थे। बड़ी बहन कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई करती है। माता-पिता एक बच्चे को लेकर मजदूरी करने के लिए कई महीने से बाहर हैं । युवक की पहचान 16 वर्षीय अभय कुमार, पिता…

Read More

खूंटी। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को परिवार के साथ बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। साथ ही अपने परिवार और झारखंड के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। न्यायमूर्ति ने बाबा मंदिर के अलावा श्रीगणेश मंदिर, पार्वती मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर और शनि मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके पूर्व बाबा आमरेश्वर धाम पहुंचने पर प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। मौके पर खूंटी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार, उपायुक्त आर रोनिता, एसपी मनीष टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली टीओडी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को त्योहार में घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। टाटानगर के यात्रियों के लिए सबसे अहम ट्रेन 08185/08186 हटिया–दुर्ग–हटिया स्पेशल है, जिसकी सेवा 03 मार्च से 31 मार्च 2026 (वापसी 01 अप्रैल 2026 तक) के बीच 9 अतिरिक्त ट्रिप के साथ जारी रहेगी। यह…

Read More

रांची। झारखंड में पछुआ हवाओं के प्रभाव से फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी संभावना जताते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राजधानी रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रकाश सिंह जजमेंट के तहत यूपीएससी से अनुमोदित सूची में से ही एक महीने के भीतर डीजीपी की नियुक्ति करना अनिवार्य है। ऐसे में झारखंड सरकार को भी विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करना ही होगा। मरांडी ने कहा कि डीजीपी नियुक्ति में सरकार की मनमानी और अनियमितताओं के खिलाफ उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है और अब उसके सकारात्मक परिणाम सामने…

Read More

रांची। रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस आदेश से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता गौरव राज ने अदालत में पक्ष रखा। इसके अलावा, रौनक़ कुमार, सरिता देवी और अन्य ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर दखलदिहानी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने पूरे मामले में हेहल सीओ को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।…

Read More