नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस में हुए आम चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को हार्दिक बधाई दी है। इस जीत को कैरिबियाई राजनीति में एक बड़े मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक तीसरी लगातार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! मुझे 2024 में भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात याद है और मैं अपने लोगों के हित में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ‘विश्व रेडियो दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और रेडियो को सूचना व रचनात्मकता का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान उन्होंने 22 फरवरी को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव देने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, “विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे माध्यम का जश्न मनाने का अवसर है जो दूरदराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक लोगों की विश्वसनीय आवाज है। वर्षों से रेडियो समय पर सूचना पहुंचाता रहा है, प्रतिभा को निखारता रहा है और रचनात्मकता को…
बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र में स्थित होसकोटे तालुक के एम. सत्यवर गांव के निकट शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक एक्सयूवी कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और फिर सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि बाद में…
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर स्थित कार्यालय में देशभर के किसान संगठनों के नेताओं से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने बैठक में किसानों से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवा जैसी फसलों पर किसानों के पक्ष को सुना। राहुल गांधी ने कहा कि इस व्यापार समझौते से कृषि आयात के दरवाजे खुल गए हैं और जल्द ही अन्य फसलें भी इसके दायरे में आ सकती हैं। उन्होंने किसानों और खेत मजदूरों की आजीविका बचाने के लिए बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बीती रात करीब 1:30 बजे भेजी गई थी। पूर्वाह्न में जिला जज ने इस संबंध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात प्राप्त ई-मेल में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता तत्काल पहुंच गया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट…
नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चार फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान दिए गए उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा बिना उचित कारण के कार्यवाही से हटा दिया गया। खरगे ने शून्यकाल के बाद सदन में कहा कि उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही स्पष्ट किया था कि राष्ट्रपति का अभिभाषण राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, किंतु कई महत्वपूर्ण विषय उसमें शामिल नहीं होते। इसी संदर्भ में उन्होंने सामाजिक न्याय, संसदीय कार्यप्रणाली और सरकार की नीतियों पर…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 15 से 21 फरवरी तक होगी। साथ ही परीक्षा 24 से लेकर 26 फरवरी और 28 से 02 मार्च तक रांची जिला के विभिन्न 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी है। परीक्षा के दौरान कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्तादेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और अभिभावक परीक्षा…
लातेहार। जिले के गारू अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन मुनिदेव सिंह को शुक्रवार को भ्रष्टाचार निराेधक दस्ता ( एसीबी) पलामू की टीम ने सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अंचल अमीन जमीन को ऑनलाइन करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गारू प्रखंड निवासी विशाल कुमार ने अंचल कार्यालय में अपने जमीन को ऑनलाइन करने का आवेदन दिया था। परंतु इसके बदले में अंचल अमीन की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर सूचक विशाल कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी के पुलिस अधीक्षक से की। जानकारी…
पूर्वी सिंहभूम। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को आरपीएफ पदाधिकारी राकेश महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने छह लोगों को रौंद कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से लेकर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मृतकों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। घटना गुरुवार रात एक से 1:30 के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच हाथियों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के तहत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए आयोजन की सराहना की और प्रेस क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक…
