रांची। झारखंड प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इस दौरान प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों को समर्थन देने का सिलसिला भी जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी ने रविवार को वार्ड नं 8 की पार्षद प्रत्याशी रेखा कुमारी को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्याशी को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया तथा जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। मुस्तफा अंसारी ने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि स्थानीय निकाय चुनाव में समाज के प्रति समर्पित और जनसेवा करने वाले लोगों को समर्थन दिया…
Author: shivam kumar
-27 फरवरी को धनबाद में जनसुनवाई, जनता की राय के बाद लगेगी अंतिम मुहर रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। निगम ने बिजली दरों में लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (JSERC) को भेजा है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रस्ताव के मुताबिक शहरी घरेलू बिजली दर ₹6.85 प्रति यूनिट से बढ़ाकर ₹10.30 प्रति यूनिट करने की योजना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दर…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय आयुष कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से 11 फरवरी को लापता हुए आयुष का शव शनिवार को नौलखा डेम के समीप एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। परिजनों के अनुसार, आयुष बीते चार दिनों से घर से गायब था। परिवार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। शनिवार को…
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट यात्रा वर्ष 2026 के लिए 22 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलने की तिथि तय कर दी गई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह शुभ मुहूर्त घोषित किया गया। विद्वान आचार्यों, हक-हकूकधारियों और बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथि पर बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएफ) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) सैयद आसिम मुनीर ने शनिवार को 62वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर जर्मनी में अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा और आतंकवादी विरोधी रणनीति पर चर्चा की। जियो न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से दी गई। इस बातचीत में दोनों पक्षों ने आपसी हितों पर भी चर्चा की। मुनीर ने इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 12 से 14 फरवरी तक जर्मनी का दौरा किया। उन्होंने जर्मन, ब्राजील और…
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर जिले में टंडो मस्ती के पास एक और बालू ले जा रहे ट्रेलर की टक्कर में कम से कम 11 लोग मारे गए। मृतकों में नौ यात्री और बस के ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। यह बस पंजाब से कराची जा रही थी। आज सुबह यह जानकारी बचाव अधिकारियों ने दी। जियो न्यूज चैनल की रिपोर्ट में ईधी फाउंडेशन के हवाले से कहा गया है कि इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी का खैरपुर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सिंध के पुलिस महानिरीक्षक…
पटना। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस बल और स्वयंसेवकों…
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में परिचालन कारणों से कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है। टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग सीएनआई-पुरुलिया-केएसएक्स-मुरी के बजाय सीएनआई-गोड्डाबरी-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन…
मतदान और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें रांची। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग से भाजपा की मांगों को दोहराते हुए कहा कि राज्य में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में 13 फरवरी को निर्वाचन आयुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में जिन मांगों को रखा गया था, उन्हें अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। मरांडी ने कहा कि…
रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में तिलता ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। रातू थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास पुराने कपड़े पड़े मिले हैं। उन्होंने…
नामकुम। नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच रांची मेयर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के पक्ष में कांग्रेस ने अपनी पूरी ‘फौज’ मैदान में उतार दी है। नामकुम क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के बड़े चेहरों ने एकजुटता दिखाकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। चुनाव की कमान खुद राज्य सरकार की कद्दावर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संभाल रखी है। उनके साथ प्रचार अभियान में केशव महतो कमलेश, राकेश कच्छप, कुमार राजा, सतीश पॉल मुंजनी शामिल हुए। नामकुम के इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर…
