पटना: बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए जाने के कारण बीजेपी अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने आपके (टुन्ना पांडेय) खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके बावजूद आपने पार्टी के नियमों के विरुद्ध फिर एक बयान देकर यह सिद्ध कर दिया है कि आप अपने…
Author: shivam kumar
अब बैंकों में छुट्टी होने पर भी आपके अकाउंट में आएगी सैलरी और आपकी ईएमआई भी जमा हो जायेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कहा कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच) सिस्टम रविवार सहित सभी दिनों में काम करेगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि ये व्यवस्था इस साल एक अगस्त से लागू हो जाएगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा पेश करने के दौरान इस बदलाव का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए एनएसीएच सिस्टम की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। गौरतलब है कि…
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने द्वैमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को अपरिवर्तित बनाए रखने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां ये जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने कोविड-19 के असर को खत्म करने के लिए जब तक अनिवार्य होगा, मौद्रिक रुख को उदार बनाए रखने का फैसला किया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में कोई…
भारतीय नौसेना की मौजूदगी समुद्र में पहले से ज्यादा मजबूत होगी। नौसेना के मेड इन इंडिया की पनडुब्बियों के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। रक्षा मंत्रालय ने लगभग 43,000 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दी है। चीन के बढ़ते नौसैनिक ताकत के देखते हुए पनडुब्बियों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इस परियोजना को अनुमति दी गई। बता दें कि डीएसी खरीद संबंधी…
देश के सशस्त्र बलों के इतिहास में पहली बार रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद सृजित करके नियुक्तियां की गईं हैं। तीनों सेनाओं में रक्षा सुधारों के लिए बनाये गए डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) ने कई और ऐसी सिफारिशें की हैं, जिनसे आगे आने वाले समय में सशस्त्र बलों में बदलाव दिखेंगे। संयुक्त सचिव (नौसेना और रक्षा कर्मचारी) पद पर नियुक्त होने वाले पहले सशस्त्र बल अधिकारी रियर एडमिरल कपिल मोहन धीर ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेनाओं का पुनर्गठन किये जाने के ऐतिहासिक कदम में सेना, वायु सेना और नौसेना के वर्दीधारी कर्मियों को पहली बार औपचारिक रूप से रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव के रूप में…
देश में पिछले दिनों के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 32 हजार, 364 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2713 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2 लाख, 07 हजार, 071 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत भरी बात यह है कि देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 11 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 6.38 प्रतिशत रही है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय…
ब्लैक फंगस का कहर अब सेना के अस्पतालों में भी पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली के दो प्रमुख रक्षा अस्पतालों आर्मी आर एंड आर और आर्मी बेस हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां अब तक ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें कई फ्रंटलाइनर सैनिक भी हैं। सेना के जवानों को भी ब्लैक फंगस से बचाव के लिए एम्फोटेरिसिन बी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पूरे देश में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का कहर देखने को मिल रहा है। तेजी के साथ बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार भी अब…
देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरियंट जिम्मेदार है। कोरोना वेरियंट के जीन सीक्वेंसिंग के लिए गठित 10 लैब के समूह के अध्ययन में पाया गय़ा कि देश में दूसरी लहर के लिए बी.1.617 और डबल म्यूटेंट बी 1.617.2 वेरियंट जिम्मेदार रहा है। यह वेरियंट 50 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है। इसी के कारण देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की ओर से गठित दस लैब के समूह ने देश में फैले संक्रमण के लिए जिम्मेदार वायरस की जीन सीक्वेंसिंग की। इसमें पाया गया कि दूसरी लहर में डेल्टा…
अदालत के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में बैंकों का समूह बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर (Airline Kingfisher) से जुड़े फंसे कर्ज की वसूली के लिये भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) की रियल एस्टेट संपत्ति और प्रतिभूतियों को बेच सकता है. एसबीआई की अगुवाई में 11 बैंकों के समूह ने माल्या को कर्ज दिया था. समूह ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) से जुड़े मामलों को देखने वाली विशेष अदालत से संपर्क कर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त संपत्ति उसे लौटाने का आग्रह किया था. इसके बाद भगोड़े कारोबारी ने दावा किया है कि उसका जितना…
गूगल पर जब भारत की सबसे भद्दी भाषा के बारे में सर्च किया गया, तो इसमें कन्नड़ भाषा का नाम सामने आया. जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने इस पर घोर आपत्ति जताते हुए गूगल कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. राज्य की सभी प्रमुख पार्टियों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और इसके लिए गूगल की जमकर आलोचना की. जिसके बाद कंपनी ने इसपर अपनी गलती मानते हुए सभी से माफी मांगी है. साथ ही गूगल ने कहा है कि सर्च इंजन के नतीजे उसकी व्यक्तिगत राय को नहीं दर्शाते हैं.…
दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका की अर्जी लगाई है। शुक्रवार (आज) सुप्रीम कोर्ट में आसाराम बापू की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। बता दें कि आसाराम बापू साल 2013 से जोधपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले भी आसाराम बापू ने राजस्थान हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आसाराम बापू स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका की मांग कर रहा था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद आसराम को एम्स में भर्ती…
