Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव की निगरानी के लिए पहुंचे यूरोपीय संघ चुनाव अवलोकन अभियान के मुख्य पर्यवेक्षक इवार्स इजाबस ने कहा कि आज सचमुच बांग्लादेश में लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि देश में दोहरे चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू बेली रोड पर सिद्धेश्वरी गर्ल्स कॉलेज में सुबह मतदान शुरू होने के बाद इवार्स इजाबस ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह पर हमारी पूरी नजर है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह बांग्लादेश की डेमोक्रेसी के…

Read More

‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ अब फिल्मों के बजट के मामले में भी इतिहास रचने को तैयार है। पहले ही फिल्म की 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, और अब इस प्रोजेक्ट के भारी-भरकम बजट को लेकर ताज़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ का कुल बजट लगभग 1,361 करोड़ बताया जा रहा है, जिसके साथ यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है। ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज…

Read More

पटना। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉई एसोसिएशन समेत विभिन्न प्रमुख यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों (Nationalized Banks) में ताले लटके रहे। इस एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल से न केवल आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि करोड़ों रुपये का चेक क्लियरिंग और कैश लेनदेन भी प्रभावित हुआ। बैंकों के गेट पर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी गुरुवार सुबह से ही बैंक कर्मचारी अपनी शाखाओं के बाहर जमा होने लगे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दो अधिकारियों को उनके मूल दायित्वों के अतिरिक्त अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को राजस्व परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव बनाया गया है। पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग…

Read More

गिरिडीह। 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हुई देशव्यापी हड़ताल का असर गिरिडीह जिले में भी साफ देखा गया। जिले की अधिकांश बैंक शाखाएं हड़ताल के समर्थन में बंद रहीं, जिससे आम ग्राहकों को दिनभर बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में देशभर के करीब 25 करोड़ मजदूर, किसान और बैंक कर्मचारी शामिल हुए। गिरिडीह में स्थित सरकारी एवं निजी क्षेत्र के अधिकांश बैंकों के ताले सुबह से ही लटके रहे। नगद लेन-देन, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट जैसे सभी कार्य ठप रहे। हालांकि कुछ स्थानों पर एटीएम सेवाएं चालू…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में सबसे अधिक पांच निकायों मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, छतरपुर एवं हरिहरगंज नगर पंचायत में चुनावी हलचल तेज है। डोर टू डोर जनसंपर्क तेज है। मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लोक लुभावन वायदे किए जा रहे हैं। पूर्व मेयर के कार्यकाल की कमियों को उछाला जा रहा है, जबकि निवर्तमान महापौर एक मौका और देकर अधूरे कार्यो को पूरा करने एवं कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही है। पेयजल, सड़क, नाली, सफाई, बिजली, होल्डिंग टैक्स, बस पड़ाव, सड़क जाम, पार्किंग, नागरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और बेहतर बुनियादी ढांचा…

Read More

रामगढ़। जिले के पतरातू क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब नकाबपोश अपराधियों ने AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दो कोयला कारोबारियों के घरों को निशाना बनाया। घटना पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला की है, जहां कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू साव और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर गोलियां बरसाई गईं। सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और विभिन्न स्थानों से करीब तीन दर्जन खोखे बरामद किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी इलाके में दाखिल हुए। सबसे पहले पंचू होटल के पास…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चौक के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कुकड़ू प्रखंड के दारुदा गांव निवासी बबलू महतो के रूप में हुई है। वह हलधर महतो के पुत्र थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बबलू महतो किसी काम से रघुनाथपुर चौक की ओर आए थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। दूसरी ओर,चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोना आज 1,59,610 रुपये से लेकर 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,46,310 रुपये से लेकर 1,46,460 रुपये प्रति 10…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कमजोरी के साथ खुले और पहले घंटे के कारोबार में गिरावट के दायरे में ही बने रहे। हालांकि शुरुआती 15 मिनट की तेज बिकवाली के बाद बाजार में आंशिक रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर रुख नकारात्मक ही रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 265.21 अंक की गिरावट के साथ 83,968.43 अंक पर खुला। खुलते ही हल्की खरीदारी के दम पर यह 84,061.62 अंक तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही बाजार में बिकवाली हावी हो…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज निवेशकों को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार पिछले कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। यूरोपीय बाजारों का रुख भी मिश्रित रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज अलग-अलग रुझान नजर आ रहे हैं, जिससे घरेलू बाजार की शुरुआत पर भी इसका असर पड़ सकता है। अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स मामूली कमजोरी के साथ 6,941.47 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स में 0.11…

Read More