Author: shivam kumar

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों रुपये की फिरौती का धमकी भरा मैसेज मिला है। मुंबई पुलिस ने रणवीर के निवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही धमकी देने वाले अज्ञात शख्स की तलाश की जा रही है। दादर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रणवीर को व्हाट्सएप पर फिरौती की मांग की गई है और नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। दादर पुलिस स्टेशन ने रणवीर के प्रभादेवी स्थित निवास ब्यू मोंडे रेजिडेंशियल टावर के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच…

Read More

खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के दोड़मा स्थित फुल्कू नदी के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। युवती के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह युवती के शव को देखा और इसकी सूचना तोरपा थाना की पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव और पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाखा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो…

Read More

दुमका। दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर भूरभूरी पुल के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के कोल्हरीया गांव निवासी करण मांझी और कटनियां गांव निवासी सोनू कुंवर के रूप में की गई है। वहीं जामा निवासी टमटम कुमार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

Read More

कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मोहगांव स्थित भुइयां टोला में एक मुर्गी फार्म के बगल के मकान में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी। चंदवारा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह मकान चंदवारा निवासी पीयूष पांडेय का है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल, खाली बोतलें, ढक्कन और झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग के स्टीकर बरामद किए हैं। कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मोहगांव क्षेत्र में नकली शराब फैक्ट्री चलने की गुप्त सूचना…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने योनो ऐप अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना, जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई लखनुडीह पारटोल रोड स्थित ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूर…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा इलाके में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के उद्देश्य से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक हाईवा वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जानकारी के अनुसार, भालडुंगी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य रांची…

Read More

कोलकाता: झारखंड और आसनसोल के बीच फैले बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने दो प्रभावशाली कारोबारियों, चिन्मय मंडल और किरण खां को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार है जब इस बड़े तस्करी सिंडिकेट से जुड़े व्यवसायियों को सीधे तौर पर सलाखों के पीछे भेजा गया है। जांच में क्यों हुई गिरफ्तारी? ईडी के सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह इन कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा…

Read More

11 फरवरी तारीख विश्व इतिहास में बड़े राजनीतिक बदलावों और सत्ता परिवर्तन की प्रतीक रही है। अलग-अलग वर्षों में इसी दिन ऐसे घटनाक्रम हुए जिन्होंने देशों की दिशा बदल दी। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी संघर्ष के सबसे बड़े चेहरे नेल्सन मंडेला को 27 साल जेल में रहने के बाद 11 फरवरी 1990 को रिहा किया गया। 1964 में उन्हें राजद्रोह और साजिश के आरोप में उम्रकैद हुई थी। उनकी रिहाई ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की समाप्ति और लोकतंत्र की राह को तेज किया। आयतुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी (अक्सर खामेनी लिखा जाता है, पर ऐतिहासिक रूप से खुमैनी सही है)…

Read More

प्रसिद्ध कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 5 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता ने खुद को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने जेल जाने से पहले जो भावुक बयान दिया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेल अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोए राजपाल यादव रिपोर्ट के मुताबिक, आत्मसमर्पण से ठीक पहले राजपाल यादव की मानसिक स्थिति बेहद डगमगाई हुई थी। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा, “क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के छठवें दिन विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा, विपक्ष एकजुट होकर कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा में लाया है। हम सभी चाहते हैं कि सभी मुद्दों को दरकिनार कर महिला उत्पीड़न के मामले पर चर्चा कराई जाए। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने मार्शल को बुलाया है, और पोस्टर हटाने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, आपलोगों को मौका मिलेगा शून्यकाल में मुद्दे को उठाइएगा। दूसरी ओर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी…

Read More

चतरा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कौलेश्वरी पहाड़ के समीप हड़दवा नामक स्थान से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25) के रूप में की गई है। पूनम की हत्या गोली मारकर की गई है। उसके दो बच्चे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी। हाल के दिनों में योगेंद्र भारती के साथ शादी कर ली थी। प्रेम प्रसंग के बाद उसने दूसरी शादी रचाई। इससे पहले पति और उसके घर वाले नाराज थे। पुलिस इस हत्याकांड को…

Read More