Author: shivam kumar

नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग और आठ सदस्यों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे। लोकसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। कार्यवाही जब फिर शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी…

Read More

बरवाडीह। झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल की इस कार्यप्रणाली से नाराज पश्चिमी क्षेत्र की पूर्व जिला परिषद सदस्य नाजिमा प्रवीण ने अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है। नाजिमा प्रवीण ने अस्पताल प्रबंधन पर आम जनता की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रेलवे पोल संख्या 260/6 के पास भारी मात्रा में एक्सपायरी (समाप्त तिथि) दवाएं लावारिस हालत में फेंकी हुई पाई गईं। इन दवाओं को…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई, लेकिन कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी होती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,964.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 224.18 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,255.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं, डाउ जॉन्स…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक संपर्क तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह रिश्ता सदियों पुराना, गहरा और विश्वास पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत और सेशेल्स सिर्फ भूगोल से ही नहीं, बल्कि इतिहास, भरोसे और भविष्य के लिए एक साझा विज़न से भी जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी के साथ यहां हैदराबाद हाउस में संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत और सेशेल्स का नाता केवल आज का नहीं है, बल्कि यह अतीत, वर्तमान और भविष्य को…

Read More

नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को विपक्षी दलों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे पुनः शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद फिर बाधित हो गई। लगातार नारेबाज़ी और शोर-शराबे के कारण पीठासीन अधिकारी को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने प्रारंभ कराई। उन्होंने सदन को बताया कि कई सदस्यों द्वारा स्थगन प्रस्तावों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिन्हें सदन ने नामंजूर कर दिया। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के…

Read More

लाहौर। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार और पूर्व गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह को बलोचिस्तान में जबरन गायब किए जाए रहे लोगों के संबंध में की गई विवादास्पद टिप्पणी पर जमकर खरी-खोटी सुननी पड़ी। दो दिवसीय छठवें अंतरराष्ट्रीय अस्मा जहांगीर सम्मेलन में की गई इस टिप्पणी पर एक महिला ने तो यहां तक कह दिया कि राणा सनाउल्लाह ‘तुम तो चुप ही रहो’। बलोचिस्तान से पहुंचे कई प्रतिनिधियों ने राणा की टिप्पणी पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इसे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मानवाधिकार सम्मेलन माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय अस्मा…

Read More

सनी देओल की युद्ध-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जारी अपने दबदबे के साथ तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ‘बॉर्डर’ के बाद यह सीक्वल दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने में सफल रही है। वहीं, रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर ‘मर्दानी-3’ ने वीकेंड पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए अच्छा कलेक्शन किया। ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे हफ्ते में भी दिखाया जौहर सैकनिल्क के अनुसार, ‘बॉर्डर-2’ ने रिलीज के 17वें दिन 6.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा 16वें दिन के 5.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बढ़कर दर्शकों की निरंतर रुचि को दर्शाता है। फिल्म…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस जांच एवं किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। सोमवार को न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में दी गई अंतरिम राहत को कायम रखा। इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा, जबकि इडी की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू, अधिवक्ता एके दास…

Read More

विशेष झामुमो और कांग्रेस के बीच कई शहरों में हो रहा मुकाबला, प्रत्याशी एक दूसरे को पटखनी देने को बेचैन गैर-दलीय चुनाव होने के बावजूद दोनों दलों में चल रही तीखी बयानबाजी चुनावी नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि शहरों में असल ताकत किसकी है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में शहरी निकाय चुनाव के मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गयी है। नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में महापौर/अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन हो चुका है। अब इन…

Read More

राज्यपाल के फैसले से नागरिकों में उत्साह, रोज उमड़ रही भीड़ रांची। रांची सहित पूरे झारखंड के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। लोक भवन उद्यान अब 15 फरवरी 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। राज्यपाल ने आम नागरिकों की बढ़ती रुचि, उत्साह और भारी सहभागिता को देखते हुए उद्यान भ्रमण की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद राजधानी रांची समेत राज्यभर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले लोक भवन उद्यान को 2 फरवरी से 8 फरवरी तक आम नागरिकों के लिए…

Read More