Author: shivam kumar

जमशेदपुर। झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों का खतरा मंडराने लगा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम की संयुक्त जांच में कपाली क्षेत्र के छह युवक संदिग्ध पाए गए हैं। इन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष धार्मिक जमात के नाम पर करीब छह महीने के लिए विदेश यात्रा की थी। सुरक्षा एजेंसियों का शक है कि इस दौरान उनका संपर्क कुछ संदिग्ध तत्वों से हुआ हो सकता है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश प्रवास के दौरान इन युवकों ने किन लोगों से मुलाकात…

Read More

बरवाडीह। बरवाडीह में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है। कभी एम्बुलेंस में फैली अव्यवस्था, कभी अस्पताल के फर्श पर पड़े यूज किए गए सिरिंच और खून के धब्बे, और अब झाड़ियों में सैकड़ों डब्बे एक्सपायरी फोलिक एसिड की दवाएं—यह सिलसिला विभागीय लापरवाही की गंभीर तस्वीर पेश कर रहा है।ताजा मामला बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पोल संख्या 260/6 के पास का है।जहां झाड़ियों में सैकड़ों डब्बे एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। हैरानी की बात यह है कि दवाएं नए और चमचमाते डिब्बों व पेटियों में सुरक्षित अवस्था में पाई गईं। जानकारी के अनुसार, ये दवाएं अगस्त 2025…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में मामूली गिरावट का रुख भी बना। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह ज्यादातर समय दबाव में काम करने के बाद अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। डाउ जॉन्स नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसी…

Read More

रांची। झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। योजना से लाभान्वित करीब 50 लाख महिलाओं को अब बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए 20-20 हजार रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। इस प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान…

Read More

रांची। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी दिन के उजाले में भी अपराध करने से नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार को एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई, लेकिन महिला की हिम्मत के आगे अपराधी हार गए। महिला की बहादुरी और अपराधियों के दुस्साहस की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। क्या है पूरा मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चौक पर शनिवार दोपहर दो बाइक सवार अपराधियों ने घर लौट रही एक महिला से उसकी सोने की चेन छीनने…

Read More

रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मांडर प्रखंड के शकरपदा गांव में शहीद स्वर्गीय सोमा उरांव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शहीद सोमा उरांव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति समाज को हमेशा विशेष सम्मान और संवेदना रखनी चाहिए। उन्होंने शहीद की पत्नी द्वारा…

Read More

विशेष नेताओं ने लगाया नगर निकायों में अपना कुनबा बढ़ाने का जुगाड़ दलों ने दूरगामी रणनीति के तहत नेताओं के परिजनों पर लगाया दांव लेकिन इससे समर्पित कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारत की सियासत में परिवारवाद-वंशवाद को लेकर अक्सर बहस शुरू होती है और इसकी परिणति कुछ नामचीन और बड़े राजनीतिक परिवारों की आलोचना के साथ खत्म हो जाती है। झारखंड में इस बार यह बहस थोड़ी तीखी हो गयी है, क्योंकि राज्य में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव के लिए…

Read More

सरायकेला। सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहाकोठी गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश महतो के रूप में हुई है। अचानक हुए इस घटना से परिवार में सभी स्तब्ध हैं। प्रकाश देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। पांच दिन पहले ही देहरादून से आया था। वह बिल्किल सामान्य लग रह रहा था। प्रकाश इकलौता बेटा था। रात में वह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। इसके बाद आनन-फानन…

Read More

पटना। एग्री स्टैक अभियान के अंतर्गत बिहार में चल रहे किसान पंजीकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से तृतीय चरण के विशेष अभियान की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले यह अभियान 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित था, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे विस्तारित करते हुए 11 फरवरी 2026 तक संचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और कृषि विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल तथा कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल…

Read More

गुवाहाटी। भारत की स्टार मुक्केबाज़ और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बरगोहाईं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। स्पेन में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान लवलीना बरगोहाईं का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने विभिन्न देशों से आई अनुभवी और मजबूत प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज़ों को लगातार पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हर मुकाबले में उनकी तकनीक, आक्रामकता और रणनीतिक समझ साफ नजर आई, जिसने दर्शकों और विशेषज्ञों को प्रभावित किया। फाइनल मुकाबले में लवलीना ने आत्मविश्वास से…

Read More