Author: shivam kumar

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शुक्रवार को कहा कि यदि 1947 में संघ आज जैसा सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता था। नागपुर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित चिटणवीस केंद्र में आयोजित एक संगोष्ठी मे आंबेकर ने कहा कि स्वतंत्रता के समय हुआ देश का विभाजन पिछले शताब्दी की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक था। उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज जितना सक्षम और मजबूत नहीं था। यदि उस समय संघ अधिक सक्षम होता, तो देश का विभाजन टल सकता था। आंबेकर ने बताया कि 1947 में स्वतंत्रता के…

Read More

रांची। नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) धनंजय ने शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक से औपचारिक रूप से प्रभार लिया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिले की वर्तमान विधि व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और आगामी प्रशासनिक चुनौतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। पदभार संभालने के बाद धनंजय ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।…

Read More

दुमका। फूलो-झानो मेडिकल काॅलेज के नाम बदलने पर राजनीतिक गरमा गई है। पूर्व में विभिन्न छात्र संगठनों के विरोध के बावजूद मेडिकल काॅलेज से शहीद फूलो-झानों मुर्मू का नाम हटाने का मामला गहराता जा रहा है। फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर गवर्नमेंट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज किए जाने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य के हेमंत सरकार पर हमला बोला है। दुमका दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज पहुंचे चम्पाई सोरेन ने कहा कि यह आदिवासी महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान को मिटाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान से महापुरुषों का नाम हटाना समाज…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ शुक्रवार को बहरागोड़ा क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिला खनन कार्यालय की टीम ने विभिन्न बालू घाटों और संवेदनशील इलाकों में जांच करते हुए बिना वैध परिवहन चालान के बालू ढो रहे छह हाईवा वाहनों को जब्त किया। यह अभियान जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने बर्नीपाल, गुहियापाल, बनकटा सहित कई बालू घाटों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध दस्तावेज के बालू परिवहन करते पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी की सांसद काकाेली घोष दस्तिदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर मौखिक उत्पीड़न और महिला विरोधी व्यवहार का आरोप लगाया है। बारासात से सांसद काकाेली घोष दस्तिदार ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में अनुरोध किया कि उन्हें कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा के भीतर कई मौकों पर कल्याण बनर्जी ने उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार…

Read More

काठमांडू। नेपाल की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को हिलाकर रख देने वाले ‘जेन जी (Gen Z) आंदोलन’ को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आई है। तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और देश में सुशासन की मांग को लेकर 8 और 9 सितंबर 2025 को काठमांडू की सड़कों पर जो बवाल हुआ था, वह कोई स्वतःस्फूर्त गुस्सा नहीं था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विस्तृत जांच रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि युवाओं के इस प्रदर्शन की आड़ में देश को हिंसा और…

Read More

रांची। रांची सहित पूरे झारखंड में ईद-उल अजहा यानी बकरीद धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के मेन रोड स्थित जामा मस्जिद, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, कांके, बरियातू, नामकुम, हरमू रोड और कडरू, कांटा टोली सहित कई इलाकों की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना…

Read More

धनबाद। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में बुधवार देर रात अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। रात करीब एक बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए है। घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मो. तौसिफ के कंधे में गोली लगी है, जबकि नीतीश कुमार यादव की जांघ में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल तौसिफ को प्राथमिक…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोलीकांड से प्रभावित चौधरी परिवार से पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने गुरुवार को मुलाकात की। घटना की जानकारी ली और मामले को हृदयविदारक बताया। बता दें कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इस क्रम में चलाई गई गोली से एक युवक सिकन्दर चौधरी की मौत हो गई थी जबकि तीन जख्मी हो गए थे। पूर्व मंत्री त्रिपाठी घटना की जानकारी लेने के क्रम में प्रभावित पक्ष की बात सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा किसी के जान की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में कमजोरी का रुख लगातार जारी है। हालांकि चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ये चमकीली धातु आज 550 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार के दौरान 800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की…

Read More

काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इससे देश के कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वीपी राजमार्ग सहित पांच महत्वपूर्ण राजमार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। प्रभावित राजमार्गों में वीपी राजमार्ग, कोशी राजमार्ग, मध्य पहाड़ी राजमार्ग, बेनी–जोमसोम राजमार्ग और हिल्सा–सिमकोट राजमार्ग शामिल हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए वीपी राजमार्ग के खुर्कोट–नेपालथोक–कटुन्जेबेंसी खंड पर…

Read More