Author: shivam kumar

पटना। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री…

Read More

-बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची समाप्त पटना। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत बिहार की प्रतीक्षा सूची समाप्त हो गई। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5 लाख 20 हजार 742 अतिरिक्त आवासों का आवंटन कर दिया है। इन अतिरिक्त आवासों के आवंटन से राज्य में पीएम आवास योजना की 2018 से चली आ रही प्रतीक्षा सूची तकरीबन समाप्त हो गई है। सूची में मौजूद लगभग सभी लाभार्थियों को आवास मिलने का रास्त साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। केंद्रीय कृषि एवं किसान और…

Read More

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा किपश्चिम बंगाल में हिंसा कहीं से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी रहते हैं,जिन्हे सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी पश्चिम बंगाल की सरकार को बगैर भेदभाव के करना चाहिए । केन्दीय मंत्री सोमवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बात कर रही थी। केंद्रीय मंत्री ने मुर्शिदाबाद के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का वीभत्स रूप देखा जा रहा है।जिसे कहीं से भी…

Read More

कांग्रेस-झामुमो स्पष्ट करें, हफीजुल हसन के संविधान से संबंधित बयान पर सहमत है या असहमत हफीजुल के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश में करेगी आंदोलन, जनता के बीच जायेगी पार्टी सीएम से की मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मंत्री हफीजुल हसन का बयान निंदनीय है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने राजभवन में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब का जीवन, संघर्ष और उनके विचार सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Read More

रांची। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे लेकर सूबे की सियासत गरमा गयी है। हफीजुल हसन ने क्या कहा? एक चैनल से बातचीत में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मेरे लिये शरीयत बड़ा है। हम कुरान सीने में रखते हैं और हाथ में संविधान। मंत्री ने कहा कि मुसलमानों के लिए शरीयत पहले है, फिर देश का संविधान। इसके बाद विपक्षी भाजपा हमलावर हो गयी और बयान पर सियासी माहौल गरम हो गया। झारखंड भाजपा ने एक्स पर लिखा-…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अब तक खराब प्रदर्शन से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने मुंबई के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। 17 वर्षीय म्हात्रे को दो दिन में टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है और वे जल्द ही सीएसके के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने सात में से केवल एक मुकाबला जीता…

Read More

कोलकाता। मुर्शिदाबाद में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। वर्ष 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत कराए जाने चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मूक दर्शक बनी रही, जबकि भीड़ ने कई इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। जहां भी हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहां उन्हें मतदान से रोका जाता है। पुलिस सत्तारूढ़…

Read More

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 193 रन ही बना सकी। मैच का निर्णायक क्षण 19वें ओवर में आया, जब मुंबई के फील्डरों ने रन आउट की हैट्रिक बनाकर दिल्ली को पटखनी दी। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप वाली दिल्ली 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। मुंबई की ओर से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा…

Read More

पोरबंदर। पोरबंदर के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के समीप गुजरात एटीएस और भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) की संयुक्त कार्रवाई में 1800 करोड़ रुपये की 300 किलो ड्रग्स बरामद की गई है। पाकिस्तान की फिशिंग बोट से गुजरात के समुद्र तट तक लाने के बाद ड्रग्स की यह खेप तमिलनाडु भेजने की तैयारी थी। बरामद ड्रग्स प्रतिबंधित सामग्री मेथमफेटामाइन बताई जा रही है। बरामद ड्रग काे आगे की जांच के लिए आईसीजी के जहाज से पोरबंदर लाया गया है। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के डीआईजी सुनील जोशी ने सोमवार को अहमदाबाद में बताया कि एटीएस को गोपनीय जानकारी मिली…

Read More

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी केस में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरों में कहा गया कि पिछले महीने खुलासा हुआ था कि चोकसी बेल्जियम में रह रहा है। बेल्जियम सरकार ने यह स्वीकार भी किया था। बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने बयान में कहा था कि बेल्जियम सरकार भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। वह अभी जेल में है। भारत…

Read More