Author: shivam kumar

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। बर्दवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में अभी तक आधे चुनाव ही हुए हैं लेकिन तृणमूल साफ हो गई है। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही किसानों के जो 18,000 रुपये ममता सरकार ने रोक रखे हैं, उसे केंद्र सरकार सीधे खाते में भेजेगी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में आर्सेनिक मुक्त पीने का पानी घर-घर उपलब्ध कराने…

Read More

पश्चिम बंगाल के माटीगरा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अटल एस्टेट इलाक़े में सड़क किनारे 55 साल की सबिता राय चाय की पत्तियां टोकरी में लेकर लाइन में खड़ी हैं. वे अपनी बारी का इंतज़ार कर रही हैं. शंकर तांती इन महिला मज़दूरों की हाज़िरी बना रहे हैं. सबिता राय आठ घंटे चाय की पत्तियाँ तोड़ती हैं और उन्हें 202 रुपए की मज़दूरी मिलती है. अगर इन्हें पश्चिम बंगाल सरकार की न्यूनतम मज़दूरी भी मिलती तो यह रक़म 260 रुपए होती. ऐसा न तो 34 साल सत्ता में रही वाम मोर्चे की सरकार में हो पाया और न ही 10 साल से…

Read More

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना जिले में अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता से सटे उत्तर परगना जिले के भाटपाड़ा इलाके में रविवार देर रात पुलिस ने  सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। वहां एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया और दो आग्नेयास्त्र बरामद किए। मौके से हथियार बनाने के उपकरण, लेथ मशीन, रॉड, कटर व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले की 16 सीटों पर पांचवें चरण में 17 अप्रैल…

Read More

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटे में 63 से ज्यादा नए केस और 349 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार लॉकडाउन की दिशा में बढ़ चुकी है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में 14 दिन का लॉकडाउन लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ बैठक करेंगे, इसी बैठक में लॉकडाउन को लेकर फैसला होगा. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के लिए बनायी गयी कोविड टास्क फोर्स की बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 8 दिनों का लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव रखा. जबकि टास्क फोर्स के कुछ सदस्य 14 दिनों…

Read More

जोधपुर. पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर डिस्कॉम के कारण हजारों किसान संकट में आ चुके हैं. कपास की बुआई नजदीक आ चुकी है लेकिन किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं. डिस्कॉम में 23 हजार से ज्यादा किसानों ने बिजली कनेक्शन के लिए पैसे तो जमा करवा दिए, लेकिन उन्हें कनेक्शन देने के लिए डिस्कॉम के पास सामान ही नहीं है. बता दें कि मारवाड़ के किसानों ने इसके लिये जनवरी 2021 में ही डिमांड राशि जमा करवा दी थी. इनमें से हजारों किसानों ने बाजार से रुपये उधार लेकर या फिर बैंकों से कर्ज लेकर खेतों में ट्यूबवेल खुदवाये…

Read More

नेशनल डेस्क: पिछले साल जब लाखों भारतीयों ने कोविड योद्धाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अपने घरों के बिजली के बल्ब बंद कर दिए थे और मोमबत्ती एवं मिट्टी के दीये जलाए थे तब कई ने संभवत: यह सोचा होगा कि लड़ाई जल्द ही खत्म हो जाएगी, लेकिन तब से एक साल बीत गया है किंतु स्थिति और विकट हो गई है। एक साल बीत जाने के बाद भी देश से कोरोना संकट टला नहीं है। साल 2020 के मुकाबले इस बार देश में कोरोना अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,52,879…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के पास सिर्फ 5 दिन के लिए ही कोरोना वायरस से बचाव के वैक्सीन का स्टॉक बचा है. उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार को चिट्ठी भी लिखी है और मांग की है कि पंजाब में वैक्सीन की सप्लाई सुनिश्चित की जाए. 7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर पंजाब में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार का जिक्र किया था और कहा था कि पंजाब में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 85,000 से 90,000 लोगों को…

Read More

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आये जोरदार भूकंप में कम से कम 8 व्यक्तियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए जबकि 300 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस भूकंप के झटके पर्यटक केंद्र बाली में भी महसूस किए गए। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजे आये भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। उसने बताया कि इसका केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 45 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इंडोनेशिया…

Read More

कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के खिलाफ नेचुरल इम्यूनिटी (Natural Immunity) कब तक रहती है? यह सवाल हर किसी के मन में है, खासकर उन लोगों के मन में जो हाल फिलहाल में कोरोना संक्रमण के शिकार और उससे रिकवर हुए हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) की एक रिसर्च के मुताबिक नेचुरल इम्यूनिटी कम से कम 6-7 महीने तक रहती है, मगर कोरोना से संक्रमित हो जाने वाले 20-30 प्रतिशत लोगों में 6 महीने बाद से ही प्रतिरक्षा शक्ति (Immunity Power) घटने लगती है. IGIB के डायरेक्टर डॉ. अनुराग अग्रवाल कहते हैं, इसपर रिसर्च महत्वपूर्ण है क्योंकि यही संक्रमण…

Read More

उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार सख्ती कर रही है. राज्य की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. लखनऊ में अब से धार्मिक स्थलों पर एक बार में बस पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी. राज्य सरकार कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर रोक लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है, सख्ती बरत रही है. राज्य के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. सरकार…

Read More

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में फायरिंग की घटना के राजनीतिकरण को रोकने के लिए जिले में 72 घंटे के लिए नेताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही आयोग ने राज्य में पांचवें चरण के मतदान से जुड़े चुनाव प्रचार पर 72 घंटे पहले ही रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की सीतलकुची सीट के 126वें मतदान केंद्र अम्ताली माध्यमिक शिक्षा केंद्रात में आज सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की फायरिंग में चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल हुए थे। चुनाव आयोग ने फायरिंग…

Read More