Author: shivam kumar

पश्चिम बंगाल में पांच जिलों की 44 सीटों पर चौथे चरण की वोटिंग चल रही है. वहीं बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कूचबिहार की फायरिंग पर दुख जताया और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही. पीएम मोदी ने कहा, “कूचबिहार में जो हुआ है, वो बहुत दुखद है. जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. बीजेपी के पक्ष में जनसमर्थन देख कर दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही…

Read More

दौसा जिले के महवा में पुजारी शंभु शर्मा के शव को लेकर बेजीपी सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस वजह से अभी तक पुजारी का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है. शव को लेकर धरने पर बैठे बीजेपी सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा पुलिस को चकमा देकर शव को लेकर मुख्यमंत्री निवास के पास सिविल लाइन्स फाटक पर पहुंच गए. पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भगाया, फिर बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुजारी के शव के साथ सिविल लाइन्स फाटक पर बैठ गए. डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जब तक पुजारी परिवार को…

Read More

देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख ,45 हजार 384 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 794 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़,32 लाख,05 हजार,926 मामले सामने आ चुके हैं।  इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1 लाख,68 हजार,436 तक पहुंच गई है।    शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय 10 लाख,46 हजार,631 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले के सीतलकूची में सीआईएसएफ की ओर से की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. टीएमसी ने आयोग से सवाल पूछा है कि कूचबिहार में हिंसक झड़प के दौरान केंद्रीय बल ने गोली क्यों चलाई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. टीएमसी ने आज ही चुनाव आयोग से इसका जवाब मांगा है. पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले के सीतलकूची में सीआईएसएफ ने अपने ऊपर हमले के बाद जवाबी…

Read More

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे सदगुरु जग्गी वासुदेव के समर्थन में कंगना रनौत खुलकर सामने आईं हैं और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा हैं। दरअसल  पिछले दिनों सदगुरु का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने यशोदा को कृष्ण की लवर बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स  लवर का मतलब प्रेमिका समझ  लिया और सदगुरु को ट्रोल करने लगे। हालांकि बाद में सद्गुरु के  ईशा फाउंडेशन ने सफाई दी और कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं अब कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिये सद्गुरु को ट्रोल करने वालों पर अपनी भड़ास निकली हैं।…

Read More

कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने सिर्फ देशों की अर्थव्यवस्था पर ही नहीं, आम लोगों की सामाजिक जिंदगी पर भी गहरा असर डाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम की वजह से लोगों ने इन दिनों अपना ज्यादा समय Mobile apps पर बिताना शुरु कर दिया है। इस साल के पहले तीन महीनों में दुनिया भर में लोगों ने औसतन 4.3 घंटे का समय इसी पर खर्च कर दिया। ऐप एनालिटिक्स कंपनी App Annie की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लोगों का औसतन 4.2 घंटे का समय मोबाइल फोन पर Apps में बर्बाद हो रहा…

Read More

 देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसके पीछे दो मुख्य वजह हैं- पहला पेट्रोल की बढ़ती कीमत है और दूसरा बढ़ता प्रदूषण. अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बेहतर प्रोडक्ट चुन सकते हैं. बाजार में इस वक्त कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहे हैं, जो अलग-अलग फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं. बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले सब अपना बजट तय कर लें. बाजार में कई कीमत वाले स्कूटर मौजूद हैं. ऐसे…

Read More

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के वाड़ी इलाके के वेलट्रीट अस्पताल में आज रात करीब 8 बजे आग लग गई. अस्पताल के ऊपरी मंजिल में लगी आग आईसीयू तक जा पहुंची, जिसके बाद वहां दाखिल मरीजों को आनन-फानन में नीचे लाया गया. इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को भेजा गया, जिसने अस्पतमाल में लगी आग पर काबू किया. जानकारी के मताबिक इस आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद जिन मरीजों को बचाकर नीचे लाया गया था, उन्हे अन्य अस्पतालों में दाखिल…

Read More

कोयलीबेड़ा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने इंसान राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम 6:45 बजे की है। इस घटना के बाद से कैम्प में अफरा-तफरी का माहौल है। कांकेर एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक चौथी बटालियन में पदस्थ जवान का नाम प्रदीप शुक्ला है। वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है। उधर, बीएसएफ कैंप के अधिकारी जवान द्वारा आत्महत्या करने के कारण को जानने में जुट गए हैं।

Read More

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि आज देश का जन-जन जागरूक है। वह अपने मुद्दों व विषयों पर परिस्थिति का आकलन करता है और निष्कर्ष तक पहुंचता है। ऐसे में लोगों की नब्ज पहचानने की जरूरत है, जिसमें न्यूज एजेंसी बड़ी भूमिका निभा सकती है लेकिन आज के डिजिटल व प्रतिस्पर्धी युग में न्यूज एजेंसी को अधिक प्रामाणिक बने रहने की जरूरत है। जावड़ेकर ने उक्त बातें हिन्दुस्थान समाचार (बहुभाषी न्यूज एजेंसी) के 73वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने हिन्दुस्थान समाचार के समूह…

Read More

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले हफ्ते शनिवार को मुठभेड़ के बाद अपहृत किये गए ‘कोबरा’ कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को सैकड़ों ग्रामीणों के सामने नक्सलियों द्वारा सुरक्षित रिहा कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने जवान को नुकसान नहीं पहुंचाया है। हालांकि, अपहरण के बाद वे जवान की आंख पर पट्टी बांधकर उसे जंगल में एक स्थान से दूसरे ले जाते रहे। इस महीने की तीन तारीख को राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र के जोनागुड़ा और टेकलगुड़ा गांव के करीब नक्सली हमले में 22 जवानों की…

Read More