Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी, संविधान सभा के सदस्य तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उल्लेखनीय राजनेताओं में से एक और ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे डॉ हरेकृष्ण महताब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित किया और जेल की सजा काटी। इससे महत्वपूर्ण ये रहा कि आजादी की लड़ाई के साथ-साथ ही वह समाज के लिए भी लड़े। इतना ही नहीं, जिस पार्टी से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपातकाल में उसी पार्टी का विरोध करते हुए वो जेल गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यहां डॉ हरेकृष्ण महताब…

Read More

टीके की किल्लत के कारण बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) में स्थित कोविड-19 देखभाल केंद्र समेत कई टीकाकरण केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह टीकाकरण रोक दिया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सूत्रों ने बताया कि टीके की उपलब्धता घटने के कारण दोपहर या शाम तक बाकी केंद्रों पर भी टीकाकरण अभियान रोकना पड़ सकता है। बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमरे ने बताया कि मुंबई को शुक्रवार को कोविड-19 टीके की 1.80 लाख खुराक मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, टीका उपलब्ध नहीं रहने के कारण 120 में से 75 निजी अस्पतालों में शुक्रवार की सुबह टीकाकरण रोक दिया…

Read More

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच ट्रेन सेवाओं को रोकने की कोई योजना नहीं है. नई दिल्ली: कोरोना संकट के चलते कई शहरों में कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या ट्रेन सेवाएं बंद कर दी जाएंगी? रेलवे बोर्ड ने कहा है कि ट्रेनों को रोकने की कोई योजना नहीं है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा, ‘महाराष्ट्र में जिन मजदूरों के पलायन की बात कही जा रही है वो पलायन नहीं है बल्कि ये रेलवे के सामान्य यात्री हैं. नाईट…

Read More

देश में कोरोना वायरस के मामलों में खतरनाक उछाल आने से एक बार फिर स्वास्थ्य संकट उभर कर सामने आया है। महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। अब हमारे पास अनुभव , संसाधन और वैक्सीन है पीएम मोदी ने बैठक में कहा, ” कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए फिर से युद्ध स्तर पर काम करना जरूरी है। तमाम चुनौतियों के बाद भी हमारे पास पहले की अपेक्षा…

Read More

अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिये एक बार फिर बॉलीवुड में मूवी माफियाओं पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर भी बड़ी बात बोली है। कंगना रनौत ने मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर अनिरुद्ध गुहा के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-बॉलीवुड इतना बेरहम है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, मुझे कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं, अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार भी उनमें शामिल हैं, उन्होंने फिल्म थलाइवी की जमकर तारीफ की,…

Read More

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में पीले रंग की साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग का बैकलेस ब्लाउज भी पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने आंखो पर सन गॉगल्स  लगाया हुआ है। तस्वीरों में कंगना काफी गॉर्जियस लग रही हैं। तस्वीरों को फैंस के साथ सांझा करने के साथ ही कंगना ने कैप्शन में लिखा-‘अगर आप अपने देश से प्यार करते हैं तो आप एक राष्ट्रवादी हैं यदि आप अपने राष्ट्र के प्रति जुनूनी हैं, और आप के हर एक कदम का मकसद अपने देश के…

Read More

बॉलीवुड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार दोपहर की है और बुधवार को इस बारे में मुंबई पुलिस ने आधिकारिक जानकारी दी है। पुलिस ऑफिसर्स ने बताया कि मां का नाम अस्मिता और बेटी का नाम श्रृष्टि है और दोनों हिंदी फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार की दोपहर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने अपने अपार्टमेंट में ही खुद को आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब आग की लपटें देखी…

Read More

बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtra Ansari) की चर्चा खासी हो रही है उसके कारनामों की फेहरिस्त ही इतनी है कि चर्चा लाजिमी है, गौर हो कि उसे पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है। आपने गौर किया होगा कि पंजाब से उसकी हाल ही में जो तस्वीरें सामने आती थीं उसमें वो व्हील चेयर (Wheel Chair) पर बैठा दिखता था लेकिन यूपी की आबो हवा में पहुंचते ही उसकी इस तकलीफ के साथ ही और बीमारियां भी छूमंतर सी हो गईं। पंजाब की रोपड़ जेल व्हील चेयर पर बैठकर जाने वाला मुख्तार अंसारी जैसे…

Read More

महाराष्ट्र में गुरुवार को 56286 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 376 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कुल 521317 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 83693 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 36130 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 21385551 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 3229547 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 2649757 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को परामर्श दिया है कि वह अपने यहां छोटे स्तर पर कंटेनमेंट जोन तैयार करें। साथ ही जांच, पहचान और उपचार के मंत्र पर काम करें। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी को लेकर हो रही राजनीति का भी मुद्दा उठाया और कहा कि वह इस पर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह मानते हैं कि संकट की घड़ी में सेवा भाव से काम करना ही वह अपना कर्तव्य समझते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यों को अपने स्तर पर सर्वदलीय बैठक करने की सलाह दी। साथ…

Read More

उत्तराखंड में अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना के रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अथवा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थल की यात्री क्षमता के हिसाब से ही श्रद्धालुओं को आने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल्द मानक संचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी की जाएगी। प्रदेश में हर वर्ष होने वाली चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने आते हैं। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यह यात्रा जून के बाद शुरू की गई थी। उस समय…

Read More