Author: shivam kumar

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. कई दिनों की खामोशी के बाद आखिरकार आज ओवैसी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे पहले खबर थी कि इंडियन सेक्युलर पार्टी के बंगाल में चुनाव लड़ने की वजह से ओवैसी चुनाव नहीं लड़ेंगे. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, ”AIMIM पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी. जहां तक इसका सवाल है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, मैं इस पर 27 मार्च को सागरदिघी में एक जनसभा में बोलूंगा.”

Read More

 देश में कोरोना मरीजों की संख्या एकबार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार 715 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,16,86,796 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 199 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,166 तक पहुंच गई है।   मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,45,377 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,11,81,253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 95.67 प्रतिशत है।   …

Read More

 विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को गलत जानकारी दी जा रही है। इसी आधार पर वे गृहमंत्री अनिल देशमुख के बारे मीडिया से बात कर रहे हैं । जबकि अनिल देशमुख ने एकांतवास के दौरान नागपुर से मुंबई निजी विमान से यात्रा की थी और कई अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पुलिस विभाग में चल रहे तबादला रैकेट की जानकारी आज केंद्रीय गृह सचिव से मिलकर देने वाले हैं और इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) से करवाए जाने की मांग करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने…

Read More

 तमिलनाडु का सियासी पारा गर्म है। सूबे में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बार के चुनाव में न तो जयललिता हैं, न ही एम. करुणानिधि। सूबे की राजनीति इनके बगैर नयी  करवट ले रही है। इसी संदर्भ में करुणानिधि के बेटे एम. के. स्टालिन से हिन्दुस्थान समाचार से खास बातचीत की है। यहां प्रस्तुत है बातचीत के खास अंश। सवाल- द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) तमिलनाडु के चुनाव में भ्रष्टाचार और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को मुद्दा बना रही है। क्या सचमुच यह मुद्दा है और राज्य के लोग आपको इस आधार पर वोट करेंगे? वो भी…

Read More

 यह तारीख देश-दुनिया की कई अहम घटनाओं की साक्षी है। इनमें भगत सिंह और उनके दो साथी सुखदेव और राजगुरु को फांसी, सर्वाधिक प्रमुख घटना के रूप में दर्ज है। इन महान क्रांतिकारियों की याद में `शहीद दिवस’ मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म आज के दिन ही हुआ था। अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में आज के दिन ही 1956 में पाकिस्तान पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना। शहीद दिवसः भगत सिंह और उनके सहयोगी बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के बाद अपनी गिरफ्तारी दे दी। तकरीबन दो साल की…

Read More

इस साल के अंत तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की सेनाओं के बीच आतंकवाद विरोधी अभ्यास होना है लेकिन अभी तक इसमें शामिल होने के बारे में भारतीय सेना की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘पाब्बी एंटी-टेरर 2021’ पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में होना है जहां ओसामा को अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया था और 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत ने जैश आतंकियों के कैंप नष्ट किए थे। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान देश सदस्य हैं। रूस के…

Read More

केंद्रीय कानून और न्याय व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की। प्रसाद ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता कर उनसे इस्तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के पत्र से उठे विवाद पर कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे या शरद पवार इस मसले पर क्या कर रहे हैं, इस बात को प्रदेश की जनता पूछ रही है। प्रसाद ने कहा कि सचिन वाजे को बचाने के लिए पूरी महाराष्ट्र सरकार लगी हुई है, जो बताता है कि महा विकास अघाड़ी…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। रविवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आई है। ओम बिरला की ओर से यह आग्रह किया गया है कि उनके संपर्क में आए लोग कोरोना की जांच कराएं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है, जहां वरिष्‍ठ डॉक्‍टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे। जब कोरोना टेस्‍ट कराया गया तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शनिवार को उन्हें एम्‍स में…

Read More

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के पास मिले विस्फोटक की गहन जांच करवानी चाहिए। यह कोई छोटा मामला नहीं है। अगर इस मामले की छानबीन नहीं की गई तो भविष्य में किसी के भी घर के बाहर विस्फोटक मिलेगा। राज ठाकरे ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मुकेश अंबानी के बंगले के पास विस्फोटक रखने की घटना से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मुकेश अंबानी के बंगले और आसपास इजरायली सुरक्षा कवच और मध्यप्रदेश पुलिस की सुरक्षा है। इतना ही नहीं…

Read More

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (जोकि एंटीलिया मामले में मुख्य आरोपी भी हैं) को गृहमंत्री गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उनके लिए 100 करोड़ रुपये प्रति महीने वसूली करने के लिए कहा था. इस पत्र के आने के बाद से राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है. भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. इस पत्र की सत्यता पर तब प्रश्न खड़े होने लगे जब ये पता चला…

Read More

होली का पर्व नजदीक है. ऐसे में शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर ज्यादा सक्रिय हो गए हैं. शराब तस्कर अलग-अलग तरकीब अपना कर अवैध शराब की तस्करी में लगे हुए हैं. इधर, उत्पाद विभाग और पुलिस शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए तत्पर हैं. इसी क्रम में शनिवार को भभुआ रोड जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने शराब से भरी 8 बैग जब्त की गयी. हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया 05435 आसनसोल पैसेंजर ट्रेन…

Read More