झारखंड पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब, दो लाख का इनामी नक्सली हथियार के साथ पकड़ा गया. खूंटी जिले की पुलिस को अड़की थाना क्षेत्र के जंगलों में एक इनामी नक्सली के होने की गुप्त सूचना मिली. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए नक्सली पर दो लाख का इनाम था. वह पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर है. वो बीजेपी नेता के परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले का आरोपी भी है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 22 मामले दर्ज हैं.…
Author: shivam kumar
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों के बीच बढ़ती आशंकाओं को कम करने के लिए कहा है कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगेगा यानी सरकार दिन में किसी भी प्रकार के कर्फ्यू को लगाने के मूड में नहीं है. गुजरात में अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू और शनिवार-रविवार के दिन मॉल और सिनेमा हॉल बंद करने के आदेश के बाद से लोगों के मन में दूसरे लॉकडाउन की आशंका बैठी हुई है. पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुकाबले अभी गुजरात में कोरोना मरीजों…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कोरोना संक्रमण के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान ने कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद को घर में ही पृथक कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पीएम इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामन करता हूं। इमरान खान ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में बीते गुरुवार को कोविड-19 का टीका लगवाया था। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन एवं संयोजन को लेकर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार…
कोरोना महामारी से जूझ रहे सभी देश इस वायरस के खात्मे के लिए अपने – अपने देश में वैक्सीनेशन प्रकिया को शुरु कर दिया है। ऐसे में हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी वैक्सीनेशन शुरु कर दिया गया है। वैक्सीनेशन प्रकिया के दौरान ही पाक पीएम इमरान खान ने 18 मार्च को वैकेसीन ली लेकिन वैक्सीन लेने के चंद दिनों बाद ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। पाकिस्तान पीएम इमरान खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे मुल्क में सनसनी मच गई है।हालांकि इमऱान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जैसे ही पीएम मोदी को…
दूसरे कई घटनाक्रम के लिए 21 मार्च की अपनी अहमियत है लेकिन भारत के संदर्भ में यह दिन बहुत महत्व रखता है। इसी तारीख को 21 महीने तक बंधक देश की जम्हूरियत की बहाली का ऐलान हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश से आपातकाल हटाने की घोषणा की थी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने इसे भारतीय इतिहास के `स्याह समय’ की संज्ञा दी थी। आपातकाल का खात्माः 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक यानी 21 महीने भारत में आपातकाल रहा। इसके साथ ही आम जनता पर बेइंतहा बंदिशों और बर्बरता का वह दौर खत्म हुआ जिसके तहत तत्कालीन…
भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली। आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 225 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 08 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सर्वाधिक 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए। 225 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही और भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर…
जालंधर: विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति करने के बावजूद देश में बहुत से लोग अभी भी अंधविश्वास से ग्रस्त हैं. अंधविश्वास का ऐसा ही एक मामले पंजाब के जालंधर में सामने आया है. जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में महिला टीचर ने अपनी ‘कुंडली’ में ‘मांगलिक दोष’ को दूर करने के लिए अपने 13 वर्षीय छात्र से जबरन शादी की. महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका परिवार चिंतित था क्योंकि ‘मांगलिक दोष’ के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी. परिवार के पुजारी ने कथित तौर पर सुझाव दिया कि उसे ‘दोष’ से छुटकारा पाने के लिए एक…
भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स P-notes) के जरिये निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 91,658 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पी-नोट्स के जरिये निवेश का 33 माह का उच्चस्तर है। इससे पता चलता है कि भारतीय पूंजी बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो FPI) निवेशकों द्वारा पी-नोट्स उन निवेशकों को जारी किए जाते हैं, तो बिना पंजीकरण के भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया को पूरा करना होता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI) के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों-इक्विटी,…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को नजदिक आते देख सभी पार्टियों की तैयारियां जोरो पर है। वहीं सभी पार्टियों में टिकट बंटवारे को लेकर अंदर विरोध की आवाज उठने लगी है। ऐसे में टीएमसी ने पार्टी नेताओं की नाराजगी को देखते हुए शुक्रवार को चार विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है। वहीं राज्य में बीजेपी बाहरी नेताओं को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना कर रही है, और तृणमूल कांग्रेस में भी टिकट न मिलने को लेकर पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। इन क्षेत्रों में बदले गए उम्मीदवार इन क्षेत्रों में…
Covid-19 के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. कुछ जगहों पर लॉकडाउन फिर से लगाया जा रहा है. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बिहार शिक्षा विभाग ने बिना परीक्षा के ही कक्षा 1-8वीं तक के 1.6 करोड़ से अधिक छात्रों पास करने का निर्णय लिया है. मंगलवार को जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने RTE क़ानून, 2019 के नियम 10 में छूट देने की बात कही है. ये ढील केवल 2020-21 सत्र के लिए दी गयी है जिसके तहत कक्षा 5 और 8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा. ग़ौरतलब…
रांची: झारखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसकी अंत्येष्टि करने भी पहुंच गया. स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और फिर बाद पुलिस तक पहुंच गई. इस बीच आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यह महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी जबकि पहली पत्नी की मौत भी संदेहों को बीच हुई थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया. सूचना…
