महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस स्टेशनों की मैपिंग करवाएगी. उनके मंत्रालय की ओर से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) को कहा गया है कि वह देश में ऐसे सभी पुलिस थानों की पहचान करे जहां पर फॉरेंसिक किट उपलब्ध नहीं हैं. उनका मंत्रालय, गृह मंत्रालय एवं ब्यूरो के साथ मिलकर उपाय तलाश रहा है कि निर्भया कोष का इस्तेमाल करते हुए इन पुलिस थानों को फॉरेंसिक किट किस तरह उपलब्ध करवाए जा सकते हैं. फॉरेंसिक किट का इस्तेमाल यौन…
Author: shivam kumar
भारत ने दुश्मन की परमाणु मिसाइल को ट्रैक करने वाला एक सीक्रेट युद्धपोत तैयार किया है. डीआरडीओ और एनटीआरओ की मदद से इस सर्विलांस-वैसल को विशाखापट्टनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया है. इसे ओसयिन सर्विलांस वैसल का नाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान शिपयार्ड ने इस बेहद ही खास युद्धपोत को देश की स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) को सौंप दिया है. माना जा रहा है कि पिछले साल अक्टूबर में शिपयार्ड ने इसे एसएफसी को सौंप दिया था. ये वो समय था जब भारत का चीन के साथ पूर्वी लद्दाख से सटी…
नई दिल्ली, जेएनएन। एक तरफ देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को देखते हुए फिर सख्ती बरतते हुए पुणे, नागपुर और औरंगाबाद ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। गुजरात सरकार ने भी अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। वहीं, पंजाब सरकार ने 12वीं और 10वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। जबकि मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पर आज फैसला आ सकता…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज है। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुरुलिया में सोमवार को जनसभा हो चुकी है। इस रैली के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। बीजेपी इसका समाधान करने आई है। टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने सामयिक घटनाक्रमों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की। फोन पर बातचीत के दौरान वर्तमान में जारी कोविड-19 चुनौतियों के संदर्भ सहित संबंधित अधिकारियों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बातचीत के क्रम में प्रधानमंत्री ने भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में श्रीलंका के महत्व को दोहराया।
हवाई अड्डों व विमान में मास्क न पहनने वालों पर अब सख्ती होने जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार हवाई जहाज के अंदर भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बार बार कहने पर भी मास्क नहीं पहनने वालों को यात्रा करने से रोका जा सकता है औऱ उन पर कानून के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। महानिदेशक कार्यालय़ से जारी बयान में कहा गया है कि लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। यह…
जकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर -कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑक्सीके पर दो दिन में ही 5.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन यानी गुरूवार को 3.06 करोड़ और शुक्रवार को 2.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का दो दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपये हो गया है । इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। कोरोना महामरी…
साउथ सुपरस्टार यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘केजीएफ 2 काफी समय से चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई हैं। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म के सेट से केजीएफ परिवार की कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन) तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘एक अद्भुत यात्रा की शुरुआत और अंत नहीं!’ फिल्म केजीएफ चैप्टर वन की सफलता के बाद फैंस फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में साउथ के सुपरस्टार यश…
फिल्ममेकर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम और राम चरण अल्लूरी सीतारामाराजू के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से इन दोनों कलाकारों का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया हैं। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट सीता का किरदार निभाती नजर आयेंगी और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक 15 मार्च को सुबह 11 बजे जारी किया जायेगा। इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है। गौरतलब…
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘राधे’ काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए शनिवार को मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया हैं। उन्होंने ट्वीट कर…
फिल्म जगत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का जन्म 14 मार्च, 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता और उनके चाचा नासिर हुसैन फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। आमिर को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज आठ साल की उम्र में फिल्म ‘यादों की बरात से’ की। इस फिल्म में उन्हें मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन उनके चाचा नासिर हुसैन…
