दिल्ली-देहरादून शताब्दी (02017 अप) के सी-5 कोच में डोईवाला के निकट जंगल में आज दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस डिब्बे में सवार यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसा आज अपराह्न 12.20 बजे हुआ, जब यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून के रास्ते में थी। आग लगने के बाद सम्बन्धित डिब्बे को अलग कर दिया गया, जिससे दूसरे डिब्बे आग की चपेट…
Author: shivam kumar
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। सिन्हा ने टीएमसी के कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बागी तेवर अपनाने वाले सिन्हा ने वर्ष 2018 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने सिन्हा को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। इस मौके पर टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ ब्रायन भी मौजूद थे। सिन्हा ने कहा कि हम सभी परिचित हैं कि…
इतिहास में पहली बार होली के दौरान द्वारकाधीश के दर्शन आप नहीं कर पाएंगे.ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार द्वारका मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे. जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के चलते मंदिर प्रशासन ने मंदिर को बंद करने का फैसला किया है.मंदिर के कपाट 27 मार्च से 29 मार्च तक बंद रहेंगे. लेकिन भक्तों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो आसानी से वेबसाइट पर दर्शन कर सकेंगे. बताते चलें कि द्वारकाधीर मंदिर गुजरात के जामनगर जिले में गोमती नदी के तट पर द्वारका शहर में स्थित है. यह मंदिर द्वारका का मुख्य मंदिर…
चीन सरकार शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को काफी समय से प्रताड़ित करती आ रही है। उइगर मुस्लिम पुरुष को प्रताड़ित करने के अलावा महिलाओं को भी कई तरह की यातनाएं दी जाती हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने उइगरों के साथ यूनाइटेड नेशन जेनोसाइड कनवेंशन के सभी प्रोविजन्स का उल्लंघन किया है। यह रिपोर्ट इंटरनेशल लॉ, जेनोसाइड, वॉर क्राइम्स पर 50 से अधिक एक्सपर्ट्स द्वारा पेश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि शिनजियांग में बंदी महिलाओं के साथ रेप, क्रूर घटनाएं, अमानवीय और अपमानजनक उपचार आदि किया जाता है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया…
वाशिंगटन, एएनआइ। तिब्बत में चीन का दमन बदस्तूर जारी है। बौद्ध समुदाय को कम्युनिस्ट विचारधारा अपनाने को लेकर खुली धमकी दी जा रही है। इसके लिए बौद्ध भिक्षुओं को सरकारी एजेंट बनने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत ने ये गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चीन इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। संगठन ने अपनी हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साठ साल से तिब्बतियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। अब तिब्बत के बौद्ध समुदाय को धमकी दी जा रही है। यहां तक कि…
नई दिल्ली । भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि महाराष्ट्र में नागपुर में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां लॉकडाउन लगाया गया है वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा चुकी है। केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही स्थिति पर अपनी कड़ी निगाह रखे हुए हैं और लगातार रोकथाम के उपायों की समीक्षा भी की जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा हे। ऐसे में यहां के परभणी जिले में भी लॉकडाउन लागू कर दिया…
करीब 30 साल पहले रुस के सीमा पर बसे डोबरुसा गांव में 200 लोग रहते थे, लेकिन आज इस गांव में सिर्फ एक व्यक्ति बचा है. सोवियत संघ के टूटने के बाद से इस गांव के सभी लोग आस-पास के शहर और किसी अन्य जगहों पर बसने के लिए चले गए. जबकि कई लोगों का निधन हो गया. इसके बाद इस साल के शुरुआत में इस गांव में सिर्फ तीन लोग बचे थे. इसमें से एक दंपत्ति जेना और लिडा की फरवरी महीने में हत्या हो गई. इस गांव में इसके बाद सिर्फ एक व्यक्ति गरीसा मुनटेन बचा है. आज…
नेटफ्लिक्स की बॉम्बे बेगम्स विवादों में घिर गई है। एनसीपीसीआर ने इस वेब सीरीज की ट्रीमिंग को रोकने की मांग की है। उन्होंने नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर आरोप लगाए हैं कि सीरीज में बच्चों का अनुचित तरीके से चित्रण किया गया है। इस प्रकार के तत्व से न केवल युवा लोगों के दिमाग पर बुरा असर पड़ेगा, बल्कि इससे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण भी हो सकता है। बॉम्बे बेगम्स के इन सीन्स को लेकर ट्विटर पर काफी दिनों से बवाल मचा हुआ है। आइए जानें इस सीरीज के किन सीन्स पर यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं- ट्विटर पर…
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से ही चर्चा में हैं. रणबीर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. अब रणबीर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं और रणबीर को याद करते हुए उन्होंने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है. शूटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित होने के बाद रणबीर कपूर घर में ही क्वारंटीन हैं. आलिया ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वह रणबीर को कितना ज्यादा याद कर रही हैं. उन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए मदन कौशिक को राज्य इकाई की कमान सौंपी है। वह वंशीधर भगत की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कौशिक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। कौशिक ने इससे पहले यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष और पर्यवेक्षक दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान…
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव समारोह का शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम से नवसारी दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री विजय रूपानी और राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर स्वागत किया। दांडी यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री विजय रूपानी और कई प्रमुख लोगों के साथ भाग लिया। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने 1930 में ऐतिहासिक दांडी यात्रा की थी। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद रहे।
