प्रदेश भाजपा पार्लियमेंट्री समिति ने आज सूरत, जामनगर और राजकोट के महापौर के साथ ही अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर नगर निगम के पदाधिकारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा पार्लियमेंट्री समिति ने सूरत, जामनगर और राजकोट नगर निगम के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा ने राजकोट के नगर निगम महापौर के लिए मुख्यमंत्री के निजी डॉ. प्रदीप डोव और उपमहापौर के लिए डॉ. दर्शिता शाह को चुना है। इसके अलावा जामनगर नगर निगम के महापौर के लिए बीनाबेन कोठारी और तपन परमार को उप महापौर चुना। सूरत नगर…
Author: shivam kumar
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के लिए एक नियमित निदेशक की नियुक्ति की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह याचिका एनजीओ कॉमन कॉज ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने इस साल दो फरवरी को ऋषि कुमार शुक्ला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंतरिम या कार्यवाहक सीबीआई निदेशक के रूप में प्रवीण सिन्हा की नियुक्ति का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट से कहा कि किसी…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार को नामांकन के बाद हुए कथित हमले की सीबीआई जांच कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर दी गई है। प्रधान न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है। याचिका पर अब अगले शुक्रवार को सुनवाई होगी। शुक्रवार को एक समाजसेवी ने सुरजीत साहा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में उन्होंन दावा किया है कि त्रिस्तरीय सुरक्षा के बावजूद मुख्यमंत्री को चोट आई है, यह घोर लापरवाही का मामला है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने अपने आवेदन में यह…
लड़ाकू विमान राफेल के लिए अम्बाला एयरबेस में बनाई गई पहली स्क्वाड्रन 17 ‘गोल्डन एरो’ के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) हरकीरत सिंह का अचानक शिलॉन्ग स्थित पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के मुख्यालय में तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया अम्बाला स्क्वाड्रन का चार्ज संभालेंगे। इसी माह में राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन हासिमारा एयरबेस (पश्चिम बंगाल) में गठित की जानी है। अगला महीना अप्रैल भारत-फ्रांस रणनीतिक सहयोग के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भारत की यात्रा पर आएंगीं। इसके बाद भारतीय वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे। अम्बाला स्क्वाड्रन को अब तक केवल 11 विमान मिले हैं। अगले महीने ही आठ और राफेल भारत में पहुंचेंगे, जिसके बाद भारत के पास…
म्यूचुअल फंड (Mutual funds) फंड मैनेजरों द्वारा मैनेज किया जाता है. जो व्यक्ति सीधे इक्विटी में निवेश करने की इच्छा नहीं रखते हैं, वे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. बाजार में कई म्यूचुअल फंड उपलब्ध हैं जिन्हें लक्ष्य निर्धारित करने, रिस्क फैक्टर्स की पहचान करने और पिछले रिटर्न पर विचार करने के बाद निवेशक चुन सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं पिछले पांच सालों में भारत में सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले कुछ म्यूचुअल फंड्स (9 मार्च, 2021 तक) इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम ईएलएसएस (ELSS) एक इक्विटी म्यूचुअल फंड श्रेणी है, जिसमें…
यूपी के कानपुर में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है. डीआईजी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. कानपुर: सजेती गैंगरेप और पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है. पहले पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज करने में सुबह से शाम कर दिया. रात में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और दोबारा पूरे परिवार को सीएचसी बुलवाया. यहां पर पीड़िता को भी रातभर रखा गया. आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को कार्रवाई नहीं करने…
नजदीकी जंगल से भटक कर इंदौर में गुरुवार को रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ लिया गया. इससे पहले, इस वन्य जीव के हमले में एक साल की बच्ची और 30 वर्षीय महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तेंदुए के बचाव अभियान का नेतृत्व स्थानीय कमला नेहरू चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने किया. यादव ने बताया, “लिम्बोदी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन इमारत में घुसे तेंदुए को पहले जाल लगाकर घेरा गया। फिर विशेष बंदूक से दवा का इंजेक्शन दागकर उसे बेहोश…
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात रहने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राज्य गृह विभाग के सूत्रों ने बताया है कि जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रहने वाली ममता बनर्जी के साथ जो अधिकारी 24 घंटे तैनात रहते थे उन्हें हटाया गया है। उनकी सुरक्षा दस्ते में अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम में हुए हमले के बाद ममता बनर्जी ने दावा किया था कि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के लोग मौजूद नहीं थे। जिला पुलिस अधीक्षक की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल…
महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को हिन्दू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने दो अन्य साथियों के साथ ताजमहल परिसर में पूजा करने का प्रयास किया लेकिन तभी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। काफी देर पूछताछ करने के बाद इन्हें थाना ताजगंज पुलिस को सौंप दिया गया है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। गुस्साए हिन्दूवादी नेताओं ने थाने का घेराव कर अध्यक्ष मीना दिवाकर और उनके दोनों साथियों को छोड़ने की मांग पर अड़ गए हैं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट व जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर का कहना है कि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीके की पहली खुराक ले ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए सभी से टीका लगवाने की अपील भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मेरी मां ने आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली है। मैं हर किसी से आपके आसपास के लोगों की मदद करने और उन्हें प्रेरित करने का आग्रह करता हूं, जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की माता हीराबेन वयोवृद्ध…
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने गुरुवार को यहां संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। मुंबई से नागपुर पहुंचे फडणवीस और पाटील एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। इन दोनों नेताओं की नागपुर यात्रा पहले से तय थी। सरसंघचालक से मुलाकात के लिए इन्हें गुरुवार सुबह 11.30 बजे का समय दिया गया था, लेकिन सरसंघचालक और सरकार्यवाह दक्षिण भारत के प्रवास पर रवाना होनेवाले थे। इस वजह से फडणवीस और पाटील निर्धारित समय से पहले सुबह 9 बजे के करीब संघ मुख्यालय पहुंचे।…
