प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले ‘अमृत महोत्सव’ का आगाज शुक्रवार 12 मार्च को दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखा कर करेंगे। यह यात्रा दो समूहों में आयोजित की जा रही है। पहली यात्रा गुजरात के साबरमती आश्रम से लेकर दांडी तक पूरी होगी और दूसरी पद यात्रा 75 किलोमीटर की होगी जिसमें संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल स्वयं हिस्सा लेंगे। यह यात्रा नाडियाड में संपन्न होगी। संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार से गुजरात से शुरू होने वाले इस अमृत महोत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
Author: shivam kumar
भारत अब अमेरिका के साथ हथियारों से लैस 30 रीपर ड्रोन खरीदने का वह सौदा फाइनल करने जा रहा है जो डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार के साथ अंतिम प्रमुख समझौता था। नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के रक्षा सचिव जनरल लॉयड जे ऑस्टिन पहली बार 19 से 21 मार्च तक भारत दौरे पर आ रहे हैं, जिसमें लगभग 3 बिलियन डॉलर यानी 22 हजार करोड़ रुपये का यह सौदा फाइनल होने की उम्मीद है। यह संयुक्त रूप से त्रि-सेवा कमांडो की पहली खरीद होगी। सौदे के पहले चरण में छह ड्रोन तत्काल एकमुश्त नगद भुगतान करके खरीदे जायेंगे। मौजूदा जरूरतों को देखते हुए फिलहाल दो-दो ड्रोन तीनों सेनाओं को दिए जायेंगे। बाकी 24…
अनंतनाग जिले के कांडीपोरा क्षेत्र में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक मकान में छिपे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से संबंधित बताये जा रहे हैं। क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों की संभावना के चलते सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। बिजबिहाडा के कांडीपोरा क्षेत्र में बुधवार की रात आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 3 आरआर व सीआरपीएफ की 14वीं वाहिनी के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी चिदभवानन्द की ‘भगवद् गीता’ के किंडल संस्करण का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गीता हमें खुले मन से सोचने, प्रश्न पूछने और चर्चा करने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार सुबह वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गीता की सुंदरता उसकी गहराई, विविधता और लचीलेपन में है। आचार्य विनोबा भावे ने गीता को माता के रूप में वर्णित किया है क्योंकि गीता ठोकर खाए व्यक्ति को संभालती है। महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, महाकवि सुब्रमण्यम भारती जैसे महान लोग गीता से प्रेरित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह स्वामी चिदभवानंद जी…
धर्मनगरी हरिद्वार में आज महाशिवरात्रि पर्व पर कुंभ का पहला शाही स्नान जारी है। भोर से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की निर्मल एवं पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला प्रशासन ने सुबह 10 बजे तक 24 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र गंगा में स्नान करने का दावा किया है। सुबह 9 बजे से हर की पैड़ी को अखाड़ों के साधुओं के स्नान के लिए आरक्षित कर दिया गया है। 12 बजे तक जूना, अग्नि ,आवाहन व किन्नर अखाड़ा के संत स्नान कर चुके हैं। स्नान के लिए जा रहे साधुु संतों…
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक-2’ का दूसरा संस्करण बुधवार से उत्तराखंड में रानीखेत के पास चौबटिया में शुरू हुआ। युद्ध-कौशल को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह आतंकवाद-निरोधक अभ्यास 19 मार्च तक चलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘डस्टलिक-2’ की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस अभ्यास का पहला संस्करण नवम्बर, 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था। उज्बेकिस्तान और भारतीय सेना के 45 सैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं। दोनों सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत पर्वतीय, ग्रामीण और शहरी परिदृश्य में काउंटर आतंकवादी अभियानों के क्षेत्र…
मुख्यमंत्री ने किया 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची, 10 मार्च । खेलों के माध्यम से राज्य के चहुंमुखी विकास पर सरकार का विशेष जोर है । इस वजह से इस साल बजट में पर्यटन और खेल पर विशेष फोकस किया गया है । इसके साथ खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं देने के साथ पूरा सहयोग मिलेगा । यह बात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को सिमडेगा जिला के एसएस बालिका उच्च विद्यालय स्थित एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही। इस मौके…
केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को प्रोन्नत करके टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन बनाया गया है। वह जुलाई, 2016 में लेफ्टिनेंट के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे। अनुराग ठाकुर केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के पहले ऐसे (वर्तमान सरकार में सांसद) राज्यमंत्री हैं जिन्हें रेगुलर कमिशंड ऑफिसर के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी का कैप्टन बनाया गया है। अनुराग ठाकुर 2016 के जुलाई में लेफ्टिनेंट के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इस उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रादेशिक सेना से 2016 से…
फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘तूफान’ लम्बे समय से चर्चा में हैं। यह एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में फरहान के साथ परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में फरहान मुक्केबाज का किरदार निभा रहे हैं। बुधवार को फिल्म के नए पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इसी साल 21 मई को इस फिल्म का अमेज़न प्राइम वीडियो पर वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इसकी जानकारी खुद फरहान अख्तर ने फिल्म के नए पोस्टर को सोशल…
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। अपने इस ट्वीट में कंगना ने देश की राजनीतिक पार्टी भाजपा की छवि और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। कंगना ने अपने इस ट्वीट में लिखा-‘”देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि बीजेपी अब एक राजनैतिक पार्टी नहीं रही है, बल्कि एक पंथ बन चुकी है। वहीं, नरेंद्र मोदी भी एक नेता नहीं रहे, बल्कि एक उत्साह हैं…!” सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है। कंगना रनौत बॉलीवुड…
रोहित शेट्टी निर्देशित कॉप ड्रामा फिल्म ‘सूर्यवंशी’ काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को एक नई तारीख पर रिलीज किया जायेगा।फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर यानी 14 मार्च को किया जायेगा। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त है। इसके पहले रोहित शेट्टी ने कॉप…
