Author: shivam kumar

 पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा होने के करीब है​​​।​ अगस्त, 2020 में ​छठे दौर की सैन्य वार्ता तक चीन पूरी अकड़ में रहा लेकिन सेना ​प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अगुवाई में चले ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ ने चीन की हर चाल को बेनकाब करके सीमा पर पासा पलट दिया।​ ​इसी का नतीजा रहा कि अगली तीन वार्ताओं में चीन को भारत से समझौता करने के लिए घुटने टेकने पड़े​​​। चीन ने अब खुद ही तंबू उखाड़े, बंकर तोड़े​ और पैन्गोंग झील के दोनों किनारों को खाली करके उसे वापस अपनी हद में जाना पड़ा है​। ​​ऑपरेशन स्नो लेपर्ड ​में शामिल रहे भारतीय सेना…

Read More

कृषि कानूनों के विरोध में किसान कई महीनों से देश भर में आंदोलन कर रहे किसान आज कई राज्यों में रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसानों द्वारा आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कई राज्यों में यह आंदोलन किया जाएगा। जिसका असर अहम रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई रेल की पटरियों पर देखने को मिलेगा। वहीं गाजियाबाद जंक्शन सहित कई रेल्वे स्टेशनों पर 4 घंटे लंबे देशव्यापी ‘रेल रोको’ के आह्वान के मद्देनजर आज पुलिस फोर्स तैनात है। आईए जानते हैं कि इस आंदोलन में किन-किन राज्यों की कौन सी ट्रेनें प्रभावित…

Read More

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तीन नाबालिग दलित नाबालिग लड़कियां जंगल में एक दुपट्टे से आपस में बंधी हुई मिली, जिनमें से दो लड़कियां मृत और एक बेहोश पाई गई है।  इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा जमकर फूट रहा है और वह पीड़ितों के लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का रिएक्शन भी सामने आया है। इस घटना को लेकर ऋचा चड्ढा जमकर बरसी हैं। ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा-‘स्वर्ग और नरक धरती पर हैं और उन्नाव महिलाओं के लिए…

Read More

देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में फिल्म इंडस्ट्री थम सी गई थी। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग अधूरी रह गई थी, तो वहीं कई फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी। इन सब के कारण फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान भी सहना पड़ा। वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री से एक अच्छी खबर सामने आई है। वह यह कि इस साल यश राज बैनर तले बनने वाली पांच मोस्ट अवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट्स कन्फर्म हो गई हैं। फिल्म अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसे लेकर यश राज फिल्म्स की…

Read More

कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बीते बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाये जाने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते ट्वीट कर कहा, “मैं कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और…

Read More

 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली एनसीआर में बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4500 गोलियां बरामद की हैं। यह पूरा गैंग लंबे समय से दिल्ली एनसीआर में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस इन गोलियों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हथियार सप्लाई करने वाले तस्करों को लेकर स्पेशल सेल की टीम काम कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना…

Read More

 जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 थी। यह भूकंप गुरुवार सुबह 7ः39 बजे आया तथा इसका मुख्य केंद लद्दाख में था। इस भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं  है। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। जिन्हें इस भूकंप का एहसास हुआ वह कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर खुले में ही रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का निर्देशांक 36.62…

Read More

 अगर आप आने वाले समय में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप घूमने के लिए जानें की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लक्षद्वीप में पर्यटन और रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ी योजना बनाई है। सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए मालदीव और मॉरीशस की तर्ज पर क्रूज पर्यटन के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने गृह मंत्रालय (एमएचए) को द्वीपों में एक समर्पित पर्यटक जहाज की संरचना को लेकर अपनी योजना के बारे में सूचित किया है। लक्षद्वीप प्रशासन ने क्रूज पर्यटन के प्रस्ताव के साथ-साथ…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2021 के नवीनतम संस्करण के साथ आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बारे में जल्द ही देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ लाइव बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके सभी बोर्ड के छात्रों व अभिभावकों से चर्चा में भाग लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनमानस की मांग को देखते हुए परीक्षा पर चर्चा 2021 एकबार फिर छात्रों व उनके अभिभावकों, शिक्षकों के लिए शुरू किया जा रहा है। इस ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्म पर छात्र परीक्षा के विषयों के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा कर सकते…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ नौ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,50,201 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 101 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,56,014 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,37,342 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,06,56,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। पाटिल का इलाज उनके शासकीय निवास पर हो रहा है। जयंत पाटिल ने गुरुवार को ट्विट कर अपने संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। उन्होंने ट्विट पर कहा है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जयंत पाटिल की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। गुरुवार को पाटिल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अन्न व…

Read More