जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नहर में गिरी यात्री बस को निकाल लिया गया है। अब तक 34 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस दुर्घटना में 45 बस यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह 7.30 बजे बाणसागर नहर में यात्री बस गिर गई जिसे घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 11.45 बजे क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीमों ने अब तक 34 यात्रियों के शव नहर से निकाले हैं। कुछ शव नहर के बहाव में बह…
Author: shivam kumar
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। 482 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच के बाद 164 रनों पर सिमट गई। भारत से मिले 482 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम को पहला झटका 9वें ओवर में लगा। अक्षर पटेल ने डॉम सिबली को 3 रन पर एलबीडब्ल्यू कर वापस भेजा। इसके बाद 49 के कुल स्कोर पर अश्विन ने रोरी बर्न्स को विराट कोहली के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ वो नहीं है, जो देश को गुलाम बनाने वालों, गुलामी की मानसिकता के साथ इतिहास लिखने वालों ने लिखा। भारत का इतिहास वो भी है जो भारत के सामान्य जन में, भारत की लोकगाथाओं में रचा-बसा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक ऐसे सेनानी हैं, जिनके योगदान को अनेक वजहों से मान नहीं दिया गया। महाराजा सुहेलदेव और भारतीयता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों के साथ भी यही कोशिश की गई। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जनपद बहराइच में वर्चुअल माध्यम से महाराजा…
सरकार की ‘मेक-इन-इंडिया’ प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए युद्धपोत निर्माता मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने परियोजना पी-75 की तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज भारतीय नौसेना को सौंप दी। इस पनडुब्बी को जल्द ही भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से कमीशन किया जाएगा। 2022 तक सभी छह पनडुब्बियां नौसेना को सौंप दी जाएंगी। आईएनएस करंज में सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल दागने की क्षमता है। यह सटीक निशाना लगाकर दुश्मन की हालत खराब कर सकती है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) नारायण प्रसाद ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ…
महाराष्ट्र के जलगांव सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि जलगांव हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो –दो लाख रुपए दिए जाएंगे और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह इस घटना पर दुख जताया था। घटना महाराष्ट्र के जलगांव में यावल तहसील के पास हुई थी। घटना उस वक्त हुई, जब पपीते लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक…
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की वजह से जेईई और नीट की अपनी अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्रों को अतिरिक्त मौका देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसी मसले पर कोर्ट यूपीएससी मामले में सुनवाई पूरी कर चुका है, इसलिए फैसले का इंतजार करें। याचिका में नीट और जेईई की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दोबारा मौका देने की मांग की गई है। याचिका में उन खबरों को आधार बनाया गया है, जिनमें कुछ वजहों से छात्र परीक्षा में शामिल होने…
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही अफ्जाना’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म के नाम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है और मेकर्स ने अब इसका नाम रूही अफ्जाना से बदलकर ‘रूही’ कर दिया है। हालांकि इससे पहले भी फिल्म का नाम बदला गया था फिल्म का नाम पहले रूही अफ्जा रखा गया था। उसके बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर रूही अफ्जाना और अब ‘रूही कर दिया है। फिल्म के नए नाम के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।इसकी जानकारी जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर…
वैलेंटाइन डे का दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए बहुत खास होता है। वैलेंटाइन डे पर जहां मनोरंजन जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर उन्हें स्पेशल फील करवाया। वहीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने इस खास मौके को साथ में सेलिब्रेट किया। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अर्जुन तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन अर्जुन ने मलाइका की एक खूबसूरत तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर…
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों को बॉम्बे हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। एक्टर की बहन मीतू और प्रियंका ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की एफआईआर को खारिज करने की मांग की थी। वहीं इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मीतू सिंह के खिलाफ दायर याचिका को रद्द करने का फैसला सुनाया है जबकि प्रियंका के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को खारिज करने से इनकार कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अबतक अनसुलझी है। जहां एक तरफ एक्टर के घरवालों ने रिया चक्रवर्ती पर उन्हें सुसाइड के…
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कल वडोदरा में एक चुनावी सभा के दौरान बेहोश होकर मंच पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री रूपाणी के संपर्क में आए प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और सांसद विनोद चावड़ा भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वडोदरा के निजामपुरा में शनिवार रात नगर निगम की चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी निम्न रक्तचाप के कारण बेहोश हो गए। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सरकारी प्लेन के ज़रिए अहमदाबाद लाकर यूएन मेहता अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां उनके उनके सभी तरह के टेस्ट किए…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितता के मामले में 18 घंटे की पूछताछ के बाद सोमवार को अभिनेता एवं उद्योगपति सचिन जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम सचिन जोशी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार सचिन जोशी ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का गोवा में बंगला और होटल 73 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद सचिन जोशी आयकर विभाग एवं ईडी के रडार पर आ गए थे। इसी वजह से पिछले सप्ताह ईडी की टीम ने सचिन जोशी के कार्यालय और घर पर छापा मारा था। छानबीन में पता चला…
