रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में जनता से लूट हो रही है और दो लोगों का विकास हो रहा है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”जनता से लूट, सिर्फ़ ‘दो’ का विकास।” दरअसल, रविवार को घरेलू रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसे लेकर उन्होंने सरकार को घेरा है। उल्लेखनीय है कि…
Author: shivam kumar
-मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना नई दिल्ली, 15 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगान गांव के निकट रविवार देर रात एक वाहन के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के मजदूर थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाले ट्रक हादसे के शिकार हुए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। इस घटना में घायल होने…
जलगांव जिले में अंकलेश्वर-ब्राह्मणपुर महामार्ग पर ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में दो घायलों का इलाज यावल सिविल अस्पताल में हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस उपअधीक्षक नरेंद्र पिंगले घटनास्थल पर मुआयना कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार रविवार रात धुले जिले से पपीता लादकर ट्रक जलगांव की ओर जा रहा था। इस ट्रक पर 21 मजदूर सवार थे। रात एक बजे अचानक किनगांव के पास ट्रक अचानक पलट गया। घटना में शेख हुसैन शेख मुस्लिम मन्यार(30), सरफराज कासम तड़वी (32), नरेंद्र वामन वाघ (25), दिगंबर माधव सपकाले (55), दिलदार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड-2021 का सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार जाट रेजिमेंट को प्रदान किया। रक्षा मंत्रालय की निर्णायक समिति ने गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान तीनों सेनाओं में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी को प्रथम घोषित किया था। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों के बीच दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते को सर्वश्रेष्ठ चुना गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जाट रेजिमेंट और दिल्ली पुलिस को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे और रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार भी मौजूद थे। गणतंत्र दिवस परेड-2021 में हिस्सा लेने वाले मार्चिंग दस्ते, झांकियों के…
पश्चिम बंगाल में बारी-बारी से कई लोग ममता बनर्जी का साथ छोड़ चुके हैं. इनमें सबसे बड़ा और नया चेहरा है देश के पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का, जिन्होंने टीएमसी से अलग होने का ऐलान कर दिया है. सवाल ये है कि ऐसा अचानक क्या हो गया, क्या टीएमसी के दूसरे बागियों की तरह अब दिनेश त्रिवेदी भी बीजेपी का दामन थामेंगे. इन सवालों के जवाब के लिए खुद दिनेश त्रिवेदी ने एबीपी से बात की. अचानक ममता का साथ छोड़ने के सवाल पर दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ‘अचानक कुछ नहीं होता. एक समय आता है जब चीजें हद…
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पुष्टि की है कि उनके देश को भारत में निर्मित कोविड-19 टीके जल्द ही मिल सकते हैं, हालांकि इस संबंध में चर्चा जारी है। शुक्रवार को ओटावा में एक मीडिया बातचीत के दौरान ट्रूडो ने कहा, ‘हम सीरम इंस्टीट्यूट (भारत) से भारत से आने वाले अन्य संभावित अतिरिक्त टीकों को देख रहे हैं। उस पर बारीकी से काम किया जा रहा है।’ अगर यह सौदा हो जाता है, तो यह टीके की 20 मिलियन खुराक से अधिक होगा, जिसे कनाडा ने पहले ही एस्ट्राज़ेनेका के साथ किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत…
देश में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए 16 जनवरी को हेल्थ वर्कर्स के लिए अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया. इस बीच हर किसी के दिमाग में एक सवाल आ रहा है कि आखिर मुझे कोविड -19 वैक्सीन कब मिलेगी? यह समय टीकाकरण की वर्तमान गति को देखते हुए यह समय नॉन प्राइरिटी ग्रुप के लिए पांच साल से अधिक हो सकता है जो आपकी उम्र, राज्य और निवास की श्रेणी सहित कुछ मापदंडों पर निर्भर करता है. शोधकर्ताओं के एक ग्रुप की ओर से डेवलप किए वैक्सीन इंडेक्स के अनुसार वर्तमान में उपलब्ध दो टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत तमाम सांसदों ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर संसद के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कई संसद सदस्यों, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है सरोजिनी नायडू के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में 16 दिसम्बर 1959 को किया था। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा मां कवयित्री थीं और…
बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा पहली बार प्रेस नोट जारी कर पत्रकारों को धमकी दी है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की तरफ से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट में पत्रकारों के नाम लिखकर उनके ऊपर सरकार के साथ चलने का आरोप लगाया गया है। नक्सलियों द्वारा प्रेस नोट में जिन पत्रकारों के नाम लिखे गए हैं उसमें लम्बे समय से नक्सलियों के गढ़ में पत्रकारिता कर रहे बीजापुर के गणेश मिश्रा के साथ लीलाधर राठी, पी विजय, फारुख अली, शुभ्रांशु चौधरी के नाम शामिल हैं। इस मामले पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी.ने कहा की पुलिस इस प्रेस नोट की जांच…
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारत दुनिया में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। उन्होंने कहा कि भारत ने दलहन में लगभग आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। बीते पांच-छह साल में ही भारत ने दलहन उत्पादकता को 140 लाख टन से बढ़ाकर 240 लाख टन से ज्यादा कर लिया है। वर्ष 2019-20 में भारत में 23.15 मिलियन टन दलहन उत्पादन हुआ, जो विश्व का 23.62 प्रतिशत है। विश्व दलहन दिवस के उपलक्ष में रोम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लेते हुए तोमर ने कहा कि पौष्टिक खाद्यान्न व प्रोटीन से…
भारत-पाकिस्तान सीमा पर शनिवार की सुबह हुई फायरिंग में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराय और 70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोली सिक्का भी बरामद किया है। बरामद हेरोइन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में भेजी गई थी। पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत आती खालड़ा पुलिस चौकी के निकट बीएसएफ ने पाकिस्तानी क्षेत्र में कुछ लोगों को देखा। बीएसएफ ने उनकी हरकत को देखकर फायरिंग की, जिसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया…
