Author: shivam kumar

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी केजरीवाल की बेटी को सोफे की ऑनलाइन बिक्री करना महंगा पड़ गया. उन्हें साइबर अपराध का शिकार बना लिया गया है. उनके खाते से बदमाश ने 34 हजार रुपये उड़ा दिए. दरअसल, केजरीवाल की बेटी ने एक पुराने सोफे को बेचने के लिए वेबसाइट पर जानकारी डाली थी. मुख्यमंत्री केजरीवाल की बेटी साइबर ठगी का शिकार सोफे की जानकारी सामने आने के बाद एक शख्स ने केजरीवाल की बेटी से संपर्क किया. उसने उनसे सोफा खरीदने की इच्छा जताई. इस दौरान मुख्यमंत्री की बेटी को भनक तक नहीं लगी कि खरीदार की शक्ल…

Read More

 नई दिल्ली: किसानों के आंदोलन का आज 76वां दिन है। लेकिन कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध का अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। किसान नेताओं का कहना है कि उन्हें कानून वापसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। किसान संगठनों का कहना है कि नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक के लिए निलंबित रखने का सरकार का मौजूदा प्रस्ताव उन्हें स्वीकार नहीं है। किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 2 अक्टूबर तक सरकार हर हाल में कृषि कानूनों को वापस ले ले। वहीं सरकार का कहना है कि वो…

Read More

दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उसे पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो…

Read More

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता दर्शन लाल जैन का सोमवार को निधन हो गया है. वे 93 वर्ष के थे. समाज सेवा के प्रति जीवन समर्पित करने वाले जैन पौराणिक सरस्वती नदी की तलाश के काम में भी शामिल थे. उनका निधन सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी स्थित आवास में हुआ है. उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं. सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य थे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया है. जैन के बेटे नीरज ने उन्हें मुखाग्नि दी है. सामाजिक कार्य में उनके योगदान के लिए उन्हें…

Read More

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई. ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक इस आपदा में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 200 से भी ज्यादा लोग अभी लापता हैं. आपदा में उत्तर प्रदेश से आए 39 मजदूर लापता हैं. बताया जा रहा है कि समय के साथ-साथ इस संख्या में अभी बढ़ोतरी भी हो सकती है. उत्तराखंड आपदा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070…

Read More

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र एंड पंजाब को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) घोटाले में पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के विवा ग्रुप की 34 करोड़ 36 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। इनमें मुंबई, ठाणे, विरार आदि इलाके के फ्लैट, कार्यालय, फार्म हाउस शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पीएमसी घोटाले में ईडी ने 23 जनवरी को पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के भतीजे मेहुल ठाकुर व वीवा ग्रुप के संचालक मदन चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गहन पूछताछ के बाद ईडी ने सोमवार को वीवा ग्रुप की अंधेरी में स्थित मैकस्टार कंपनी के कार्यालय, विरार में विवा ग्रुप के…

Read More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर  क्षेत्र में रहने वाले एक बच्चे ने गुल्लक में जमा अपनी सारी पूंजी श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की है। बच्चे का नाम प्रियांश पांडे है। उसने अपना गुल्लक तोड़कर 5 हजार 619 रुपये की निधि समर्पित की है। प्रियांश के पिता प्रियांग्शु पांडे  भाटपाड़ा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता हैं और नवदीप क्षेत्र के युवा मोर्चा के संयोजक हैं। प्रियांग्शु के बेटे प्रियांश प्रतिदिन अपनी गुल्लक में कुछ ना कुछ धनराशि जमा करते थे। सोमवार को उन्होंने अपना गुल्लक तोड़कर…

Read More

। म्यांमार में  तख्तापलट के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। अब इस प्रदर्शन में नर्स और बौद्ध भिक्षु भी शामिल हो गए हैं। नई सैन्य सरकार ने इस आंदोलन को कुचलने की धमकी दी है। सैन्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे सड़कों से हट जाएं या बल प्रयोग का सामना करने को तैयार रहें। सेना ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारने तक की चेतावनी दे दी है। इसके बावजूद राजधानी नेपीता और यंगून समेत देश के कई हिस्सों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए कई जगहों पर पानी की तेज बौछारों का प्रयोग किया गया। उधर, दूसरे शहर मांडले के सात कस्‍बों में सुबह 8 बजे…

Read More

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1970 के आसपास सरकार पर बकिंघम पैलेस की संपत्ति को पारदर्शिता कानून से अलग रखने के लिए दबाव डाला था। राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों के हवाले से स्थानीय समाचार पत्र गार्जियन में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। मामले पर बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि दावों में कोई दम नहीं है। संसदीय प्रक्रिया में महारानी की भूमिका औपचारिक है और वह संसदीय संप्रभुता का सम्मान करती हैं। समाचार पत्र के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस सिलसिले में अपने दिग्गज वकील मैथ्यू फेरर को लामबंदी के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद मैथ्यू ने सरकारी उच्चाधिकारियों और सांसदों पर राजमहल को छूट देने वाला विधेयक तैयार करने के लिए दबाव डाला था। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन…

Read More

लाल ग्रह यानि मंगल ग्रह पर एक के बाद एक तीन अंतरिक्ष यान लैंड करने वाले हैं। इनमें सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अंतरिक्ष यान आज मंगलवार को लैँड करेगा। इसके अगले दिन चीन का यान मंगल पर लैंड करेगा। इसके एक सप्ताह बाद नासा का रोवर कॉस्मिक कैबूज 18 फरवरी को मंगल पर लैंड करेगा। अंतरिक्ष के इन अभियानों का उद्देश्य मंगल पर जीवन की संभावना का पता लगाना है। मंगल की यात्रा करने के प्रयास में संयुक्त अरब अमीरात और चीन नए देश हैं। इनके बहुत सारे अभियान असफल रहे हैं। रूस के सहयोग से वर्ष 2011 में चीन ने पहली बार मंगल पहुंचने की असफल कोशिश की थी। उधर, यूएई के विज्ञानी अपने इस मिशन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यूएई मंगल अभियान के प्रोजेक्ट मैनेजर ओमरान शराफ ने कहा कि हम खुश हैं, पर चिंता के साथ तनाव में हैं। नासा के विज्ञानियों का कहना है कि इस अभियान से मंगल पर जीवन के प्रमाण खोजने के अलावा लाल ग्रह के बारे में कई अहम जानकारी प्राप्त होंगी जिससे 2030 तक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर पहली बार बात की औऱ उन्हें भारत आने के लिए आंमत्रित किया। इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर रहने को कहा। दोनों नेताओं ने लंबाई क्षेत्रीय विकास और व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज मैंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर बात की और उन्हें चुनावों में मिली सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।…

Read More