Author: shivam kumar

आज विश्व रेडियो दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी रेडियो सुनने वालों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सभी रेडियो सुनने वालों और रेडियो जगत में काम करने वाले लोगों के जज्बे को सलाम। वे नित नए दिन नए कार्यक्रमों व संगीत के साथ लोगों का मनोरंजन करते हैं। यह अद्भुत माध्‍यम हमें एक-दूसरे के नजदीक लाता है और मन की बात कार्यक्रम के जरिए लगातार मैंने यह अनुभव किया है। रेडियो सुनना एक अपनी विरासत भी है और आनंद भी : प्रकाश जावड़ेकर वहीं, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने…

Read More

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘डूम्सडे मैन’ (नाश करने वाला व्यक्ति) की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने झूठे कथानक तैयार कर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है। सीतारमण ने कहा कि उनकी अपेक्षा थी कि राहुल गांधी सदन में सकारात्मक चर्चा करते। वित्त मंत्री सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए अंत में कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के बयान का विशेष जिक्र किया। सीतारमण ने बजट की बजाय किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने को लेकर राहुल गांधी…

Read More

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 10 फरवरी की रात हुई रिंकू की हत्या के मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने इस बाबत आदेश जारी किया है। उक्त मामले में जहां दिल्ली पुलिस आपसी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम देने की बात कह रही है, वहीं परिवार के सदस्य धार्मिक कारणों से हत्या को अंजाम देने का दावा कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते उक्त मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया है।    जानकारी के अनुसार, बीते 10 फरवरी को एक जन्मदिन पार्टी के…

Read More

 तजाकिस्तान में शुक्रवार को देर रात 10.31 बजे आये 6.3 तीव्रता के भूकंप ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत समूचे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया। भूकंप के तेज झटकों से दहशत फ़ैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आये। शुरुआत में तजाकिस्तान और अमृतसर में एक साथ दो मिनट के अन्दर दो भूकंप आने की खबर फैली लेकिन बाद में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सिर्फ तजाकिस्तान में भूकंप आने की पुष्टि की। देर रात जिस समय लोग घरों में सोने की तैयारी में थे या कुछ लोग खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी भूकंप के झटकों ने लोगों को…

Read More

निजी डायरेक्ट मैसेजेस में अभद्र भाषा पर नकेल कसने के अपने प्रयास में इंस्टाग्राम ने ऐलान किया है कि कंपनी ऐसे अकाउंट्स को रद्द कर देगी, जिनके माध्यम से उनके प्लेटफॉर्म पर दूसरों को घृणित संदेश भेजा जाएगा। बता दें कि वर्तमान में जब कोई डायरेक्ट मैसेज भेजता है, तो इसे नियमों के उल्लंघन के तहत लाया जाता है। कंपनी द्वारा उस व्यक्ति को एक निर्धारित समयावधि तक कोई और संदेश भेजने से रोका जाएगा। दरअसल, बुधवार देर रात जारी अपने एक बयान में इंस्टाग्राम ने कहा, “अब अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन करना जारी रखा, तो उसके अकाउंट…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को कूचबिहार से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत की। इस दौरान शाह ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पूछा कि यदि भारत में ‘जय श्री राम’ का नारा नहीं लगेगा तो क्या इसे पाकिस्तान में लगाया जाएगा। शाह ने कहा कि मैं आज बंगाल की इस प्रचंड जन मानस के बीच ये कहने आया हूं कि ये परिवर्तन यात्रा किसी मुख्यमंत्री को बदलने की परिवर्तन यात्रा नहीं है, किसी नेता को हराकर दूसरे नेता को लाने का नहीं…

Read More

 पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्रान्तर्गत पंपोर के वुयान इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त़ कर दिया। आतंकवादी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद की है।   जानकारी के अनुसार पुलिस को पंपोर क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर आज पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे सेना की 50 आरआर, सीआरपीएफ की 110 बटालियन तथा एसओजी के जवानों की एक संयुक्त टीम ने वुयान इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ढूंढ निकाला। इस आतंकवादी ठिकाने की तलाशी लेने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं व सांसदों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने की बात कही। प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल…

Read More

 भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच पैन्गोंग झील के दोनों किनारों से दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि अपनी ही जमीन से पीछे हटने को सरकार किस तरह से ताकत के तौर पर देख रही है। उन्होंने पूछा कि क्या यही यथास्थिति है कि भारतीय जवान अपनी जमीन छोड़कर हट जाएं। अपनी जमीन से पीछे हटना जवानों के बलिदान का अपमान है।   दरअसल, पूर्वी लद्दाख इलाके में पिछले करीब एक साल से भारत और चीन के बीच…

Read More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ​पूर्वी लद्दाख में एलएसी की वर्तमान स्थिति पर राज्यसभा में बयान दिया।​ इससे पहले रक्षा मंत्री के साथ संसद भवन में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बैठक की। एलएसी पर आमने-सामने तैनात दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने की कार्यवाही बुधवार से शुरू हुई है। इस बारे में रक्षा मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि अबतक कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं में चीन को भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि हम एक इंच भी जमीन किसी को नहीं लेने देंगे, इसी का नतीजा है कि हम चीन के साथ समझौते के करीब पहुंच गए हैं। पैन्गोंग…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. इस एक्टर ने लॉकडाउन में वो कर दिखाया जिसे करने की हिम्मत कोई नहीं कर सका. अब लोग किसी भी काम के लिए उनसे मदद मांग लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ लोगों ने सोनू सूद से बंदर भगाने के लिए मदद मांगी है. एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा है कि बस अब यही बाकी रह गया था. क्या है मामला ट्विटर पर बासु गुप्ता नाम के एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, ”सोनू सूद सर, हमारे…

Read More