उत्तराखंड के चमोली ज़िले के नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में से ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद राहत कार्य के लिए गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ अलर्ट हो गयी है। यहां से तीन टीमें एयरलिफ्ट की जा रही हैं जबकि एक टीम इससे पहले रवाना हो चुकी हैं। आज सुबह उत्तराखंड के चमोली ज़िले के नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद भारी तबाही की खबरें मिल रही हैं। इसकी सूचना मिलने पर जहां केंद्र सरकार समेत तमाम शासन प्रशासनिक अमला राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय हो गया है…
Author: shivam kumar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में बांध टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश के सभी सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा एसडीआरएफ को राहत कार्यों के लिए तत्पर रहने को कहा है। उन्होंने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक को भी पूर्णतः सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। दरअसल उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के…
बिहार कोरोना टीकाकरण के मामले में देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राज्य ने 76.6 फीसदी कोरोना टीकाकरण के साथ देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार की देर रात जारी आंकड़े के अनुसार निबंधित स्वास्थ्यकर्मियों में 60 फीसदी से अधिक लक्ष्य देश के 13 राज्यों ने प्राप्त किया है। इनमें बिहार 76.6 फीसदी लक्ष्य के साथ सर्वोच्च स्थान पर है। मध्य प्रदेश 76.1 फीसदी टीकाकरण के साथ दूसरे स्थान है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा ने 76.0 प्रतिशत, उत्तराखंड ने 71.5 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया…
मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हेमेंद्र मेहता को वर्षा शासकीय निवास स्थान पर शिवसेना में शामिल किया। जानकारी के अनुसार हेमेंद्र मेहता बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से हेमेंद्र मेहता भाजपा में नाराज चल रहे थे। शनिवार देर रात हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष मुंबई नगर निगम चुनाव को देखते हुए शिवसेना पार्टी विस्तार पर…
चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चमोली से हरिद्वार तक अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के आसपास रह रहे लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। भगीरथी नदी का पानी टिहरी डैम के जरिये रोका गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कंट्रोल रूम से हालात पर नजर रखे हुए हैं। सरकार ने राहत और…
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को शोणितपुर जिला के ढेकियाजुली में दो अस्पतालों की आधारशिला रखी और राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के कार्यक्रम ‘असम माला’ परियोजना लांच की। प्रधानमंत्री का 15 दिनों के अंदर असम का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले शिवसागर जिला में 23 जनवरी को पहुंचे थे। इस मौके पर उपस्थित लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ढेकियाजुली एक ऐतिहासिक भूमि और वीरता और गौरव का प्रतीक है। 1942 में असम के स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के गौरव के सम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया। मैं उनको श्रद्धा से नमन करता हूं। मेरा दिल असमिया गर्व…
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत तिब्बत सीमा क्षेत्रान्तर्गत रैनी गांव का ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही की सूचना है। जानकारी मिली है कि इससे धौली गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की आशंका है। हादसे में चमोली-ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। तपोवन बैराज पूरी तरह ध्वस्त होने की सूचना मिल रही है। नदी के किनारे बसे तमाम इलाकों में अलर्ट जारी कर मुनादी करायी जा रही है। ताजा समाचार मिलने तक कर्णप्रयाग में बाजार खाली कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन व…
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में एक रैली को संबोधित करेंगे. इससे पहले 30 जनवरी को दिल्ली में बम धमाके की वजह से ये रैली रद्द हो गयी थी. अमित शाह अपनी इस रैली में बंगाल के मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे. बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह की इस रैली के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोपहर साढ़े 3 बजे अमित शाह मतुआय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे.
कोरोना वायरस महामारी के बाद से टीम इंडिया के क्रिकेटर्स नॉन स्टॉप क्रिकेट खेल रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले दो साल के लिए राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम की घोषणा की है। भारतीय टीम के लिए साल 2020 बहुत व्यस्त रहने वाला था, लेकिन महामारी ने दुनियाभर की खेल गतिविधियों को ठप्प कर दिया। एशिया कप और टी-20 विश्व कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंट स्थगित हुए और अब इसी वजह से 2021 बहुत व्यस्त रहने वाला है। 2021 से 2023 तक भारतीय टीम के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने सीरीज और टूर्नामेंट्स की झलक दिखाई…
भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को ऐलान किया कि वे 2 अक्टूबर तक गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे. कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग के साथ किसान पिछले 2 महीने से अधिक समय से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा (गाजीपुर बॉर्डर) पर राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान आंदोलन कर रहे हैं. इससे पहले भी राकेश टिकैत कई बार कह चुके हैं कि किसान की घर वापसी तब होगी, जब तीनों कानून को केंद्र सरकार रद्द करेगी. किसान संगठनों…
इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ भारत रत्न फॉर रतन टाटा ट्रैंड कर रहा है। मशहूर बिजनेस टाइकून और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने को लेकर कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके लिए ट्वीटर पर बकायदा #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग ट्रैंड हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इसे रोकने के लिए खुद रतन टाटा को सामने आना पड़ा और उन्होंने अपने ट्वीटर के माध्यम से बयान जारी कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को बंद कर दें। रतन टाटा ने शनिवार को ट्वीट…
