Author: shivam kumar

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तिरुपति में चार मार्च को प्रस्तावित दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया, ”दक्षिण क्षेत्र के आठ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री तथा उपराज्यपाल अपने-अपने मुख्य सचिवों, सलाहकारों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा वाली इस बैठक में हिस्सा लेंगे.” इसमें कहा गया है कि बैठक में कुल 90 से 100 गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. दक्षिण क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी सदस्यों के तौर पर तथा अंडमान…

Read More

सेना ने शनिवार को पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में मिले एक पुराने रॉकेट लॉन्चर शेल को निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सेना की 16 आरआर को सुरनकोट के मोहरा बचई (बेला) में तलाशी के दौरान एक पुराना रॉकेट लॉन्चर शेल मिला। सेना द्वारा तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। कुछ ही देर बाद सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और रॉकेट लॉन्चर शेल को निष्क्रिय कर दिया। एसएचओ सुरनकोट तिलक राज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेना ने रॉकेट लॉन्चर शेल को निष्क्रिय कर दिया है।

Read More

राजस्थान उच्च न्यायालय से उपस्थित होने से मिली राहत के बाद शनिवार को  फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से पेश हाजरी माफी को जिला एवं सेशन न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। काला हिरण शिकार प्रकरण व आर्म्स एक्ट मामले में यह सलमान को 18 वीं बार हाजिरी माफी मिली है। हाईकोर्ट ने सलमान को कोर्ट में वर्चुअली उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की है। आज कोर्ट में उनकी उपस्थिति आवश्यक नहीं थी ऐसे में वे वर्चुअली भी उपस्थित नहीं हुए और हाजरी माफी मांग ली गई। इस मामले की अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी। सलमान की…

Read More

किसानों द्वारा आज चक्का जाम की घोषणा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कुछ संगठनों ने शहीदी पार्क स्थल पर प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई और खुद पुलिस कमिश्नर यहां सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि किसान संगठनों द्वारा चक्का जाम की घोषणा की गई है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। खासतौर से आईटीओ और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के अधिक बंदोबस्त किए गए हैं।…

Read More

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को यहां कहा कि कोविड महामारी की वजह से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई, लेकिन भारत इस आपदा को अवसर में बदलने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र सरकार का जो बजट आया है, वह आत्मनिर्भर भारत को साकार करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि 100 साल पहले जब स्पेनिश फ्लू आया था, उस समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा था कि हम आपदा को अवसर में बदलेंगे। इसके…

Read More

सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं। फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए प्रभास ने फिल्म का प्री टीजर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म इसी साल वैलेंटाइन डे पर यानी 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के इस छोटे से प्री टीजर में प्रभास सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और वह शरमाते…

Read More

अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में ऋचा ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ महिलायें खेतो में काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते ऋचा कहती है -‘महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं?’ सोशल मीडिया पर ऋचा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात हाईकोर्ट की स्थापना के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज आयोजित डायमंड जुबली कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने भी प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गुजरात हाईकोर्ट के डायमंड जुबली की बधाई देते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों में अपनी कानूनी समझ, अपनी विद्वत्ता और बौद्धिकता से गुजरात हाईकोर्ट और बार ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है। गुजरात हाईकोर्ट ने सत्य और न्याय के लिए जिस कर्तव्य और निष्ठा से…

Read More

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर शुक्रवार को किसानों द्वारा मिट्टी डलवाई गई थी और फूल लगाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तस्वीरें बिल्कुल बदली हुई हैं। जहां मिट्टी डाली गई थी उस क्षेत्र को अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और सील कर दिया है।    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को यूपी-दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर मिट्टी डलवाई गई थी। मिट्टी डालने के वक्त टिकैत ने कहा था कि पुलिस ने हमारे लिए कील बिछाई थी पर हम उनके लिए फूल लगाएंगे। अब उक्त मिट्टी वाले स्थान को दिल्ली पुलिस…

Read More

 शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर राज्य में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मालदा जिले के शाहपुर गांव में करीब 3000 किसानों के साथ वार्ता की। यहां उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के किसानों के साथ केवल अन्याय किया है। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली 6000 की वित्तीय मदद से किसानों को वंचित रखा गया। नड्डा ने कहा, “आज हम सब लोग यहां कृषक सुरक्षा अभियान में कृषक के साथ सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मैं भी कृषक सहभोज में आप सबके साथ इकट्ठा होकर भोजन करूंगा। 10 जनवरी…

Read More

किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस ने पूरा समर्थन दिया है। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ चक्का जाम 3 बजे तक चलेगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वह पहले जैसी गलती इस बार नहीं करेंगे। पहले भी किसानों ने शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली निकालने का अश्वासन दिया था, बावजूद इसके राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हिंसा हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। हालांकि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को ही कह दिया था कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं…

Read More