भारत अब खुद पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाएगा। बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया-2021 में भारत ने अपने स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर जेट की डिजाइन और मॉडल दुनिया के सामने पेश किया है। भारत ने इसे एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एमका) नाम दिया है। इसके बनने से भारत अब अमेरिका, रूस और चीन सहित उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जिनके पास पांचवीं जनरेशन के लड़ाकू विमान बनाने की क्षमता है। फ्रांस से भारत को मिल रहे राफेल फाइटर जेट 4.5 जनरेशन के हैं, जबकि अमेरिका, रूस और फ्रांस ने इससे अगली पीढ़ी के विमान विकसित कर…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मामले व मृत्यु दर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश, राजस्थान व त्रिपुरा में करीब 60 फीसदी से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 73.6 प्रतिशत लोगों को टीका दिया जा चुका है। दूसरे स्थान पर राजस्थान है जहां अभी तक 66.8 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। तीसरे स्थान पर त्रिपुरा है…
किसान आंदोलन को पॉप सिंगर रिहाना का समर्थन मिलने के बाद पूरी दुनिया में हलचल सी मच गई हैं। देश -विदेश की कई हस्तियां इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। कई हस्तियों ने उनका समर्थन किया तो किसी ने आपत्ति भी जताई हैं। वहीं इस आंदोलन को लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार, करण जौहर समेत कई हस्तियों ने इसका समर्थन किया है और अब कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है स्वर कोकिला लता मंगेशकर का। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किये जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर ट्विटर पर हैशटैग इण्डिया टुगेदर और हैशटैग…
देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब एक नई हवा चल रही है। बुधवार को इस आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार रिहाना का ट्वीट वायरल होने के बाद से ही इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप सा मच गया और अब कई लोग पक्ष-विपक्ष में बोल रहे हैं। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक बयान जारी किया , जिसमें कहा गया कि भारत की संसद ने पूरी जिरह और बातचीत के बाद कृषि सेक्टर में सुधारवादी कानून पारित किया है। ये सुधार किसानों के बड़ा मार्केट और सहूलियत देंगे। भारत के कुछ हिस्सों…
जानी-मानी सिंगर हर्षदीप कौर मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी। गुरुवार को हर्षदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी। हर्षदीप कौर ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें से एक में हर्षदीप बेबी बंप फलांन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में हर्षदीप के साथ उनके पति मंकित सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हर्षदीप ने लिखा-इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे…
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। ग्रेटा ने अपने एक्टिविज्म के चलते कम उम्र में प्रसिद्धि हासिल की। दुनिया के बड़े मंचों पर वह पर्यावरण को लेकर अपनी बात को बेबाकी से रखती रही हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। इसके बाद से भारत में काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, जिनके पर्यावरण आन्दोलन को अन्तरराष्ट्रीय ख्यति मिली है। स्वीडन की इस किशोरी के आन्दोलनों के…
देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ ने 6 फरवरी को घोषित चक्का जाम का समर्थन नहीं करने की घोषणा की है। किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने गुरुवार को बताया कि करीब 70 दिनों से दिल्ली की सीमा पर चल रहा आंदोलन पहले ही राजनीतिक लगता था लेकिन अब वहां अधिकांश राजनीतिक दलों और राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा चल रहा है जिससे स्पष्ट हो गया है कि यह पूर्णतया राजनीतिक हथकंडा ही है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही भारतीय किसान संघ ने आंदोलन के हिंसक होने की आशंका जताई थी और 26…
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने एयरो इंडिया प्रदर्शनी के बीच फिर भारत-चीन सीमा की स्थिति के बारे में कहा है कि बातचीत चल रही है। सभी इस बात पर निर्भर करते हैं कि वार्ता कैसे चलती है। उस पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है और अगर डी-एस्केलेशन और विघटन शुरू होता है तो यह अच्छा होगा। इसके बावजूद अगर कुछ नई स्थिति बन रही है तो हम उसके लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। चीन ने जैसे ही भारतीय क्षेत्र के करीब जे-20 फाइटर जेट्स को तैनात किया था, वैसे ही भारत ने भी फ्रांस से आए राफेल जेट विमानों की…
एयरो इंडिया-2021 में दूसरे दिन गुरुवार को हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) के रक्षा मंत्रियों का कॉन्क्लेव शुरू हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसमें शामिल हो रहे सभी अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव संस्थागत और सहकारी वातावरण में आपसी संवाद को बढ़ावा देने की पहल है, जो हिन्द महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के विकास को बढ़ावा दे सकता है। आईओआर क्षेत्र में भारत की 7500 किलोमीटर लम्बी विशाल तट रेखा है, इसके कारण भारत इन सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व के लिए सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हिन्द महासागर हम सभी की साझा संपत्ति है, यानी यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार और परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। हिन्द महासागर दुनिया के कंटेनर…
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपना पहला शानदार टीवी लॉन्च कर सकती है. भारतीय मार्केट में अपने पहले 4K Tv लॉन्च को लेकर Redmi तेजी से काम कर रही है. Xiaomi अपने यूजर्स को सभी सेगमेंट में बेहतर और किफायती सर्विस देने पर फोकस कर रही है. अब Redmi TV को लेकर जानकारी सामने आई है. आपको बता दें कंपनी चीनी मार्केट में पहले ही Redmi TV लॉन्च कर चुकी है. साल 2020 में Redmi Smart TV X सीरीज के तहत चीन में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी लॉन्च किए थे. कंपनी अब…
पूरी दुनिया में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. फ्रेंड्स और फैमिली से चैट करने के अलावा ऑफिस का काम भी व्हाट्सऐप के जरिए होने लगा है. ऐसे में व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर काम के फीचर्स लेकर आता है. हालांकि ज्यादातर यूजर्स व्हाट्सऐप के इन काम के फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते. आज हम आपको व्हाट्सऐप की ऐसी सिंपल ट्रिक्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा. बोलकर मैसेज लिखना- बहुत सारे लोग इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं. इस फीचर…
