Author: shivam kumar

पाकिस्तान से बुधवार को प्रकाशित अधिकांश समाचारपत्रों ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा के एयरफोर्स अकेडमी की पासआउट परेड में भाग लेने और वहां से पाकिस्तान और भारत को शांतिपूर्वक कश्मीर समस्या का समाधान करने की पेशकश की खबर प्रकाशित की है। अखबारों ने लिखा है कि जनरल वाजवा ने कहा है कि कश्मीर समस्या का समाधान बातचीत से ही मुमकिन है और भारत-पाकिस्तान को इस मामले में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत को हमारी इस पेशकश का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए। हमारी सेना दुश्मन के किसी भी आक्रमण का भरपूर जवाब देने…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के ललित कला अकादमी के चेयरमैन के चयन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और अकादमी के चेयरमैन को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने 19 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया । याचिका सत्यप्रकाश ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील महमूद प्राचा ने ललित कला अकादमी के चेयरमैन की चयन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि अकादमी के चेयरमैन पद के लिए चयन करने वाली कमेटी की कोई बैठक ही…

Read More

देश में कृषि कानून के विरोध में  किसानों द्वारा लगभग दो महीने से भी ज्यादा समय से किया जा रहा आंदोलन पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस आंदोलन के समर्थन में अब इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के बाद अमेरिकन पोर्न स्टार मिया खलीफा भी आगे आई हैं। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया के जरिये इस आंदोलन का समर्थन किया है। मिया खलीफा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-”सरासर मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया।’ सोशल मीडिया पर मिया खलीफा का यह ट्वीट तेजी…

Read More

भारत ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में कुछ विदेशी शख्सियतों के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व विरोध की आड़ में  अपना एजेंडा थोप रहे हैं तथा किसान आंदोलन को पटरी से उतारने में लगे हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक तीखे प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि नामी-गिरामी विदेशी हस्तियों तथा अन्य लोगों को इन सनसनीखेज बयानों से बाज आना चाहिए जो न तो सही हैं और न ही जिम्मेदाराना। विदेश मंत्रालय की ओर से संभवतः पहली बार बुधवार को ट्विटर पर दो हैशटैग भी शुरू किए गए- #इंडियाटूगेदर…

Read More

‘बिग बॉस’ के बाद से चर्चा में आए स्वामी ओम (Swami Om) को तो आप जानते ही होंगे। स्वामी ओम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से सभी काफी हैरान हैं। स्वामी ओम बीते लंबे समय से बीमार थे। करीब तीन महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीं उनका इलाज चल रहा था। हालांकि वह कोरोना से तो जंग जीत चुके थे, लेकिन कमज़ोरी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद ही उन्हें करीब 15 दिन पहले ही पैरालेसिस (Paralysis)…

Read More

लाल किले पर 26 जनवरी को हुए उपद्रव के दौरान वहां मौजूद दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस महासंघ ने भी इनाम रखा है। दिल्ली पुलिस महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व एसीपी वेदभूषण ने कहा कि दीप सिद्धू के बारे में सुराग देने वाले को उनकी संस्था पांच लाख रुपये का इनाम देगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। लाल किले पर हुए उपद्रव के दौरान दीप सिद्धू मौजूद था। वहां से उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बुधवार को जहां दिल्ली…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने लव जेहाद और अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए बने यूपी सरकार के कानून के खिलाफ दायर नई याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है, आप वहां जाएं। हाईकोर्ट का फैसला देखने के बाद सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले 6 जनवरी को यूपी और उत्तराखंड सरकार के क़ानूनों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि देश का संविधान देश के…

Read More

 राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदस्यों को सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो इसे सदन की अवमानना माना जाएगा। नायडू ने बुधवार को उच्च सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सदस्यों से आग्रह किया कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देखा गया है कि कुछ सदस्य सदन में कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं । उन्होंने सदस्यों को चेताते हुए कहा कि सदन में मोबाइल फोन का…

Read More

 दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्स ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और व्हाट्स ऐप को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। याचिका सीमा सिंह और मेघन सिंह ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि व्हाट्स ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से लोगों की निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। याचिका में कहा गया है कि व्हाट्स ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी किसी यूजर की सभी आनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए तैयार…

Read More

म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट को केंद्रित कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर पस्वाल किया है कि आखिर दुनियाभर के तमाम तानाशाहों के नाम कि शुरुआत अंग्रेजी के ‘एम’ अक्षर से ही क्यों होती है? राहुल गांधी ने बीते दिन म्यांमार में हुए सैन्य तख्ता पलट के संदर्भ में तानाशाहों के नाम अंग्रेजी के ‘M’ (हिंदी में ‘म’) अक्षर से ही शुरू होने को लेकर दिलचस्प बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना ही उन्होंने कटाक्ष किया है। अपने ट्वीट में…

Read More

केंद्र के तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर संसद बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच एक अच्छी खबर है। राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्षी बीच सहमति बन गई है। चर्चा के लिए 15 घंटे का समय रखा गया है। दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों विरोध कर रही थीं। इसी बीच बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने किसान कानूनों को लेकर ‘सस्पेंशन ऑफ बिजनेस’ नोटिस जारी किया। उनकी मांग थी कि…

Read More