72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी रांची प्रांगण में समिति के अध्यक्ष श्री पी डी शर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने देश की एकता अखंडता व भाईचारा रखने की अपील किया झंडातोलन के अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सहाय ,कोषाध्यक्ष मलल्कियत सिंह ,कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद हलीमुद्दीन ,श्री किसन अग्रवाल ,सचिव अमित शर्मा आजीवन सदस्य बृज बिहारी पांडे , रवि शंकर मिश्रा ,स्वामी दिव्य ज्ञान एवं रेड क्रॉस के कर्मचारीगण उपस्थित थे!
Author: shivam kumar
गणतंत्र दिवस पर सेना की परेड़ के समानांतर ट्रैक्टर परेड निकालने और उस दौरान उपद्रव की आशंका आखिरकार सच साबित हुई। किसान नेताओं ने जिन रूटों से ट्रैक्टर रैली निकालने पर प्रशासन के सामने सहमति जताई थी, उसके विपरीत आंदालनकारियों ने सारी मर्यादाएं भंग कर दीं और लालकिले पर चढ़कर वहां फहरा रहा तिरंगा उतारकर अपने अपने संगठनों के झंडे फहरा कर राष्ट्रीय पर्व को शर्म में बदल दिया। इस सारे प्रकरण पर किसान नेताओं से अब चुप्पी साध ली है। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से दिल्ली के तीन बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे…
पटना: इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी रुपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले को अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है. पिछले दिनों बिहार के डीजीपी ने इस मामले में सुराग मिलने के संकेत दिए थे लेकिन असलियत में हत्याकांड का रहस्य बना हुआ है. अभी तक न सुपारी किलर पकड़े गए और न ही इस हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड का पता चल पाया है. इससे पहले पुलिस ने संकेत दिए थे कि एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें रुपेश एक पक्ष थे. इसके साथ ही कई अन्य सरकारी विभागों में भी ठेके को लेकर रुपेश की…
26 फरवरी 2013 को जेडीयू के कार्यकर्ता सुमिरक यादव की हत्या का दोषी ठहराते हुए पूर्व विधायक को सोमवार को उम्रकैद और 50,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी गई. गया: बिहार के गया जिले की एक अदालत ने आरजेडी की पूर्व विधायक कुंती देवी को आठ साल पुराने हत्या के एक मामले में सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगम सिंह ने 26 फरवरी 2013 को जेडीयू के कार्यकर्ता सुमिरक यादव की हत्या का दोषी ठहराते हुए पूर्व विधायक को सोमवार को उम्रकैद और 50,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. इस संबंध में मृतक…
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर यूपी की भी झांकी को शामिल किया गया. यूपी की झांकी में अयोध्या की झलक दिखाई दी. इस झांकी में अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल को दिखाया गया. इसके अलावा झांकी में अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की झलक भी दिखाई दी. झांकी के अगले हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान थी. इसके पीछे राम मंदिर का प्रारूप मौजूद था. राम मंदिर की झांकी दिखाए जाने से अयोध्या के साधु-संत काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ भारत की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी…
अभिनेता अक्षय कुमार ने देसी पबजी कहे जा रहे गेम FAU-G का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा “दुश्मन का सामना करो, अपने देश के लिए लड़ो. हमारे ध्वज की रक्षा करो. भारत का सबसे एंटीसिपेटेड एक्शन गेम Fearless and United Guards FAU-G. आज ही अपना मिशन शुरू करें.” गलवान घाटी का है जिक्र इस वीडियो में गलवान घाटी का जिक्र किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि गलवान घाटी में देश का झंडा गायब हो जाता है. जिसके बाद जवानों की दुश्मनों से झड़प हो जाती है. भूस्खलन से…
अरबपति मुकेश अंबानी एक सेकंड में कितना कमाते हैं, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को तीन साल लग जाएंगे। वहीँ अंबानी जितना एक घंटे में कमा लेते हैं, उतना कमाने में एक मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे। गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम (Oxfam) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट को विश्व आर्थिक मंच के ‘दावोस संवाद’ के पहले दिन जारी किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की दौलत में 35 फीसद का इजाफा हुआ है, जबकि…
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भविष्य में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बाद भी कोरोना वायरस के निरंतर प्रसार के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। डब्लूएचओ आपातकालीन स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल रयान ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका मानना है कि दुनिया को इस वायरस के उन्मूलन या निराकरण की शुरुआत को टीकाकरण की सफलता का पैमाना नहीं मानना चाहिए। श्री रेयान ने कहा, “यह सफलता का पैमाना नहीं है। सफलता का पैमाना इस वायरस की जान लेने, लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने तथा हमारे आर्थिक और सामाजिक…
आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, वहीं दिल्ली में परेड से लेकर किसान ट्रैक्टर रैली के चलते पूरी दिल्ली एक अभेद्य किले में तब्दील हो चुकी है। राजधानी की सीमाओं में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही कई स्थानों पर अस्थाई दीवार भी किसानों को रोकने के लिए खड़ी कर दी गई है। Live Updates: दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। उन्होंने हमारा सहयोग किया है और हम उनका सहयोग कर…
देश आज अपने 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहरा दिया है. उसके बाद परेड की शुरुआत हो गई है. सबसे पहले हेलिकॉप्टरों ने दर्शकों पर फूल बरसाए और उसके बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी. राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ते ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया. इस दस्ते में बांग्लादेश की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के…
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आज गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर राजपथ पर परेड का आयोजन किया गया है। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण इस ऐतिहासिक दिन के आयोजन में कई बदलाव किए गए हैं। ध्वजारोहण का कार्यक्रम सुबह 8 बजे होने के बाद परेड आरंभ हुआ। पंजाब की झांकी 9 वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर की महिमा को दर्शाती है। झांकी में ‘श्री गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती’ थीम है। ट्रेलर के अंत में गुरु तेग बहादुर के अंतिम संस्कार स्थल गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब को दिखाया गया है। मोढेरा में सूर्य मंदिर…
