Author: shivam kumar

बॉलीवुड अभिनेता  वरुण धवन शनिवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एवं फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और  दोनों की शादी की खबरे 2020 से ही चर्चा में थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई थी। आज दोनों मुंबई के अलीबाग स्थित  ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में शादी करने जा रहे हैं। इस आलीशान रिजॉर्ट में दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां भी शामिल  होगी।…

Read More

कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों का आंदोलन आज 59वें दिन में प्रवेश कर गया है. दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान किसी भी मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है. सरकार किसानों के बीच अब वार्ता का दौर भी समाप्त हो गया है. अब तक 11 दौर की बातचीत हुई, सरकार की ओर से कई प्रस्ताव दिए गए, मगर किसान सिर्फ अपनी जिद पर अड़े रहे, जिस वजह से इन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. इन कानूनों को रद्द किए जाने की मांग के साथ अब किसान 26 जनवरी को राजपथ पर ट्रैक्टर रैली करने…

Read More

भारत ने टेस्ट सिरीज में एतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. खिलाड़ियों के इस शांदार प्रदर्शन के बाद अब आनंद महिंद्रा ने जाबाज खिलाड़ियों को तोहफा देने का ऐलान किया है. आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो 6 खिलाड़ियों को महिंद्रा थार SUV भेंट करेंगे. एक ओर इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों को दुनियाभर से लोगों को शुभकानाएं और दुआएं मिल रही हैं. वहीं, अब आनंद महिंद्रा ने इन खिलाड़ियों को SUV का तोहफा दे उनका मनोबल और बढ़ा दिया है. मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर,…

Read More

उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा 45 वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ आगामी 28 जनवरी को रुड़की में होगा। शुक्रवार को सम्मेलन के संयोजक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने ज्योतिष मंदिरम् में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस ज्योतिष महाकुंभ में देश भर से सौ से अधिक ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ का आयोजन हरिद्वार में होना है, जिसके बारे में भी विशेष वैदिक पौराणिक ज्योतिषीय जानकारी इन विद्वानों के द्वारा दी जाएगी। वहीं भारतवर्ष के बारे में ज्योतिषीय भविष्यवाणी, प्राकृतिक आपदाएं, कोरोना महामारी संकट, देश-विदेश में होने वाले घटनाक्रम सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं…

Read More

नेशनल डेस्क; गणतंत्र दिवस की परेड पर इस साल कोरोना वायरस संक्रमण और किसान आंदोलन को देखते हुए बड़े बदलाव किए गए हैं। दरअसल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है जिसमें कहा है कि राजपथ पर लोगों को परेड देखने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास आमंत्रण-पत्र या टिकट होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें पुलिस ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में 15 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया,…

Read More

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर सूरत के एक बाल कलाकार ने महज ढाई घंटे में नेताजी का सटीक स्केच बनाकर एक अनूठा तोहफा दिया है। 12 साल का हामिश लॉकडाउन में टीवी जैसे उपकरणों से दूर रहकर अन्य बच्चों के लिए मिसाल बन गया है। पिछले 4 वर्षों से कई खिलाड़ियों, भगवान और स्वामी विवेकानंद के साथ अब सुभाष चंद्र बोस का स्केच बनाने वाले हामिश प्रधानमंत्री मोदी को अपना आदर्श गुरु मानते हैं। 12 वर्षीय हामिश चेतनभाई मेहता अपने माता-पिता के साथ घोडदोड़ रोड पर पंचोली सोसाइटी में रहते हैं और 6ठी में पढ़ते…

Read More

भारत-चीन के बीच 9वें दौर की सैन्य वार्ता भारतीय क्षेत्र मोल्डो में 24 जनवरी को होगी। वैसे तो लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में बर्फीली ठंड शुरू होने के बावजूद दोनों देशों के सैनिक एलएसी पर तैनात हैं लेकिन इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तोंं पर जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद है। इससे पहले दोनों देशों के बीच 8वें दौर की सैन्य वार्ता 06 नवम्बर को हुई थी।    कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने एक दूसरे को टॉप सीक्रेट ‘रोडमैप’ दिए हैं, जिस पर दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया है। आठवें दौर की सैन्य वार्ता…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 256 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,39,684 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 152 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,184 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,85,662 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,00,838 मरीज स्वस्थ हो चुके…

Read More

पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के वीवा ग्रुप के दो लोगों को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को शनिवार को मुंबई लाकर ईडी अपने दफ्तर में भी गहन पूछताछ कर रही है। ईडी ने इसी मामले में पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर से भी पूछताछ की है, जिससे हितेंद्र ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ईडी ने शुक्रवार को हितेंद्र ठाकुर के वीवा ग्रुप के कार्यालय सहित 6 ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद ईडी ने हितेंद्र ठाकुर से भी पूछताछ की थी। ईडी की छापामार कार्रवाई शुक्रवार…

Read More

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में दक्षिण भारत में कांग्रेस का वजूद बचाए रखने की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने उठाई है, इसीलिए वह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तमिलनाडु पहुंचे हैं। यहां एक रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। अपने तीन दिन के दौरे पर शनिवार को तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी ने कोयंबटूर में रोड शो के दौरान कहा, ”पीएम मोदी तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्हें लगता है…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। शाह ने शनिवार को गुवाहाटी में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सुभाष बाबू के अन्दर असीम साहस और अनूठी संकल्प शक्ति का अनंत प्रवाह विद्यमान था। उनके अद्भुत व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी ने लोगों के हृदय में स्वतंत्रता…

Read More