जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे में सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें होने की उम्मीद है, जिनका उद्देश्य समग्र कानून व्यवस्था की स्थिति और चल रही शासन एवं अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करना है। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने गृह मंत्री के दौरे को जम्मू-कश्मीर के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण संकेत बताया। उन्होंने बताया कि ऐसे दौरे सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल बढ़ाते हैं और आतंकवाद एवं अस्थिरता के प्रति सरकार की शून्य सहिष्णुता नीति की पुष्टि…
Author: shivam kumar
भागलपुर।ऑपरेशन सतर्क के तहत मालदा डिवीज़न की रेलवे सुरक्षा बल ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब ज़ब्त करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध शराब की तस्करी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर, भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी गई। यह ऑपरेशन आरपीएफ भागलपुर और सीपीडीएस टीम भागलपुर द्वारा किया गया। निगरानी के दौरान, भागलपुर रेलवे स्टेशन के हावड़ा छोर के पास प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर एक पीले रंग का बोरा संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई; हालांकि, किसी ने भी बोरे पर अपना मालिकाना हक…
रांची। राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। 16 वर्षीय जसीम मंसूरी का शव लाजपत नगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन चार मंजिला अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। मृतक पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था और पिछले दो दिनों से लापता था। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि जसीम की पहले चाकू से हत्या की गई और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। घटना की सूचना…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। हालांकि, बाजार ने शुरुआती झटकों को पीछे छोड़ते हुए निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई है। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में बाजार पूरी तरह ‘सपाट’ नजर आया, जहां सेंसेक्स मामूली 0.08% की गिरावट के साथ 83,674 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 25,744 के पार बना हुआ था। शुरुआती गिरावट के बाद लौटी खरीदारी बीएसई (BSE) का सेंसेक्स आज 487 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 83,252 पर…
पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से बेरोजगार युवको से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने बेरोजगार युवकों को ‘पुलिस मित्र’ बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए है।सबसे बड़ी बात यह है कि ठगी का यह खेल पुलिस और थाना के परिसरो में खेला गया और पुलिस अधिकारियो को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि मामला सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।ठगी के इस पूरे खेल में शामिल शातिरो के खुलासे के लिए प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी…
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मंगलवार को मिले संकेत मिश्रित हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र में गिरावट के साथ बंदी दर्ज की, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज मामूली तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 0.85% और नैस्डैक 1.42% टूटे। यूरोपीय बाजार भी नकारात्मक रहे, जहां एफटीएसई, सीएसी और डीएएक्स सभी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इन संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा गया। एशिया के नौ प्रमुख बाजारों में से पांच लाल निशान में…
नई दिल्ली। लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने पर हुए हंगामे के चलते कांग्रेस के 7 सहित कुल 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित किए जाने के खिलाफ पार्टी सांसदों ने संसद भवन के बाहर मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए। कांग्रेस ने अपने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कड़े शब्दों में इसकी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने नहीं दी…
रांची। राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में…
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विपक्षी दलों ने मंगलवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आसन के समीप पहुंच गए। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए फिर से स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित मंत्री जिनमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से जितिन…
रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी और छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारी नवीन केडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट ने केडिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए उसे बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने केडिया को बेल देने से साफ इनकार कर दिया और उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने क्यों खारिज की जमानत? सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता ने कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए सरेंडर नहीं किया है। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते…
लखनऊ। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गये पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के अधिकारी अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच अनेक शर्तों के साथ आपसी समझाैते के बाद अमेरिका ने 18 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने की खबर कितनी देश व जनहित में है। इसके सम्बन्ध में समुचित जानकारी के अभाव में तत्काल कोई आकलन करना जल्दबाजी होगी। क्योंकि इस पर जमीनी अमल होने…
