बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो, लेकिन फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में रानी एक बार फिर दमदार पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में में हैं। उनके साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद हैं। कहानी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की है जो सिर्फ़ तीन महीनों में रहस्यमयी हालात में गायब हुई 93 जवान लड़कियों के केस की जांच करती है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार विधानमंडल में सोमवार को बजट सत्र–2026 के पहले दिन वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार की ओर से बिहार विधानसभा में वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार की विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3.3 प्रतिशत अधिक है, जो राज्य की तेज आर्थिक प्रगति को दर्शाता है। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पांच वर्षों में बिहार को विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 76,490…
पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राज्यपाल के संबोधन को सरकार का “वही पुराना और रटा-रटाया भाषण” करार देते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और यह जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से सदन में हैं और इस दौरान चाहे कोई भी राज्यपाल आए हों, सभी ने सरकार द्वारा दिया गया वही भाषण पढ़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में हर…
पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने नवंबर 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों को रेखांकित किया। राज्यपाल ने कहा कि लंबे समय तक बिहार शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भारी कमी से जूझता रहा, लेकिन इस दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए। उन्होंने बताया कि…
रांची। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जयप्रकाश (जेपी) पांडेय ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की लगभग 75 हजार आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है। जेपी पांडेय ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद वर्षों से आंगनवाड़ी कर्मियों को केवल मानदेय और अस्थायी व्यवस्था पर काम करने को मजबूर किया जा रहा है, जो गंभीर शोषण के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाएं खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में भी उचित सुविधाओं और स्थायी दर्जे से वंचित हैं,…
खूंटी। तपकारा गोलीकांड की बरसी पर बलिदानियों की स्मृति में सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा और शहीद स्थल जा कर विधायक सुदीप गुड़िया ने गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्थल पहुंच कर उन्होंने पुष्प अर्पित कर कोईल कारो जनसंगठन के अमर वीरों को जोहार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तपकारा गोलीकांड के बलिदानियों का बलिदान जल-जंगल-जमीन, आदिवासी स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए दिया गया। यह ऐतिहासिक बलिदान है, जिसे झारखंड कभी नहीं भूल सकता। विधायक ने कहा कि तपकारा गोलीकांड ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया था, लेकिन शहीदों की कुर्बानी ने आदिवासी समाज…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी-2) घोटाले में आईआर दर्ज करने के बाद मनी लाउंड्रिंग के बिंदु पर जांच को तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इडी ने इस मामले में सीबीआई की ओर से आरोपित झारखंड पुलिस और प्रशासन के 28 अधिकारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसमें उनकी ओर से घोषित संपत्ति का विवरण भी शामिल है। इडी ने जिन अधिकारियों की संपत्ति का विवरण मांगा है, उनमें राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरिशंकर, रवि कुमार कुजूर, मुकेश कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानू राम नाग, प्रकाश कुमार, संगीता कुमारी,…
विशेष आर्थिक स्थिरता, हाई ग्रोथ और सबको लेकर साथ चलने पर फोकस प्रोडक्टिविटी,कॉम्पिटिटिवनेस, रिसोर्सेज और आॅपर्च्युनिटीज से भरा यह बजट युवा शक्ति पर आधारित ऐतिहासिक बजट तैयार किया निर्मला सीतारमण ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का बजट संसद के पटल पर रख दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था की गाड़ी को विकसित देशों की पटरी पर दौड़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार किया गया यह बजट वास्तव में लगातार ताकतवर होते भारत की एक स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है, जिसमें धरती के नीचे से…
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में केरल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद शामिल हुए। सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसदों ने आरोप लगाया कि बजट राज्य के साथ भेदभाव वाला है और उसकी मुख्य मांगों को पूरा करने में नाकाम रहा है। इन सांसदों ने बजट को “केरल विरोधी बजट” करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आवंटन और नीतिगत प्राथमिकताओं में विशेषकर केरल और तमिलनाडु की अनदेखी की है। इसके अलावा केरल…
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह राज्य के पांच जिलों में विभिन्न सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वो आज शाम राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति इस अवधि में पुरी, खोर्धा, बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति जाजपुर जाएंगी, जहां वह जिले की अधिष्ठात्री देवी मां बिरजा के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। 03 फरवरी को वह बिरजा मंदिर में करीब डेढ़ घंटे का समय बिताएंगी, जिसके बाद वह बालासोर के लिए रवाना होंगी। बालासोर में राष्ट्रपति मुर्मु फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत…
धनबाद। धनबाद जिले में नगर निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर सोमवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। इस हाई-प्रोफाइल हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। इनमें से एक बम आवास परिसर के अंदर जाकर जोरदार धमाके के साथ फटा, जबकि…
