Author: shivam kumar

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच अबतक 1 नक्सली का शव एवं एके-47 हथियार मौके से बरामद किया गया हैl मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। विश्वस्त सूत्राें के अनुसार मुठभेड़ में मिला एक पुरूष नक्सली का शव डीव्हीसीएम कैडर का नक्सली कमांडर उधम सिंह का बताया जा रहा है। उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था, और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी है। बस्तर आईजी…

Read More

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता तथा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के निर्वाचन क्षेत्र झापा 5 स्थित चुनावी संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस के अनुसार, झापा के कमल गांवपालिका स्थित बालेन शाह के चुनावी संपर्क कार्यालय वाले मकान की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया गया है। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस कार्यालय झापा की एसपी बसुंधरा खड्का ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “खिड़की का शीशा टूटने की खबर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।” झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 से रास्वपा के…

Read More

काठमांडू। अगले माह 5 मार्च को होने वाले चुनाव में अब समय कम रह गया है जिससे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सितंबर में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद पैदा हुआ राजनीतिक असर अब चुनावी परिदृश्य को स्पष्ट रूप से प्रभावित करने लगा है। पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए जेन-जी प्रदर्शनों के दौरान हुई मानवीय और भौतिक क्षति को लेकर यूएमएल लगातार आलोचना के घेरे में है। उस समय पार्टी अध्यक्ष और तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। आलोचकों का आरोप है कि ओली ने हिंसा…

Read More

विशेष नीति-निर्माण, राष्ट्रीय सुरक्षा और संसदीय विमर्श जैसे गंभीर विषय लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं लोकसभा के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उत्पन्न व्यवधान बेहद अफसोसजनक है। लेकिन उससे भी दुखद है इस व्यवधान का कारण। दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जिद ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत को ऐसे विवाद में घसीट लिया है, जिसका समाधान आसान नहीं दिखता। राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अति संवेदनशील मुद्दे पर इतने हल्के तरीके से व्यवहार करना उचित नहीं। कांग्रेस के युवराज को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत और निफ्टी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, जियो फाइनेंशियल, ओएनजीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिका में बड़ी टेक और चिप कंपनियों में चौतरफा बिकवाली होने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद…

Read More

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन – वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद रांची। द रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का बुधवार को शुभारंभ हो गया। जेके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में आयोजित मीडिया कप टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पहले दिन टीम भैरवी ने टीम कारो को 18 रन से और टीम अमानत ने टीम अजय को सात विकेट से हराया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री राधा…

Read More

पटना। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर जन सुराज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि राज्य का बजट भाषण मात्र 11 मिनट 43 सेकंड में समाप्त हो गया, जो यह दर्शाता है कि सरकार बिहार और बिहार के लोगों के प्रति कितनी गंभीर है। प्रेस वार्ता में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार, मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सौरभ कुमार ने कहा कि जन सुराज ने सवाल उठाया है कि क्या बिहार जैसे बड़े राज्य…

Read More

-मुख्यमंत्री का निर्देश, अयोध्या में वरिष्ठ भवन परिसर में तैयार होगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ -मिथिला की संस्कृति, लोकपरंपरा और कला के विविध आयामों को गैलरी में प्रमुखता से दर्शाएं: मुख्यमंत्री लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीअयोध्या धाम में माता सीता के जीवन और आदर्शों पर केंद्रित एक विशेष ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ की स्थापना के निर्देश दिए हैं। यह गैलरी भारतीय संस्कृति, मर्यादा, करुणा और नैतिक मूल्यों की अनुपम प्रतीक सीता माता के जीवन-चरित को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री आवास पर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक के…

Read More

नई दिल्ली। संसद परिसर में बुधवार को उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के पूर्व सहयोगी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी ने बिट्टू को ‘गद्दार’ कहा तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें ‘देश का दुश्मन’ करार दिया। यह घटना संसद के मकर द्वार के बाहर हुई जहां कांग्रेस सांसदों के निलंबन के विरोध में पार्टी के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी निलंबित कांग्रेस सांसदों, जिनमें अधिकांश पंजाब…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर में पिछले 1 साल से जारी राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। इसके साथ ही राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुबंध 2 के तहत 13 फरवरी 2025 को मणिपुर राज्य से जुड़ी घोषणा को वापस ले लिया है। दिल्ली में एकदिन पूर्व मंगलवार को युमनाम खेमचंद सिंह को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया…

Read More