Author: shivam kumar

भारत में कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत हो चुकी है और पिछले तीन दिनों में ही करीब साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और सीरम इंस्टट्यूट के ‘कोविशील्ड’ को मंजूरी दी है। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि फिलहाल इन दोनों वैक्सीन को लेकर किसी अप्रिय घटना या बड़े साइडइफेक्ट्स की खबर नहीं आई है। इन सबके बीच भारत बायोटेक ने कुछ गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि किस तरह के लोगों को उसकी कोरोना वैक्सीन अभी नहीं लेनी चाहिए। भारत बायोटेक ने अपनी वेबसाइट पर…

Read More

 केन्द्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक नेताजी की 125वीं जयंती साल में प्रवेश होने के साथ ही देशभर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था। साल 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाने के लिए देशभर में साल भर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Read More

अड्यार कैंसर संस्थान की वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) और अध्यक्ष डॉ. वी.शांता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि कैंसर केयर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. वी.शांता को हमेशा याद रखा जाएगा। अड्यार स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट एक ऐसा संस्थान है जो समाज के सभी गरीब तबके के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल करता है। साल 2018 में हुई मुलाकात हुई थी।  मैं उनके निधन से दुखी हूं। बता दें कि मंगलवार सुबह डॉ. वी शांता का निधन हो गया। वे 93 साल की थीं। उन्हें साल 2005 में…

Read More

 जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर नैमेड़ में 45 सामान्य मैना के अलावा आवापल्ली में एक और भैरमगढ़ में दो कौवों की मौत हो गई है। कलेक्टर ने जिले में दूसरे जिलों और प्रांतों से अण्डे और मुर्गियों के लाने के लिए प्रतिबंध लगाने सभी एसडीएम को आदेश जारी कर दिया है। अब तक जिले में कहीं से भी पालतू पक्षियों की असामान्य मौत की शिकायत नहीं मिली है। जिले में दाखिल हुई एक पिकअप में रखे गये मुर्गियों के भी सेंपल लिए गए हैं। इसके अलावा भोपालपटनम एवं बीजापुर में मुर्गियों को बेचने के स्थान पर भी नमूने लिए…

Read More

 महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सर्वाधिक सीट जीतकर नंबर वन पार्टी बन गई है। इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दूसरे नंबर पर और शिवसेना तीसरे रही। ग्राम पंचायत चुनाव में कभी नंबर वन रहने वाली कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और चौथे नंबर की पार्टी बन गई है। मंगलवार को सुबह हुई अंतिम मतगणना के मुताबिक भाजपा ने कुल 3263 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल किया है। इससे पहले भाजपा 257 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की थी। इस तरह भाजपा ने ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 3520…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 064 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गई है। इस दौरान 137 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,52,556 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,00,528 एक्टिव मरीज हैं। वहीं,  राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,02,28,753 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश…

Read More

-प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा नई दिल्ली, 19 जनवरी (हि.स.)। गुजरात के सूरत में सोमवार को देर रात भयानक हादसा हुआ है। वहां किम रोड पर एक डंपर ने बच्चे समेत 22 लोगों को कुचल दिया। इसमें 15 लोगों की जान चली गई, वहीं 3 जख्मी हालत में भर्ती हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सांत्वना दी और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सूरत ट्रक हादसे में…

Read More

सूरत में किम-मांडवी स्टेट हाईवे से सटे एक नाले पर रात को सो रहे मजदूरों पर डम्पर पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। घायलों में से भी कई की हालत काफी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर राजस्थान के थे। डम्पर पलटने से गटर कवर पर सो रहे मजदूरों में से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वालों में भी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 8 घायलों को गंभीर हालत में शमीयर…

Read More

 धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने वाली वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर उपजे विवाद के बीच खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को अमेजन के साथ होने वाले एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) को ना करने का फैसला लिया है। दरअसल, शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अगस्त, 2019 में शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम के साथ फिटनेस संबंधित सीरीज लॉन्च करने की योजना बना रहा था। इस सीरीज में ‘फिट इंडिया’ के वीडियोज का उपयोग कर युवाओं के खेल और फिटनेस के प्रति…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के खिलाफ सावधानियों को लेकर अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने की मांग वाली जनहित याचिका वापस लेने की इजाज़त दी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि कॉलर ट्यून बदल दी गई है, इसीलिए उनकी मांग पर सुनवाई का अब कोई आधार नहीं बचा। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता राकेश ने दायर किया था। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वकील एके दुबे और पवन कुमार ने इस कॉलर ट्यून के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज को चुनने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि कॉलर ट्यून के लिए चयन करते समय उन…

Read More

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दो चैनलों की रिपोर्टिंग को हाईकोर्ट ने मानहानिकारक बताया है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के मीडिया ट्रायल से जांच की दिशा प्रभावित होती है। कोर्ट ने इन चैनलों सहित सभी मीडिया को रिपोर्टिंग करते समय संयम बरतने का निर्देश दिया है।  सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में मीडिया द्वारा मुंबई पुलिस की बदनामी करने संबंधी याचिका मुंबई पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों की ओर से वरिष्ठ वकील अस्पी चिनाय ने दायर की थी। इस मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता व न्यायाधीश जीएस कुलकर्णी ने की। हाईकोर्ट ने…

Read More