Author: shivam kumar

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की अभिनेत्री पत्नी एवं पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर को  खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। महेश बाबू ने नम्रता के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में महेश बाबू अपनी पत्नी  नम्रता को फोन पर कुछ दिखा रहे हैं। दोनों हंस रहे हैं । इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही महेश बाबू ने लिखा- ‘जिससे मैं प्यार करता हूं, उसने आज के दिन जन्म लिया था।…

Read More

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर फैंस  के साथ एक मजेदार किस्सा साझा किया है,जो उनकी मां से जुड़ा है। दरअसल कंगना ने ट्विटर पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह धूप में बैठकरअंगीठी पर रोटियां बनाती हुई नजर आ रही हैं। कंगना ने अपनी मां की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा -‘मां से बात की उन्होंने बताया, किचन बहुत ठंडा है तो बाहर…

Read More

 कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शुक्रवार को हुई बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद 29 मई को संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन पर असंवेदनशीलता और अर्नब गोस्वामी के व्हाट्सऐप चैट लीक मामले को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है। जिस तरह से किसानों से बातचीत के नाम पर लगातार तारीख और वार्ता का दौर बढ़ाया जा रहा है वह सिर्फ टालने की…

Read More

शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन पराक्रम दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ रहे हैं। वह यहां न केवल विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मारक सिक्के और डाक टिकट  भी जारी करेंगे।  इसके अलावा पीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा लिखी गई चिट्ठियों पर बनी एक किताब का विमोचन करने के साथ ही  एक स्थायी प्रदर्शनी और नेताजी पर एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का उद्घाटन  करेंगे। नेताजी की थीम पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आमरा नूतन जिबनेरी’ भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिनों एक यात्री की जान बचाने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की प्रशंसा करते हुए उससे मिलने की इच्छा जताई है। शाह ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट कर कहा, “मातृभूमि और मानवता की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों पर गर्व है। मैंने सीआईएसएफ के महानिदेशक से इस बहादुर और सतर्क जवान से मिलने की इच्छा जताई है।” दरअसल, सीआईएसएफ मुख्यालय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर 18 जनवरी को एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो दिल्ली के डाबरी मोड़ मेट्रो स्टेशन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस मामले में गिरफ्तार केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को उनकी मां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कराने की इजाजत दे दी। कप्पन के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि उनकी मां की हालत बहुत खराब है और वो बेटे से बात करना चाहती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कप्पन की रिहाई की मांग पर सुनवाई अगले हफ्ते के लिए टाल दी है। 14 दिसंबर, 2020 को सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि आरोपित खुद जमानत मांग सकता है। केरल जर्नलिस्ट यूनियन की याचिका न सुनी जाए। पिछले 2 दिसंबर को कोर्ट ने…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 545 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,25,428 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,032 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,88,688 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,02,83,708 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़कर जाने वाले नेताओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब एक और मंत्री ने राज्य मंत्रिपरिषद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। वन मंत्री राजीव बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया है। इसके साथ ही राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। पिछले कई दिनों से राजीव अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज थे और लगातार बयानबाजी कर रहे थे।उन्होंने…

Read More

 शिवमोगा जिले में गुरुवार रात विस्फोटक भरकर ले जा रहे ट्रक में भीषण धमाका होने से कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गयी। धमाके से आसपास की इमारतों व सड़कों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं। राजधानी बंगलुरु से तकरीबन 350 किमी दूर शिवमोगा के बाहरी इलाके हंसुर में गुरुवार रात ट्रक में भरकर…

Read More

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। बजट से भारतीय विमानन उद्योग कई उम्मीदें लगाए बैठा है। दरअसल, कोरोनावायरस महामारी के दौरान होने वाली वित्तीय कठिनाइयों से मुकाबले के लिए उद्योग टैक्स में कई तरह की छूट चाहता है। हालांकि, घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू किया गया है, लेकिन अभी विमानन उद्योग को कोई खास राहत नहीं मिली है, कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से पूरा क्षेत्र वित्तीय तौर पर मुश्किल में है। विमानन उद्योग के विशेषज्ञ हवाई अड्डे के शुल्क में कमी, ओवरनाईट फीस, करों को वापस लेने के…

Read More

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज बर्थडे है। सुशांत का जन्म आज ही के दिन 1986 को पटना (Patna) में हुआ था। आज यदि वह इस दुनिया में होते तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते, लेकिन 4 बहनों के इकलौता भाई 14 जून 2020 को हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया। किसी ने नहीं सोचा था कि टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में लोगों के दिल जीतने के बाद सुशांत आकस्मित दुनिया को अलविदा कह देंगे। सुशांत आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस की यादों…

Read More