Author: shivam kumar

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की सफलता ने दुनिया में भारत के बारे में धारणा को बदला है। दुनिया अब भारत और भारतीयों को उनकी अदम्य सहास, समर्पण, धैर्य, कठिनाइयों से जूझने और सांस्कृतिक एवं जीवन मूल्यों को गले लगाने के लिए उनकी सराहना करती है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को युवा प्रवासी भारतीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें खेल मंत्री किरण रिजिजू और न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन भी मौजूद थीं। आज के सम्मेलन के लिए विषय “भारत और प्रवासी भारतीय यंग अचीवर्स को एक साथ लाना” रहा। विदेश मंत्री ने…

Read More

WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव का ऐलान कर दिया है. इसके बाद से ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर हर तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. इसी बीच टेस्ला के CEO एलन मस्क ने लोगों को Signal App यूज करने की सलाह दी है. एलन मस्क के इस ट्वीट को WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी के विरोध के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले भी एलन मस्क का फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग के साथ कई मामलों पर असहमति रही है. क्या है Signal App Signal App एक पॉपुलर प्राइवेसी-फोकस्ड मैसेजिंग ऐप है, जिसे दुनियाभर के सिक्योरिटी…

Read More

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महाविकास आघाड़ी’ की प्रमुख घटक दल शिवसेना औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के प्रस्ताव पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने औरंगाबाद जिले को संभाजीनगर नाम दिया है इसलिए इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया जा सकता है। महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस औरंगाबाद के नाम परिवर्तन का विरोध कर रही है। नासिक में भाजपा के दो नेताओं पूर्व विधायक वसंत गीते और सुनील बागुल ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

देशभर में फैले बर्ड फ्लू के बाद अब दिल्‍ली में भी कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है.दिल्ली के मयूर विहार पेज तीन स्थित ए-2 सेंट्रल पार्क में 100 से ज्‍यादा कौवों की मौत का मामला सामने आया है.हाल ही में पार्क का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कौवों की मौत की तस्वीरें दिखाई गई हैं. साथ ही अंदेशा जताया गया है कि इनकी मौत बर्ड फ्लू के चलते हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद न्‍यूज 18 ने तफ्तीश की और उसी सेंट्रल पार्क में पहुँच गए.जहां मिले पार्क के केयर टेकर टिंकू चौधरी ने बताया कि…

Read More

किसान आंदोलन के बीच सिख गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता ना दिए जाने पर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने जहां इसे लेकर सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर हमला बोला है. वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह बिल्कुल सही निर्णय है. वहीं पीएम को न्योता ना भेजने पर कांग्रेस ने आपत्ति दताई है. बीजेपी बोली- यह बेहद घटिया फैसला और सस्ती राजनीति बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने गुरुद्वारा कमेटी के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस…

Read More

हालिया विद्रोह से उबरते हुए अमेरिका के दो सबसे उच्च श्रेणी के डेमोक्रेट और एक रिपब्लिकन कांग्रेसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस से कार्रवाई करने की मांग की है। स्पीकर नैन्सी पेलोसी और सीनेट डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने गुरुवार को कहा कि वह अपने पद पर बने रहने के लिए बचे हुए 13 दिनों में देश के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं और मंत्रिमंडल को संविधान में आह्वान करते हुए उन्हें राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने के लिए अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें बाहर कर देना चाहिए।…

Read More

आयकर विभाग ने कोरोना संकट की वजह से असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी थी। अब इसमें आज से लेकर सिर्फ दो दिन बचे है। आखिरी समय की जल्दबाजी से बचने के लिए आप भी जल्द से जल्द अपना आईटीआर फाइल कर लें। टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बारे में लोगों को कई बातों को लेकर कनफ्यूजन भी रहता है। बिटकॉइन जैसे क्रिप्टोकरंसी से होने वाली कमाई के बारे में भी आईटीआर में जानकारी देने को लेकर कई लोगों को कनफ्रयूज़न रहता है। इनकम टैक्स नियमों…

Read More

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। चित्रा का निधन गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर हुआ था। इस संबंध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है जिसमें शैक्षणिक तथा सामुदायिक सेवा में चित्रा के योगदान की सराहना की है। पीएम  मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमने चर्चा की थी।…

Read More

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 40 दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार देशवासियों से अन्नदाताओं की आवाज बुंलद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सत्ताधारी पार्टी गरीब-मजदूर विरोधी है, इसलिए वो किसान कि आवाज नहीं सुन पा रही। वहीं, कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘किसान के लिए बोले भारत’ कैंपेने भी चला रही है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देशभर…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 139 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,13,417 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 234 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,50,570 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,25,449 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,00,37,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

 पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित 3 मरीज पाए गए हैं। इससे पुणे में कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है और राज्य में ऐसे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुणे स्वास्थ्य सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए तीनों मरीज लंदन से 20 दिसम्बर को पिंपरी आए थे। उस समय तीनों का कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया था। कोरोना स्ट्रेन की जांच के दौरान तीनों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया, इसमें तीनों पाजीटिव…

Read More