Author: shivam kumar

तीन नए कृषि कानूनों (Agriculture laws) को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) रविवार को 46वें दिन जारी है। सरकार के साथ कई दौर की वार्ताएं विफल रहने के बाद किसान संगठनों के नेता आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। उन्होंने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च (Tractor march) निकालने की तैयारी की है। किसान नेताओं ने बताया कि आंदोलन के मसले से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आगे होने वाली सुनवाई को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 26 नवंबर 2020 से डेरा डाले…

Read More

बिहार में राजनीतिक खींचतान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में शुक्रवार को सारी संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि नीतीश कुमार के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय है और मैंने अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कह दिया है। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों और बयानबाजियों के बीच राज्य के पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी की भी प्रतिक्रिया आई है। हिंदुस्तान के मुताबिक शनिवार को उन्होंने कहा कि खरमास बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि मुख्यमंत्री…

Read More

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान के तमाम दावों की पाक के पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने पोल खोलकर रख दी है। हिलाली ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए न्यूज चैनल के शो में स्वीकार किया है कि 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट हवाई पट्टी पर हुई एयर स्ट्राइक में 300 आतंकवादी मारे गए थे। आगा हिलाली ने कहा, “भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार करके युद्ध जैसी कार्रवाई की थी, जिसमें कम से कम 300 लोग मारे गए। हमारा लक्ष्य अलग था। हमने उनके हाई कमांड को निशाना बनाया था। हमारे द्वारा उन्हें निशाना बनाना जायज था क्योंकि वे…

Read More

पाकिस्तान के अनेक शहरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से अथवा आंशिक तौर पर बहाल कर दी गई। इससे पहले विद्युत वितरण प्रणाली में खामी के कारण देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति ठप होने से हर ओर अंधेरा छाया रहा। पाकिस्तान में बिजली वितरण प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण लाखों पाकिस्तानी प्रभावित हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार रात करीब 11.50 बजे ब्लैकआउट शुरू हुआ, जब इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, कराची और रावलपिंडी सहित सभी प्रमुख शहर अंधेरे में डूब गए। कई शहरों में आधी रात के बाद लगभग एक ही समय बिजली…

Read More

 ”पर्सिक्‍यूशन रिलिफ” एनजीओ  जिसे शिबु थॉमस चला रहे हैं, वे देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्‍होंने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जो पूरी तरह भ्रामक एवं सत्‍य के परे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का जो चाइल्‍ड प्रोटेक्‍शन मैकेनिज्म, जेजे एक्‍ट है, उसके माध्‍यम से क्रिश्चियन स्‍वसंसेवी संस्‍थाओं का उत्‍पीड़न हो रहा है, बच्‍चों के साथ रेप के झूठे मुकदमे बनाकर पादरियों को परेशान किया जा रहा है। इसमें बोला गया है कि अनाथ बच्‍चों के मामलों को लेकर भारत में इन ईसाई संस्‍थाओं को फंसाया जा रहा है। उक्‍त बातें राष्ट्रीय…

Read More

बार्डर पर घुसपैठ रोकने के लिए बनारस के युवा वैज्ञानिक ने एक ऐसा जूता तैयार किया है जो 20 किलोमीटर तक की दूरी तक किसी दुश्मन की आहट को महसूस करेगा और घुसपैठ को रोक सकेगा। यह इंटेलिजेंस जूता गोलियां दागने में भी सक्षम है। इसका उपयोग दुश्मनों को रोकने के लिए किया जाएगा। इसको युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया महिलाओं और सेना के लिए कई नए-नए इनोवेशन कर चुके हैं। श्याम चौरसिया ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया कि, “कभी-कभी देश में घुसपैठिये चुपचाप बार्डर…

Read More

लद्दाख में शुक्रवार को वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब एक चीनी सैनिक पकड़ा गया है। ये सैनिक पैंगोंग त्‍सो झील के दक्षिण में पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी का सैनिक घूम रहा था। पूछताछ के दौरान इस पकड़े गए सैनिक ने बताया है कि वह रास्ता भटक गया था, जिसके चलते वह भारतीय सीमा में आ गया। भारत- चीन सरहद पर तनाव का माहौल लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर पिछले मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने है। सरहद पर हालात काफी तनावपूर्ण है। यही वजह है कड़ाके की ठंड में भी सीमा पर दोनों ओर से सैनिकों…

Read More

वाशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) समर्थक दंगाइयों द्वारा बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) पर किए गए हमले में कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई. पेलोसी के सहायक ने बताया कि भीड़ ने 80 वर्षीय शीर्ष डेमोक्रेट नेता के अति सुरक्षित इमारत स्थित कार्यालय में लगे बड़े आइने को तोड़ दिया और दरवाजे पर लगी नाम की पट्टी उखाड़ दी. एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि ट्रंप की घोर आलोचक रहीं पेलोसी के कार्यालय में रखी मेज पर एक ट्रंप समर्थक पैर रखकर बैठा…

Read More

नई दिल्ली: कृषि कानूनों पर 11 जनवरी की सुनवाई से पहले मुख्य याचिकाकर्ता ने एक नया हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय को दिल्ली की सीमाओं से किसानों को तुरंत यह दावा करना चाहिए कि यह विरोध प्रदर्शन शहीद बाग के फैसले पर उल्लंघन है। शुक्रवार को किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि किसानों के नेताओं ने मंत्रियों के साथ तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष 15 जनवरी को फिर से बैठक करने वाले हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट कहा कि सरकार…

Read More

इस बार बेंगलुरू में होने वा​ले ​​एयरो इंडिया-2021 पर ​विदेशी कंपनियों के लिहाज से ​कोरोना का असर दिख​ रहा है​। एयरो इंडिया ​में आने के लिए अब तक सिर्फ ​​75 विदेशी रक्षा कम्पनियों ने ​स्टॉल्स ​की बुकिंग करवाई है जबकि 2019 में हुए ​​पिछले संस्करण में 200 से अधिक विदेशी रक्षा कम्पनियों ने ​​अपने ​​प्रदर्शनी स्टॉल लगाए थे​​।​ इसके बावजूद प्रमुख विदेशी प्रतिभागियों में अमेरिका, रूस, फ्रांस और इ​ज​राइल की कंपनियां शामिल ​होंगी, जिनके पहले से ही भारतीय निर्माताओं के साथ संयुक्त उद्यम चल रहे हैं।​ इस बार के एयर शो में मुख्य रूप से भारत ‘मेक इन इंडिया’ के तहत अपने स्वदेशी रक्षा उद्योग की ताकत दिखायेगा।  ​​ एयरो इंडिया-21…

Read More

 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की आहट ज्यों-ज्यों तेज हो रही है, सियासी हलचल भी बढ़ती जा रही है। सूबे में चढ़ रहे सियासी पारे के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शनिवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से तनातनी के बीच धनखड़ की शाह से मुलाकात महत्वपूर्ण समझी जा रही है। हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच तल्खी नजर आई, जब धनखड़ और ममता के बीच जुबानी जंग हुई। हालांकि, बीते…

Read More