महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि छत्रपति संभाजी राजे महाराज के नाम पर राजनीति कांग्रेस पार्टी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। थोरात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संभाजी राजे का सम्मान करती है, लेकिन उनके नाम पर औरंगाबाद जिले के नामकरण पार्टी को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। बालासाहेब थोरात ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के किसी भी शहर का विकास नाम बदलने से नहीं हुआ है। संवैधानिक व्यवस्था का मूलमंत्र देश के हर हिस्से का विकास किया जाना ही है। कांग्रेस पार्टी इसी मूलमंत्र के अनुसार…
Author: shivam kumar
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने केंद्र सरकार पर गांधी परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। राऊत ने कहा कि इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। संजय राऊत ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं,लेकिन उन्हें अपशब्दों से नवाजा जा रहा है। राऊत ने कहा कि यह हमारी संस्कृति नहीं है। गांधी परिवार का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, इसे भुलाया नहीं जा सकता है। राऊत ने कहा कि देश की राजनीति का इतिहास गवाह है, जिसे खत्म करने का ज्यादा प्रयास किया जाता है,…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,95,278 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 222 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,50,336 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,28,083 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,00,16,859 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के अंतिम दिनों में उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद में घुसकर अभूतपूर्व रूप से उत्पात मचाया। ट्रम्प समर्थकों ने सुरक्षा के तमाम प्रबंधों को धता बताते हुए अमेरिकी संसद `कांग्रेस’ में घुसकर उपद्रव किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गयी। हंगामा उस समय शुरू हुआ जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की चुनावी जीत को प्रमाणित किया जाना था। जो बाइडेन ने उपद्रव को राजद्रोह बताते हुए ट्रम्प समर्थकों से शांति की अपील की। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिंसा पर…
बदायूं के उघैती इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद नृशंस हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में धारा 376 डी / 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस क्रम में, प्रारंभिक जांच में लापरवाही का दोषी पाए जाने पर तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित किया जा रहा है। संकल्प शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम…
अभी कोरोना का संकट पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीनेशन के लिए देश भर में तैयारियों का दौर शुरू है ऐसे में देश में बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दी है जिसको देखते हुए देश भर में राज्य सरकारें अधिक सतर्क हो गई हैं। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू की खबर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दक्षिण के कुछ राज्यों से मुर्गों की खरीद पर अस्थाई रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी संग आपात बैठक की और उसके बाद ये फैसला…
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी वेब फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वेल पर काम शुरू कर दिया गया है. अभिनेत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि इस सुपरहीरो फिल्म के रिलीज होने के महज चार हफ्तों के भीतर इसे 4.4 करोड़ घरों में देखा गया. प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं, ” ‘वी कैन बी हीरोज’ की रिलीज के चार हफ्तों में 4.4 करोड़ परिवारों ने इसे देखा और अब ब्रेकिंग न्यूज यह है कि इस सुपरहीरो फिल्म की अगली कड़ी भी आ रही है. रॉबर्ट रोड्रिग्ज और नेटफ्लिक्स के साथ इसके…
अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शानदार अभिनेता इरफान खान आज भले ही हम सब के बीच नहीं है। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफान खान का जन्म 7 जनवरी,1966 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। उनके पिता यासीन एक कारोबारी थे। इरफान ने अपनी उच्च शिक्षा के दौरानदिल्ली के ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला के लिए फार्म भरा, जहां इरफान का चयन हुआ और यहां से पढ़ाई करने के बाद इरफान ने मुंबई का रुख किया…
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म बच्चन पांडे की शूटिंग बुधवार से खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार के मंगलवार को सुबह चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंचने के बाद शुरू हो गयी है। बुधवार से स्थानीय हनुमान चौक में फ़िल्म बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फ़िल्म का अधिकांश फिल्मांकन सम रोड स्थित सितारा होटल और उसके आसपास के क्षेत्रों में होगा। फ़िल्म अभिनेत्री कृति मेनन मंगलवार को रेतीले धोरो के बीच बनी सड़क पर हेलमेट पहने मोटर साईकल पर बाइकिंग करती नजर आई।जिसका एक वीडियो कृति ने अपने इंस्टाग्राम…
राजधानी और उसके आसपास दर्दनाक तरीके से 6 लोगों की जान ले चुके सीरियल किलर को 51 दिन बाद पुलिस ने सागर जिले के राहतगढ़ में दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो परिवार से तीन साल से दूर जगल में रहता है और फल वगैरह खाकर जीता है। उसने हत्या क्यों कि ये उसे पता नहीं। उसने कहा कि ऐसा तांत्रिक लोग करते हैं इसलिए उसने भी किया। 5 मर्डर करने के बाद जेल में बंद आरोपी पैरोल पर बाहर आया और चकमा देकर भाग गया। उसके बाद उसने छठवां मर्डर किया। आरोपी मनीराम जमीन में…
करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें उन्हें सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति में बदलावों को स्वीकार करने के लिए कहा गया है। 8 फरवरी तक ऐसा न करने पर उपयोगकर्ता के खाते को हटा दिया जाएगा। ऐप नोटिफिकेशन के बहुत अधिक विवरण नहीं मिले हैं, लेकिन लिंक पर ने पर यह बताया गया है कि व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं की जानकारी को मूल कंपनी फेसबुक के साथ आगे बढ़ाने और प्रोसेस करने को लेकर बदलाव किए गए हैं। अपडेटेड पॉलिसी में लिखा है, “जब आप हमारी सेवाओं को इंस्टॉल करते हैं या उपयोग करते…
