केरल में तीन चरणों में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण में सोमवार को चार जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सुबह 9.00 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकांश बूथों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। यह मतदान राज्य के चार उत्तरी जिलों मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड में चल रहा है। 354 स्थानीय निकाय में 6867 वार्डों के लिए मतदान जारी है। इसमें 42.87 लाख पुरुष, 46.87 लाख महिलाएं और 86 किन्नरों सहित कुल 89.74 लाख मतदाता अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…
Author: shivam kumar
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में धन एकत्र करने के लिए ट्रस्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता मकर संक्रांति से जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे और करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र पहुँचाएंगे। माघ पूर्णिमा तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। लाखों रामभक्त इस अभियान के लिये अपना पूर्ण समय समर्पित करेंगे। मंदिर निर्माण के लिए देश के हर कोने के घरों से सहयोग लेने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दस रुपया, सौ रुपया, एक हजार रुपये के कूपन व रसीदें छापी हैं। ट्रस्ट महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद् के उपाध्यक्ष चंपत राय ने सोमवार को बताया कि…
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के शनिवार को कन्नूर में कोरोना वायरस की वैक्सीन निःशुल्क दिए जाने सम्बन्धी बयान पर विपक्षी पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगा। यूडीएफ ने आरोप लगाया है कि राज्य में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान ऐसी घोषणा आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। कांग्रेस पार्टी के नेता केसी जोसेफ इस सम्बन्ध में आयोग के पास शिकायत दर्ज कराएँगे। यूडीएफ के संयोजक एमएम हसन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह कदम मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास था। उल्लेखनीय है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को…
राज्य परिवहन निगमकर्मियों के कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध अभी भी बना हुआ है। रविवार को तीसरे दिन भी परिवहन निगम के कर्मियों की हड़ताल जारी है। 11 दिसम्बर को शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल ड्राइवर और कंडक्टरों की मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी माना जाए। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कर्नाटक राज्य रैयत संघ के अध्यक्ष कोडिहल्ली चंद्रशेखर ने शनिवार को घोषणा की थी कि प्रदर्शनकारी रविवार से भूख हड़ताल पर जाएंगे। उधर, शनिवार रात परिवहन मंत्री लक्ष्मण सवदी ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह सरकार की वित्तीय सीमाओं…
दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के आह्वान पर एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर धरने से पहले रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और ऋतुराज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया है। ऋतुराज को थाने ले जाया गया है जबकि राघव चड्ढा के घर के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विधायक…
हाथरस कांड के बाद उत्तर प्रदेश में जातीय व सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की स्टूडेंट विंग कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआई) का महासचिव रऊफ को शनिवार देर रात तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ जनपद मथुरा के मांठ थाने में दर्ज मुकदमे में 11 नवम्बर को लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक एटीएस की एक टीम तिरुवंतपुरम भेजी जा रही है। उसे यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। बीते दिनों जनपद हाथरस प्रकरण के बाद मथुरा में पांच अक्टूबर पीएफआई के चार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुए सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम नरेंद्र मोदी के हवाले से एक ट्वीट में कहा है कि चित्तौड़गढ़ के निकुंभ में एक दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से आहत हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा कि निकुंभ में एक सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला है, जिसमें कई लोगों की…
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में निकुंभ थाना क्षेत्र के ग्राम सांदलखेड़ा के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार जीप (क्रूजर वाहन) और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप सवार रतलाम जिले के 07 लोगों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक घायल हैं। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी कुछ लोगों के और जीप में फंसे होने की संभावना है। जीप सवार लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या के बताये जा रहे…
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि भारत से लगी भूमि सीमाओं की सुरक्षा चिंता का विषय है लेकिन भारत भी समुद्र और महासागरों की ओर लगातार बढ़ती रुचि के साथ अपनी समुद्री सीमाओं पर भी नजर रखे है। हिन्द महासागर क्षेत्र में इस समय विभिन्न अभियानों के तहत क्षेत्रीय बलों के 120 से अधिक युद्धपोत हैं। सहयोगी राष्ट्रों के साथ प्रशिक्षण बढ़ाने पर सीडीएस बिपिन रावत ने जोर देते हुए कहा कि भारत भी अतिरिक्त क्षेत्रीय शक्तियों के साथ संलग्न होने और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करते हुए अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को संरक्षित करने की मांग करेगा। ग्लोबल संवाद…
नूरबाग इलाके में आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के जवान बाल-बाल बचे हैं। यह हमला आज शुक्रवार की सुबह जवानों के एक कैंप पर किया गया लेकिन सीआरपीएफ के जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के तुरंत बाद आतंकी भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेरांबदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को श्रीनगर के नूरबाग इलाके में सीआरपीएफ की जी-61 बटालियन के जवानों के बंकर के बाहर एक कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जवानों को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड बंकर से कुछ दूर एक जोरदार धमाके…
कृषि कानूनों को हटाने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की आय का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि सरकार किसान की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के बजाय उसे बिगाड़ने में लगी है। वर्तमान में पंजाब और हरियाणा के किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं, जबकि बिहार में स्थिति इसके विपरित है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘किसान चाहता है कि उसकी आय पंजाब के किसान जितनी हो जाए। जबकि मोदी सरकार चाहती है कि…
