शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्यसभा के सदस्य संजय राऊत ने कहा कि देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने वालों पर केंद्र सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, साथ ही दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राऊत ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का बयान गंभीर है। केंद्र सरकार के पास सभी तरह की खुफिया जानकारी है। इसलिए रावसाहेब दानवे के बयान पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं तीनों सेनाओं को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। चीन एवं पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक भी करनी चाहिए। राऊत ने कहा कि…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 01 बजे संसद के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रह्लाद जोशी सहित 300 से ज्यादा मेहमान मौजूद रहेंगे। नए संसद भवन के निर्माण का प्रस्ताव भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, एम. वेंकैया नायडू एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्रमशः राज्यसभा और लोकसभा में 5 अगस्त 2019 को किया था। चार मंजिला नए संसद भवन का निर्माण 971 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 64500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए जाने का प्रस्ताव है। इसका निर्माण भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ तक पूरा…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार 522 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 97,67,372 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 412 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,41,772 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,72,293 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 92,53,306 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.73 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24…
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग तस्कर आजम शेख जुम्मन को बुधवार को देर रात लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आजम शेख जुम्मन हिमाचल प्रदेश से तकरीबन 10 किलोग्राम ड्रग लाकर मुंबई में सप्लाई किया करता था। एनसीबी आजम शेख जुम्मन व उसके एक अन्य साथी से पूछताछ कर रही है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम ने बुधवार को अंधेरी के लोखंडवाला, मिल्लत नगर में छापेमारी कर ड्रग डीलर रीगल महाकाल को गिरफ्तार किया था। महाकाल की निशानदेही पर एनसीबी ने बुधवार शाम ड्रग तस्कर आजम शेख जुम्मन…
जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (एलओसी) बुधवार की रात 10 बजे अचानक उस समय गर्म हो उठी जब पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। भारत ने भी पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के तातापानी और डेराशेर खान सेक्टर को निशाना बनाकर जवाबी कार्यवाही की। भारतीय सेना के सटीक हमलों ने पाकिस्तान की दो चौकियों को तबाह कर दिया। इस कार्यवाही में 5 से 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं जबकि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। भारत के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर अपनी चौकियों को छोड़कर भाग निकले। आधी रात तक दोनों ओर से फायरिंग और गोलाबारी चल रही है।…
पुलवामा के टिकन गांव में बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। एक नागरिक भी घायल हुआ है। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया है, वहीं सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर जिला पुलवामा में इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी है। मारे गए तीनों आतंकी अल-बदर मुजाहिदीन आतंकी संगठन के थे। सुरक्षाबलों ने तीनों के शवों के साथ-साथ हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले के टिकन गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर सेना की 55 आरआर, पुलिस और…
मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार ड्रग्स डीलर रीगल महाकाल को बुधवार को स्पेशल कोर्ट ने दो दिन के लिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में भेज दिया है। एनसीबी रीगल महाकाल से गहन पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने रीगल महाकाल को बुधवार सुबह अंधेरी से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम ने किया। एनसीबी ने महाकाल के घर से ढाई करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स और नकदी बरामद किए हैं। एनसीबी की यह अब तक की सबसे सफल छापेमारी बताई जा रही है, हालांकि अभी तक एनसीबी ने इस संदर्भ…
भारतीय समाज दर्शन के पितामह आर्य चाणक्य ने “साम, दाम, दंड, भेद” इन चार प्रमुख बिंदुओं को राजनीति का आधार बताया था। चाणक्य के सिद्धांत में अंतिम बिंदु रहे “भेद” में अफवाह और भ्रम के मायाजाल का प्रयोग किया जाता है। भारत में बीते कुछ वर्षों से चल रहे आंदोलन इसी “भेद” की नीति पर आधारित हैं। इसी के तहत बीते 10 दिनों से देश में किसानों के नाम पर आंदोलन खड़ा किया गया। इस आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाकर देश व समाज में असंतोष पैदा किया जा रहा है। वस्तुतः देशविरोधी शक्तियां, जो प्रजातांत्रिक तरीकों से सरकार को अस्थिर करने में असफल रही हैं, वह अलग-अलग…
बीसीसीआई मामले पर सुनवाई करते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब बीसीसीआई से जुड़े मामले किसी भी कोर्ट में दाखिल हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पहले से लगी रोक को आज हटा लिया है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के मामले पर आज सुनवाई नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एमिकस क्युरी की रिपोर्ट के आधार पर कई राज्य क्रिकेट संघों की याचिका को सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भेजा। तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने एसोसिएट मेंबरशिप की मांग की। तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को विचार करने का…
केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों को हटाए जाने को लेकर आंदोलनरत किसानों को उनकी मांगों पर कुछ लिखित सुझाव भेजे हैं। अब किसान नेता इन सुझावों के मसौदे पर विचार कर आगे की रणनीति तय करेंगे। केंद्र सरकार और आंदोलनरत किसानों के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। पिछली बैठकों में भी सरकार की ओर से किसानों को सुझाव दिए गए थे, हालांकि किसान तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह से हटाए जाने की मांग पर अब तक अड़े हुए हैं। किसानों को भेजे गए कृषि कानूनों में सुधार संबंधी मसौदे में सबसे महत्वपूर्ण यह…
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को 74 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, सोनिया गांधी ने पहले ही अपना जन्मदिन नहीं मनाने की बात कही है। उन्होंने देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘कुशल नेतृत्व, सरलता व सद्भाव के पथ पर चल कर राष्ट्रीय गौरव व मर्यादाओं की कसौटी पर व्यक्तिगत क़ुर्बानी दे खरी उतरने वाली नेता, श्रीमती सोनिया गांधी के…
