असम समेत समूचे देश में काला धान की खेती को लेकर हुई जमकर चर्चा के बाद अब असम के गोलाघाट जिला के खूमटाई इलाके में बैंगनी रंग के धान की खेती शुरू की गई है। जापानी बीज से खूमटाई के किसान बिमान सैकिया ने बुआई कर बैगनी धान की बेहतरीन पैदावार की है। दावा है कि बैंगनी रंग के धान में कैंसर रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता होती है। बैंगनी रंग के चावल खाने के बाद एक परिवार ने कैंसर रोग से मुक्त होने की बात भी स्वीकारी है। गोलाघाट जिला के खूमटाई के 3 नंबर भोलागुरी गांव किसान बिमान सैकिया अपने खेत में पहले काला धान की…
Author: shivam kumar
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार सुबह ड्रग डीलर रिगल महाकाल को गिरफ्तार किया है। महाकाल के अंधेरी स्थित मिल्लत नगर व लोखंडवाला में भारी मात्रा में ड्रग व विदेशी मुद्रा बरामद की गयी है। उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी जांच कर रही है। इससे पहले एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ड्रग पेडलर अनुज केशवानी को गिरफ्तार किया गया था। केशवानी की निशानदेही पर ही ड्रग डीलर रिगल महाकाल का नाम सामने आया था लेकिन वह भूमिगत…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 हजार 080 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 97,35,850 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 402 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,41,360 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,78,909 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 92,15,581 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का…
भारत बंद पर मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है। वे केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। ईरानी ने कहा कि इस बंद के पीछे कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है ताकि अराजकता फैले। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब संसद में कृषि सुधार बिल पेश हुआ था तो विपक्ष ने सरकार पर एमएसपी और एपीएमसी मंडियों को बंद करने का आरोप लगाया। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। सरकार ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में तेजी से आगे बढ़ने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए 5जी को समयबद्ध तरीके से ‘रोलआउट’ करने के लिए मिलकर काम करना होगा। भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)-2020 को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों को ‘टास्क फोर्स’ बनाकर इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटारे के बेहतर तरीकों पर सोच-विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक संपूर्ण चक्र वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उद्योग इस टास्क फोर्स के जरिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत को…
किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के आह्वान का देशभर में व्यापारिक गतिविधियों और माल के परिवहन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मंगलवार अपराह्न तक रोजमर्रा की तरह दिल्ली और देशभर के बाजारों में पूरी तरह से व्यापारिक गतिविधियां चालू हैं। दिल्ली के सभी थोक बाजारों एवं रिटेल मार्केट्स में अन्य दिनों की तरह सामान्य रूप से कारोबार हो रहा है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली में लगभग 10 लाख से अधिक एवं देशभर में सात करोड़ से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हैं एवं कारोबार हो रहा है। देश के…
केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बार्डर पर किसानों की मोर्चाबंदी मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। इससे पहले सोमवार की रात्रि सिंघु बार्डर पर धरनारत एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। सिंघु बार्डर पर किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक किसान की पहचान अजय मोर (32) पुत्र ईश्वर मोर निवासी बरोदा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने मौत का कारण ठंड लगना…
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत बंद को राजनीतिक दलों का पाखंड बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर बुलाए गए भारत बंद को राजनीतिक दलों का समर्थन एक पाखंड है। उन्होंने ही कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) समाप्त करने का कानून लाया, इन्हीं पार्टियों द्वारा शासित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लागू भी किया गया। आज वे लोग ही कृषि सुधार कानून के खिलाफ आ गए हैं। ये पाखंड का पर्दाफाश हुआ है। मंगलवार को प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा कि किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) था, है और रहेगा। जैसे पिछले…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में तेजी से आगे बढ़ने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए 5जी को समयबद्ध तरीके से ‘रोलआउट’ करने के लिए मिलकर काम करना होगा। भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)-2020 को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों को ‘टास्क फोर्स’ बनाकर इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटारे के बेहतर तरीकों पर सोच-विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक संपूर्ण चक्र वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उद्योग इस टास्क फोर्स के जरिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 567 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 97,03,770 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 385 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,40,958 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,83,866 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 91,78,946 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का…
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत से चल रहे गतिरोध के बीच चीन ने पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास करने की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। इसी तैयारी के मद्देनजर भारत की सीमा से लगे चीनी और पाकिस्तानी एयरबेस पर चीनी वायु सेना (पीएलएएएफ) भारी-भरकम लड़ाकू विमान उतारे जा रहे हैं। चीन और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस ड्रिल पर भारतीय वायुसेना और अन्य भारतीय एजेंसियों की कड़ी नजर है। नाम के ट्विटर हैंडल ने सोमवार शाम को जानकारी दी कि पाकिस्तान के साथ होने वाली ड्रिल के मद्देनजर चीनी वायु सेना (पीएलएएएफ) का हैवी लिफ्ट विमान वाई-20 आज भोलारी एयरबेस के पास पाकिस्तान…
