भाकपा-माले झारखण्ड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने 8 दिसंबर के आयोजित भारत बंद का समर्थन करते हुए झारखंड बंद को ऐतिहासिक बंद में तब्दील करने की अपील की है। यह किसानों के सवाल पर सिर्फ किसानों का बंद नहीं है। बल्कि किसान कानून के नाम पर किसानों की मौत के फरमान के खिलाफ मोदी सरकार के खिलाफ चेतावनी है। इस बंद को सिर्फ नैतिक समर्थन की जरूरत नहीं बल्कि सड़कों पर भारी मात्रा में जन भागीदारी सुनिश्चित कर यह बतला देना है कि मोदी सरकार अगर किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद्द नहीं करती,जबतक एमएसपी को पूरे देश में लागू…
Author: shivam kumar
झारखण्ड पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता आनन्द पॉल तिर्की ने कहा है कि किसान देश के अन्नदाता है। किसान का संकट सिर्फ किसान का नहीं है बल्कि रोज़गार और ग्रामीण भारत का भी है। हम किसानों पर किए जा रहे हर अत्याचार के ख़िलाफ़ हैं। आनन्द पॉल तिर्की सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन किसानों से सम्मानपूर्वक बातचीत करनी चाहिए और नए कृषि क़ानून को वापस लेना चाहिए। जब देश के किसान ही इसके पक्ष में नहीं हैं, तो सरकार उसे किसानों पर क्यों थोपना चाहती है। नए कानून से किसानों को…
सुप्रीम कोर्ट ने अर्णब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी से जुड़े लोगों पर दर्ज सभी एफआईआर रद्द करने एवं गिरफ्तारी न किए जाने की मांग खारिज कर दी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि पुलिस से कह दिया जाए कि वह किसी मामले में कोई कार्रवाई न करे। कोर्ट के इनकार करने के बाद रिपब्लिक टीवी ने याचिका वापस ले ली। याचिका में कहा गया था कि सभी एफआईआर रद्द की जाएं और सभी मामलों को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाए। याचिका में कहा गया था कि महाराष्ट्र पुलिस…
साल 2020 रंगमंच और अभिनय संसार के लिए अच्छा नहीं रहा। कुछ दिनों से बीमार छोटे परदे की अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। वह वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही थीं। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। 11 दिन के संघर्ष के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ की प्रभावी भूमिका के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम…
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ को रिलीज हुए आज दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है। अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘इतनी सारी यादें कूट कूट के भरी हैं। फिर भी खाली खाली सा लगता है।’ जबकि उन्होनें ट्विटर पर फिल्म के गाने की एक लाइन लिखी- ‘द्वंद दोनों लोक में विषामृत पे था छिड़ा, अमृत सभी में बांट के, प्याला विष का तूने खुद पिया.. नमो नमो जी शंकरा, भोलेनाथ शंकरा।’ इसके साथ अभिषेक कपूर ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 दिसम्बर की सुबह वर्चुअल माध्यम से ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (आईएमसी) में उद्घाटन भाषण देंगे। इसका आयोजन भारत सरकार का दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सीओएआई) द्वारा किया जा रहा है। यह 8 से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आईएमसी-2020 का इस बार का विषय ‘समावेशी नवाचार – स्मार्ट, सुरक्षित, स्थायी’ है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल समावेशन’ और ‘सतत विकास, उद्यमशीलता व नवाचार’ को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य दूरसंचार और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में विदेशी और स्थानीय निवेश बढ़ाना और…
भारतीय किसान संघ ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से 08 दिसम्बर को प्रस्तावित भारत बंद में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। संघ ने 09 दिसम्बर को सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली वार्ता के मद्देनजर इसे गैर जरूरी करार दिया है। इतना ही नहीं किसान संघ ने राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा आंदोलन को अराजक बनाये जाने की भी आशंका जाहिर की है। भारतीय किसान संघ ने एक बयान जारी कर कहा, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना दिए हुए हैं। सरकार और…
अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए नौसेना के मिग-29 के लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव 11 दिन बाद गोवा तट से 30 मील दूर समुद्र में पानी के 70 मीटर नीचे मिला है। पायलट और जहाज का मलबा तलाशने के लिए 9 युद्धपोतों और 14 विमानों को लगाया गया। इसके अलावा मरीन और कोस्टल पुलिस भी तलाश कर रही थी। आसपास स्थित मछुआरों के गांवों को संवेदनशील घोषित करके अलर्ट जारी किया गया था। भारतीय नौसेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश 26 नवम्बर को ही दिये थे। नौसेना का ट्रेनर मिग-29के लड़ाकू विमान 26 नवम्बर की शाम 5 बजे उस वक्त अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वह विमानवाहक पोत आईएनएस…
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि किसानों के मुद्दे पर शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा दोहरा रवैया अपना रही हैं। फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के लिए नया कानून बनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने 2010 में केंद्र की कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार को नया कृषि कानून बनाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन यूपीए सरकार ने नया कृषि कानून नहीं बनाया। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कृषि कानून बनाकर किसानों को संबल…
भारतीय सेना ने रविवार को अनजाने में एलओसी बॉर्डर पार करके भारतीय सीमा में आने वाली दोनों लड़कियों को आज चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट से मिठाई और उपहार देकर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया है। पाकिस्तान की सीमा पर पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास पीओके की इन दो लड़कियों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। जम्मू के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कहुटा जिले के अब्बासपुर गांव निवासी 17 साल की लाईबा ज़बैर और सना ज़बैर (13 वर्ष) अनजाने में सीमा पार करके रविवार को भारतीय क्षेत्र में आ गईं। सीमा पर तैनात सेना के जवानों की नजर…
रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय रक्षा बोर्ड (केएसबी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैज भेंट किया। राष्ट्रपति कोविंद ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उल्लेखनीय है कि देश की सीमाओं पर शौर्य और पराक्रम दिखाने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए 1949 से प्रतिवर्ष सात दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए देशवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील की जाती है। केंद्रीय स्तर पर यह कार्य रक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सैनिक बोर्ड करता है। इस दिन धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बांटकर…
