Author: shivam kumar

भारतीय नौसेना का सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र (आईएमएसी) राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरुकता (एनएमडीए) केंद्र में तब्दील होगा। यह नेशनल कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड इंटेलिजेंस सिस्टम का मुख्य केंद्र होगा जो समुद्रों में जहाजों को ट्रैक करने के साथ ही तटीय राडार से डेटा प्राप्त करेगा। इससे पूरे हिन्द महासागर में भारतीय नौसेना किसी भी जहाज को ट्रैक कर सकेगी। हिन्द महासागर क्षेत्र समुद्री यातायात के लिए वाणिज्यिक राजमार्ग है जिससे कई देशों के व्यापारिक जहाज गुजरते हैं। इन पर निगरानी के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) ने स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) के ऑनबोर्ड ऑपरेशनल यूज के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। हालांकि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और…

Read More

कंगना रनौत का ट्वीट- ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ रही अकेली महिला अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें इन दिनों बढ़ी हुई हैं। हाल ही में कंगना को जहां सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर किये गए अपने ट्वीट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत मामले में अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन अदालत के समक्ष वकील के माध्यम से अपना बयान दर्ज करवा दिया है। अब कंगना ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, जिसमें…

Read More

 अभीतक किसी भी मुस्लिम छात्रा ने गुजरात विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में पीएचडी नहीं की थी। सलमा कुरैशी संस्कृत के साथ पीएचडी करने वाली पहली मुस्लिम छात्रा बन गई हैं। पुराणों में वर्णित शिक्षण पद्धति विषय पर संस्कृत में अपना अध्ययन पूरा कर लिया है। जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की अधिसूचना दी गई थी। विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर और गाइड अतुल उनगर ने बताया कि “संस्कृत विभाग 1964 से चल रहा है। सलमा कुरैशी के अलावा किसी भी मुस्लिम ने आजतक इस विषय में पीएचडी के लिए प्रवेश नहीं लिया। गुजरात में केवल एक मुस्लिम महिला ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय…

Read More

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का ऑडियो-वीडियो क्लिप भी साझा किया। उन्होंने नौसेना के महत्व के इतिहास के बारे में भी रोचक जानकारी दी। उन्होंने चोल राजा की समृद्ध नौसेना में महिलाओं की भूमिका, मराठा नौसेना के बारे में भी जानकारी दी।…

Read More

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्‍ली सरकार को नोटिस जारी करके बायोमास जलने और धूल जैसे प्रदूषण के कारणों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया है। शुक्रवार को पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में वायु की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में है जबकि आसपास के राज्यों में अब पराली जलना बंद हो गया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300-400 से भी ज्यादा खराब है। सीपीसीबी की 50 टीमें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2024 के आम चुनावों की तैयारियों का आगाज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरूआत उत्तराखंड से की है। नड्डा अपने 120 दिन के राष्ट्रव्यापी प्रवास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं। जहां वह आगामी सोमवार तक अलग-अलग स्थानों का दौरा करेंगे और संगठन के विस्तार व बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने नड्डा के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में बन रही मस्ज़िद के ट्रस्ट इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन में सरकारी प्रतिनिधि को भी रखने की मांग को खारिज कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि पर्सनल लॉ बोर्ड के पदाधिकारियों की हालिया बयानबाजी को देखते हुए चाहे सदस्य मुस्लिम ही हो लेकिन वो सरकारी नुमाइंदे के तौर पर ट्रस्ट में रहें। याचिका वकील करुणेश शुक्ला ने दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वकील विष्णु जैन ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के 9 नवम्बर, 2019 के फैसले और वक्फ एक्ट के मुताबिक भी सर्व धर्म समभाव यानी सेक्युलर कार्यों के लिए सरकार अपना प्रतिनिधित्व निश्चित…

Read More

– भारत विरोधी प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा पर दिया जोर – आंतरिक मालमों में हस्ताक्षेप और बयानबाजी से द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा गंभीर असर नई दिल्ली, 04 दिसम्बर (हि.स.)। देश में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और कुछ अन्य नेताओं की बयानबाजी पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी गुटों की गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए भारत ने कनाडा से वहां स्थित भारतीय उच्चायोग और अन्य राजनयिक मिशनों…

Read More

कड़ी आलोचना के बाद नरम पड़े कंगन के तेवर हाल में कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर किये गए ट्वीट के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गई। सोशल मीडिया पर कंगना को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कंगना ने भी आलोचकों को कड़ी प्रतिक्रिया दी, लेकिन अब लगता है उनके तेवर कुछ नरम हो रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद कंगना ने देर रात किसानों का समर्थन करते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट किये। कंगना ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- ‘मैं किसानों के साथ हूं। पिछले साल मैंने एग्रोफॉरेस्ट्री को…

Read More

कंगना के बयान पर नाराज मीका ने ट्वीट कर कहा- ‘माफी मांगें’ फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों किसान आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में किसान आंदोलन में शामिल हुई बुजुर्ग महिला को सीएए प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ लिया। दिलजीत दोसांझ से पहले जसबीर जस्सी, प्रिंस नरूला और हिमांशी खुराना के बाद अब सिंगर मीका सिंह ने भी कंगना रनौत को खरी-खरी सुनाई है। मीका सिंह ने ट्वीट कर लिखा-‘ ‘मेरे मन…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वैज्ञानिकों की ओर से कोरोना की वैक्सीन को हरी झंडी मिलने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों, गंभीर बीमार लोगों और बुजुर्गों को दी जाएगी। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि कुछ ही हफ्तों में कोरोना की वैक्सीन आने वाली है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इस महामारी की वैक्सीन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में मोदी ने कहा कि अभी आठ ऐसी वैक्सीन हैं, जो परीक्षण के दौर में हैं। ऐसी उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन…

Read More