प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों के वर्चुअल शुभारम्भ के मौके पर कोरोना से बचाव का टीका जल्द आने की उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा कि कोरोना के टीका का इंतजार है। पिछले दिनों देश के वैज्ञानिकों से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब ज्यादा देर होगी, ऐसा नहीं लगता है। लेकिन, संक्रमण के बचाव को लेकर हमारी सावधानी में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जतायी कि अभी भी लोग मास्क और दो गज की दूरी का पालन करते रहेंगे। पहले परियोजनाओं की घोषणा में धनराशि पर…
Author: shivam kumar
नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ 8 दिसंबर को आयोजित भारत बंद का विपक्षी दल कांग्रेस के साथ-साथ गुजरात के विभिन्न किसान संगठनों ने समर्थन किया है। गुजरात कांग्रेस ने 8 दिसंबर को राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक डायाभाई गजेरा ने कहा कि मजदूरों, व्यापारियों के साथ-साथ सभी व्यवसायी किसान बंद कार्यक्रम में शामिल होंगे। संघर्ष समिति की बैठक में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गिरधर वाघेला भी उपस्थित थे। संघर्ष समिति ने 10 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने का फैसला किया। इसके साथ ही 11 दिसंबर को गांधीनगर सत्याग्रह शिविर में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। दो कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट के जरिए सैलानियों को मदद मिलेगी।इस परियोजना के जरिए टूरिस्ट स्पॉट जैसे ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा। आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। 8000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यह मेट्रो परियोजना, आगरा में स्मार्ट सुविधाओं की स्थापना से संबंधित मिशन को मजबूत करेगी। ताज नगरी का लंबे समय से मेट्रो रेल परियोजना का इंतजार आज उस वक्त खत्म हो गया जब पीएम नरेंद्र…
भारत में नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशों में भी प्रदर्शन एवं संयुक्त रैलियां की जा रही हैं लेकिन अब इन आंदोलनों को खालिस्तानी संगठनों ने हाईजैक कर लिया है। कनाडा के बाद अब ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के नाम पर अधिकतर खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थक शामिल हो रहे हैं। लन्दन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान के झंडे के साथ आज सिख फॉर जस्टिस ग्रुप का परमजीत सिंह ‘पम्मा’ शामिल हुआ। पिछले साल भारत ने इस समूह का बहिष्कार किया था। खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा ने लंदन में खालिस्तानी आतंकी वित्त…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के एक विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में छह से सात नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से चर्चा कर चुके हैं अब वह केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद तय किया जाएगा कि मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान और कमला रानी वरुण का निधन हो गया है। इसके कारण कैबिनेट में दो जगह…
कोरोना संक्रमण से कराह रहे दुनियाभर के लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन जल्द आने की खबर से राहत मिली है। लेकिन लोगों तक वैक्सीन पहुंचने की राह आसान नजर नहीं आ रही है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन पर क्रिमिनल गैंग की निगाह हो सकती है और वो वैक्सीन सप्लाई में बाधा पहुंचा सकते हैं। इंटरपोल एजेंसी ने एक ऑरेंज नोटिस जारी किया है, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर और आसन्न खतरे के लिए अलर्ट करता है। इंटरपोल का कहना है कि संगठित अपराधिक समूह नए कोविड-19 टीकों की…
तेलंगाना में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव में ओवैसी की पार्टी 44 सीटें जीतने में सफल रही है. 150 सीटों वाले नगर निगम के घोषित चुनाव नतीजों में टीआरएस को 56, बीजेपी को 48 और ओवैसी को 44 सीटें मिली हैं. बहुमत का आंकड़ा 75 है, लेकिन तीनों ही पार्टियां इससे दूर हैं. जाहिर है कि ओवैसी की भूमिका निर्णायक हो गई है. पिछली बार ग्रेटर हैदराबाद में टीआरएस के पास 99 सीटें थीं और उसके पास बहुमत था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. टीआरएस को बड़ी पार्टी होने के नाते बहुमत जुटाना होगा और ऐसे में ओवैसी…
पांच दिसंबर कर्नाटक भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी ने राज्य में अंतर-धार्मिक विवाह और गोहत्या के विरुद्ध कानून लाने के लिए शनिवार को प्रस्ताव पारित किया। एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कहा कि सरकार इस बाबत आवश्यक निर्णय लेगी। बेलगावी में शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य नेता मौजूद थे। कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण ने पहले ही संकेत दिया है कि सात दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान गोहत्या निषेध विधेयक लाया…
छह दिसंबर की पूर्व संध्या पर रामनगरी अपनी रौ में दिखी। सर्दी के मौसम में सरयू तट पर भक्तों की भीड़ से घाट गुलजार थे तो जय श्रीराम व जय सरयू मैया का जयघोष वातावरण में आध्यात्मिकता का सृजन कर रहा था। कल-कल सतत बहती सरयू मानो ये संदेश दे रही थी कि अब अतीत को भूलकर रामनगरी नई उड़ान को बेकरार है। हर सुबह की तरह शनिवार की सुबह भी जहां मंदिरों में रामधुन की गूंज रही तो मस्जिदों की अजान सौहार्द का संदेश दे रही थी। अयोध्या में हर जगह लोग सिर्फ भविष्य के सपनों पर ही चर्चा…
मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट की बेटी रीतू फौगाट ने अभी तक की अपनी सबसे कठिन प्रतिद्वंदी फिलीपींस की खिलाड़ी जोमारी द जाम्बोआंगिनियन फाइटर टोरेस को हरा दिया। दादरी जिले के गांव बलाली निवासी रीतू फौगाट ने एक वर्ष पहले मिक्स मार्शल आर्ट( एमएमए) में जाने का निर्णय लिया था। रीतू एमएमए जाने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान है। रीतू का सपना एमएमए में विश्व की पहली महिला चैंपियन बनने का है। इसी मकसद से पहलवानी छोड़कर एमएमए के ¨रग में उतरी है। रीतू दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की सबसे छोटी बहन हैं। रीतू…
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ग्लोबल टीचर पुरस्कार विजेता रणजीत डिसले का अभिनंदन किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि रणजीत डिसले ने महाराष्ट्र की शान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा सोलापुर के परिते वाड़ी के शिक्षक रणजीत सिंह ने विश्व में भारत का झंडा फहराया है। इसलिए मैं रणजीत सिंह का मन से अभिनंदन करता हूं। सभी महाराष्ट्र वासियों को रणजीत सिंह पर गर्व है। महाराष्ट्र के आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे ने भी रणजीत सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए बधाई दी है। तुकाराम मुंडे ने कहा कि सोलापुर के…
