सेटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने चश्मा परमाणु संयंत्र में परमाणु बम बनाने के लिए प्लूटोनियम पृथक्करण केंद्र का काफी विस्तार किया है। पाकिस्तान ने अपने इस परमाणु संयंत्र को बेहद गुपचुप तरीके से 2018 के मध्य में शुरू किया था जिसे अब पूरा कर लिया गया है। चीन से सहयोग के चलते अब पाकिस्तान इस संयंत्र में भारी मात्रा में प्लूटोनियम का निर्माण कर रहा है जिसका इस्तेमाल भविष्य में परमाणु बम बनाने के लिए किया जा सकता है। दुनियाभर के परमाणु कार्यक्रम पर नजर रखने वाली संस्था इंस्टीट्यूट…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 हजार 594 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 95,71,559 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 540 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,39,188 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,16,082 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 90,16,289 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…
केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के मुख्यालय में बदलाव की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को तीसरे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद को मंजूरी दे दी है। यानी अब भारतीय सेना के मुख्यालय में दो के बजाय तीन उप सेना प्रमुख होंगे। चीन के साथ 2017 में हुए डोकलाम विवाद के समय तीसरे डिप्टी चीफ की जरूरत महसूस की गई थी। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को तीसरा डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनाए जाने की चर्चा है। सरकार ने डायरेक्टर जनरल इंफॉर्मेशन वॉरफेयर के पद को भी मंजूरी दे दी है। सेना मुख्यालय में बदलाव की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके और इन दिनों हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे प्रोफेसर केन रोगॉफ को अर्थनीति के सबसे बड़े विचारकों में गिना जाता है. उनकी किताब ‘द कर्स ऑफ कैश’ (नकदी का शाप) के प्रकाशित होने के कुछ ही समय बाद मोदी सरकार ने नोटबंदी का ऐलान कर दिया था. इसका समर्थन करने वाले कई लोगों ने ‘द कर्स ऑफ कैश’ का भी हवाला दिया. केन रोगॉफ ने इसके बाद अपनी किताब में भारत को लेकर कुछ और अंश जोड़े. आइए जानते हैं इनमें उनकी नोटबंदी को लेकर क्या राय थी. आठ नवंबर,…
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के साथ-साथ उत्तरी सीमाओं के साथ यथास्थिति बदलने के चीनी प्रयासों ने नई चुनौतियां पेश की हैं। इन दोनों चुनौतियों का सामना करने के लिए नौसेना तैयार है। उन्होंने कहा कि नौसेना की गतिविधियां भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ ’घनिष्ठ समन्वय और तालमेल’ में हैं और तीनों सेनाएं चीन की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। एडमिरल ने रक्षा मंत्रालय के पास धन की कमी का हवाला देते हुए कहा कि नौसेना को इस समय तीसरे विमान वाहक की तत्काल जरूरत है, फिर भी नौसेना परिचालन बढ़त बनाए रखने…
मसाला बनाने वाली कंपनी एमडीएच समूह के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह निधन हो गया। महाशय धर्मपाल गुलाटी पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य प्रमुख हस्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 को पाकिस्तान स्थित सियालकोट में हुआ था। उनका जीवन बहुत संघर्षमयी रहा। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया और पिता की मदद से व्यापार शुरू…
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में अगर कोई मास्क पहने हुए नहीं दिखाई देता है तो उससे जुर्माना वसूलना ही काफी नहीं है। उन लोगों से कोविड सेंटर में अनिवार्य रूप से 5 से 6 घंटे सेवा कराई जाए। गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है। आज सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन किया था, जिसके बाद कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दी थी। गुजरात हाईकोर्ट कोर्ट ने पिछले 2 दिसम्बर को राज्य सरकार…
अमिताभ बच्चन व अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘मेडे’ की हाल ही में घोषणा हुई थी। फिल्म में ये दोनों अभिनेता लीड रोल में है। इन दोनों अभिनेताओं के अलावा फिल्म में अभिनेत्री रकुलप्रीत भी नजर आएंगी। वहीं अब फिल्म में अभिनेत्री अंगिरा धर की भी एंट्री हो गई है। इसकी पुष्टि फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने की है। तरण ने ट्वीट किया-‘अमिताभ बच्चन-अजय देवगन-रकुलप्रीत के साथ अब फिल्म ‘मेडे’ में अंगिरा धर भी नजर आएंगी। फिल्म में अंगिरा धार एक वकील की भूमिका में होगी। फिल्म के निर्माता व निर्देशक अजय देवगन है। फिल्म की शूटिंग इसी माह हैदराबाद में…
निर्देशक डेविड धवन की फिल्म ‘कुली नं 1’ का पहला गाना ‘तेरी भाभी’ रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। वरुण धवन ने ट्विटर पर फिल्म का गाना ‘तेरी भाभी’ का लिंक शेयर कर लिखा-‘आपकी भाभी के साथ राजू लेकर आए है कुली नं 1’ का फेवरेट गाना ‘तेरी भाभी’ आ गया। ‘कुली नं 1′ का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 दिसंबर को होगा।’ साथ ही वरुण ने सारा अली खान, डेविड धवन, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और हनी भगनानी को टैग किया। इस गाने में वरुण धवन…
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के बिजी अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और उनकी कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू होना बाकी है। अगले साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ने एक और फिल्म साइन की है। अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्म ‘मिशन मंगल’ के निर्देशक जगन शक्ति के साथ काम करेंगे। अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने एक फिल्म के लिए जगन शक्ति को साइन किया है। फिल्म अगले साल 2021 के अंत तक शुरू होगी और 2022 में रिलीज होगी। फिल्म की…
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई है कि वैक्सीन इस महीने के अंत तक या फिर अगले महीने के पहले हफ्ते तक वैक्सीन का आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में है। ट्रायल से अभी तक जो भी डेटा प्राप्त हुआ है उससे वैक्सीन के सुरक्षित होने के संकेत मिले हैं। 70,000-80,000 वॉलंटियर को वैक्सीन दिया गया है, किसी में भी कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वैक्सीन सुरक्षित है। कोरोना वैक्सीन…
