पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच गुरुवार को कहा कि यह आंदोलन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात कर आंदोलन को जल्द से जल्द समाप्त करवाने का आग्रह किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह से हुई मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री से बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वे इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान…
Author: shivam kumar
केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पिछले सात दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की संचालन कमेटी के सदस्य गुरुवार को केंद्र सरकार से बातचीत के लिए बस से रवाना हुए। केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच यह चौथी बैठक होगी। इसके पहले की तीन बैठकें बेनतीजा रही थीं। राजधानी दिल्ली के सिंघु समेत अन्य बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी बात पर अड़े हुए हैं। बैठक में जाने से पहले किसान नेताओं ने साफ कर दिया कि अगर किसानों की बातें नहीं मानी गयीं तो वे सिंघु बॉर्डर पर ही डटे…
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत आगामी वर्ष जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने तमिल में किये एक ट्वीट में कहा है कि जनवरी में उनकी राजनीतिक पार्टी शुरू की जाएगी और इसके बारे में इस माह के अंत में 31 दिसम्बर को घोषणा की जाएगी। सुपरस्टार रजनीकांत ने बीते सोमवार को चेन्नई में अपनी पार्टी ‘रजनीकांत मक्कल मंदाराम’ के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी तो उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे। आगामी वर्ष अप्रैल-मई 2021 के दौरान तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, इसी साल…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 551 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 95,34,965 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 526 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,38,648 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,22,943 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 89,73,373 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 94.03…
गुजरात हाईकोर्ट एक बड़ा आदेश देते हुए कहा कि राज्य में जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, उनसे जुर्माना वसूलना ही काफी नहीं है। इन लोगों से कोविड सेंटर में अनिवार्य रूप से 5-6 घंटे सेवा कराई जाए। कोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को इस संबंध में एक नोटीफिकेशन जारी करने का आदेश दिया है। देश में कोरोना के आंकड़े बीते पांच दिनों से कुछ राहत देने वाले हैं। हर दिन एक्टिव केस में कमी आ रही है। बीते तीन दिनों से नए केस भी 40 हजार से कम आ रहे हैं। मंगलवार को कुल 36 हजार 456…
राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का पार्थिव शरीर चेन्नई से आज अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लाया गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से राजकोट स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। कोविड के दिशानिर्देश के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया गया कि भारद्वाज का पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे अमीन मार्ग स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 1 से 3 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे कलावाद रोड पर मोटामौवा श्मशान पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार के समय मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सांसद अभय भारद्वाज का मंगलवार को दिल का दौरा…
देश में कोरोना महामारी का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अभिनेता सनी देओल ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। है। सनी देओल ने बुधवार को ट्वीट किया-‘मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों मुंबई दौरे पर है। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच फिल्मसिटी को लेकर कई पहलुओं पर बातचीत भी हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार से मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें योगी आदित्यनाथ और अक्षय कुमार आपस में चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा-‘आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता श्री अक्षय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में…
कंगना रनौत की बहन एवं मैनेजर रंगोली चंदेल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर कंगना ने अपनी बहन रंगोली को खास तोहफा देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने अपनी बहन को जन्मदिन में एक पप्पी गिफ्ट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें कंगना ने ट्विटर पर भी साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कंगना ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे टू माई वन एंड ओनली रंगोली। यूं तो रंगोली हमेशा हंसी मजाक करती रहती है, लेकिन अंदर से मैं जानतीं हूं कि वो एक मां है। यहां उनके परिवार में एक और सदस्य शामिल…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले की जांच के लिए एक फरवरी तक का समय दे दिया है। स्पेशल जज अजय कुहार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के बाद ये आदेश दिया। सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए दूसरे देशों को भेजा गया आग्रह पत्र अभी लंबित है। सीबीआई और ईडी दोनों ने इस मामले पर जांच के लिए और समय की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने एक फरवरी तक जांच पूरी करने का निर्देश दिया। इसके पहले भी कोर्ट जांच पूरी…
अरब सागर में मछुआरों की एक नाव के पलट जाने से छह मछुआरे डूब गए। जिसमें से दो मछुआरों के शव मंगलवार को शाम को ही निकाल लिए गए थे, जबकि बुधवार सुबह एक मछुआरे का शव और बरामद हो गया। तीन मछुआरे अभी भी लापता हैं। नाव में सवार 19 मछुआरे लौट आये थे। बताया गया कि ‘श्रीरक्षा’ नामक मछुआरों की नाव बोलार निवासी प्रशांत की है। मंगलवार को मिले मृतकों की पहचान पांडुरंगा सुवर्ण और प्रीतम सुवर्ण के रूप में की गई है, जो कि बोक्कापटन के निवासी हैं। दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक के उल्लाल स्थित समुद्र के…
