प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। वहीं, कई केन्द्रीय मंत्रियों ने भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, स्मृति ईरानी ने भी भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने…
Author: shivam kumar
मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अभय भारद्वाज और अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सीएम रुपाणी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में दिवाली के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा की जाएगी। इस स्थिति को देखते हुए राज्य के चार महानगरों में एक रात कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही अभय भारद्वाज और अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज (67 वर्ष) का कल चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया। कोरोना से फेफड़ों को पहुंचे नुकसान के बाद इलाज के…
पुलिस की टीम ने अभियान चलाते हुए कोकराझार जिलांंतर्गत कोकराझार थाना क्षेत्र के बाथौगुरी गांंव के मछिली तालाब के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद हथियार व गोला-बारूदों में एक एके-47 राइफल, 7.62 एमएम की पिस्तौल के 290 जिंदा कारतूस और प्वाइंट 303 एमएम की 19 जिंदा कारतूस शामिल है। ज्ञात हो कि बीटीसी चुनाव के मद्देनजर बीटीसी के चारों जिलों में पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी है। गत 3 महीनों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ने बीटीसी चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कोकराझार में पुलिस के आला…
देश में नये कृषि कानून आने के बाद से ही किसान संगठन कानून में विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से शुरू हुआ आंदोलन राजधानी दिल्ली की चौखट पर है। किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ समेत आधा दर्जन से अधिक संगठनों ने भले ही आंदोलन से दूरी बना रखी हो, लेकिन मुद्दे सभी के एक जैसे हैं। किसान संघ ने 15 हजार ग्राम समितियों से प्रस्ताव पारित करवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पहले ही भेजे हैं। अब किसान संघ समेत अन्य संगठन भी भविष्य में…
नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता नाकाम होने के ठीक एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक की। घंटे भर चली इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे। शाह के आवास पर हुई इस बैठक में गत मंगलवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत पर चर्चा की गई। इसके साथ ही गुरुवार तीन दिसम्बर को किसानों से होने वाली बातचीत के मद्देनजर विचार-विमर्श किया गया। शाह ने तोमर और गोयल से किसानों…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 95 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 हजार 604 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 94,99,414 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 501 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,38,122 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,28,644 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 89,32,647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश…
एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों, खासकर पंजाब के किसानों का जमावड़ा है। वे कृषि कानून को लेकर आक्रोश में हैं और सरकार की बात नहीं मान रहे हैं। ठीक उसी समय प्रधानमंत्री मोदी और उनके सिख समाज से जुड़ाव के साथ ही सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों को सामने लाने का काम किया जा रहा है। हांलाकि यह एक संयोग ही है। सरकार ने तय किया था कि इस प्रकाश पर्व पर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा सिख समाज के लिए किए गए कार्यों को सामने लाने का काम करेगी। इसे ध्यान में…
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि अमेरिका द्वारा तिब्बत की स्वायतता के सम्मान की घोषणा और भारत में तिब्बत की प्रवासी सरकार को मान्यता विश्व राजनीति की एक महत्वपूर्ण घटना है। तिब्बत सरकार के प्रधानमन्त्री लोबसांग सांगेय को पहली बार व्हाईट हाऊस का निमन्त्रण और अमेरिका के सम्बधित मन्त्री से बातचीत भी एक महत्वपूर्ण घटना है और प्रवासी तिब्बत सरकार की बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने इसके लिए पूरे विश्व में बैठे तिब्बतियों को बधाई दी और सांगेय की सराहना की तथा वधाई दी। शान्ता कुमार ने कहा कि विश्व की राजनीति तेजी से बदल रही है। भले ही चीन एक महां…
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्पल कुमार सिंह, आईएसएस (सेवानिवृत्त) को लोकसभा सचिवालय और लोकसभा महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक दिसम्बर से लागू होगी। वह स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। श्रीवास्तव सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं। सिंह 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी रहे हैं। 34 वर्ष के समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव से सम्पन्न, वरिष्ठ सिविल सेवक सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों में अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। इस अवधि के दौरान उन्होंने अवसंरचना और विशेषकर लोक कार्य, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और बागवानी, मानव संसाधन,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन कंपनियों की टीमों के साथ आज वीडियो वॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. ये टीमें पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स, हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई लिमिटेड और हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज से थीं. मोदी ने कंपनियों को सुझाव दिया कि वे लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें . मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नानक देव ने लोगों को एकता, समरसता, बंधुता, सौहार्द और सेवाभाव का मार्ग दिखाया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, गुरु नानक देव की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें। उन्होंने कहा, गुरु नानक देव ने लोगों को एकता, समरसता, बंधुता, सौहार्द और सेवाभाव का मार्ग दिखाया और परिश्रम, ईमानदारी तथा आत्मसम्मान पर…
