कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलन को रोकने के लेकर पुलिस की कार्रवाई के मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने जहां अपने ट्विटर अकाउंट से किसानों के प्रति पुलिस की दमनकारी कार्रवाई की फोटो साझा कर इसे प्रधानमंत्री का अहंकार बताया, जिसने जवानों को किसानों के खिलाफ खड़ा कर दिया है। वहीं प्रियंका ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पूंजीपति मित्रों की मदद करने तथा किसानों के रास्ते में रोड़े अटकाने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने फोटो ट्वीट कर लिखा, ‘बड़ी ही दुखद फ़ोटो…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार 322 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 93,51,110 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 485 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,36,200 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,54,940 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 87,59,969 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि देश का…
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच थम नहीं रहा। शनिवार को चौथे दिन हरियाणा-दिल्ली सीमा सिंघु बार्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों ने दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही डेरा डाल लिया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं बहादुरगढ़ के टीकरी बार्डर पर भी किसानों के ठहराव से स्थिति तनावपूर्ण है। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा की ओर से दिल्ली में आवागमन पिछले चार दिनों से बंद है। शुक्रवार रात्रि सिंघु बार्डर पर किसानों के पड़ाव से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसानों ने दिल्ली के…
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पश्चिम बंगाल सहित देश के चार राज्यों में कोयला माफिया के 45 ठिकानों पर आज छापेमारी कर रही है। यह मामला अवैध व्यापार, कोयले चोरी और तस्करी से जुड़ा है। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के अनुसार शनिवार को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में कुल 45 स्थानों पर सीबीआई का छापा जारी है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, रेलवे, सीआईएसएफ और कई अधिकारियों व लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें कई कोयला तस्कर भी शामिल हैं। मुख्य रूप से छापेमारी पश्चिम बंगाल में की गई है। वहां के रानीगंज, दुर्गापुर, कोलकाता, दक्षिण 24…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन के औपचारिक बदलाव के गवाह बने। सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन के रूप में अपना साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पहली गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन ने आज सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन को प्रभार सौंप दिया। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, सेना की विभिन्न इन्फैंट्री इकाइयां रोटेशन के आधार पर राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल आर्मी गार्ड के रूप में कार्य करती हैं। सेना गार्ड बटालियन विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों जैसे गणमान्य व्यक्तियों के लिए सम्मान समारोह, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के अलावा राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल गार्ड ड्यूटी करती है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, समारोह के बाद पहली गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन और सिख रेजिमेंट…
संसद से पारित कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने एक बार फिर दोहराया है कि वह किसान संगठनों से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि किसानों की आड़ में वो राजनीति न करें। नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि सरकार किसान संघों के साथ बातचीत के लिए तैयार है ताकि उनके मुद्दों और आशंकाओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों संघों को तीन दिसम्बर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। उम्मीद है कि वे बैठक में आएंगे। तोमर…
चीन से वियतनाम के बिगड़ते रिश्तों के बीच भारत ने इंडो पैसिफिक के प्रमुख साझेदार के रूप में वियतनामी सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धता जताई है। भारत और वियतनाम ने एक-दूसरे की वायु सेनाओं के पायलटों को संयुक्त प्रशिक्षण देने और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात किए जाने वाले बलों के प्रशिक्षण पर सहमति व्यक्त की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत, वियतनाम की तीनों सेनाओं को भारतीय रक्षा संस्थानों के जरिए बेहतर प्रशिक्षण देने की भी इच्छुक है। चीन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए भी भारत-वियतनाम ने रणनीति बनाई।…
जमानत नहीं देकर हाईकोर्ट ने की गलती
9 सितंबर को बीएमसी के जरिए कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। ये फैसला कंगना रनौत के पक्ष में आया है साथ ही कोर्ट ने बीएमसी पर दुर्भावनापूर्ण रवैये से एक्शन लेने का आरोप भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि बीएमसी को कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के लिए हर्जाना देना पड़ेगा। च्च न्यायालय ने बीएमसी के ध्वस्तीकरणके आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही कंगना को हुए नुकसान के आंकलन के लिए मूल्यांकनकर्ता को नियुक्त करने की बात कही…
बक्सर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया,जमीनी विवाद में अपराधियों ने पति और पत्नी को गोली मार दी. मामला धनसोई थाना क्षेत्र के जगमनपुर गांव की है. मौके पर पहुंचे बक्सर सदर के एसडीपीओ गोरखराम के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. दोनों पीड़ितों को सिर में गोली मारी गई है. फिलहाल परिजनों से पूछताछ जारी है.गोली की आवाज सुन अगल बगल के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को…
ग्वालियर से दिल्ली के लिए किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहीं सामाजिक कार्यकता मेधा पाटकर के काफिले को रोके जाने के बाद से शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी हाईवे पर किसान संगठनों का धरना जारी है। यूपी पुलिस ने जिला आगरा के सैया राजस्थान बॉर्डर पर ही रोक दिया जिसके चलते किसान संगठनों का धरना दूसरे दिन भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन में शरीक होने के लिए निकली सामाजिक कार्यकता मेधा पाटकर व उनके तमाम समर्थकों को यूपी पुलिस की ओर से बॉर्डर पर ही रोक दिये जाने के बाद से शुक्रवार सुबह भी आन्दोलनकारी…
