Author: shivam kumar

 जिले के चिंतलनार, बुरकापालऔर चिंतागुफा बेसकैंप से कोबरा,एसटीएफ, डीआरजी की टीम थाना चिंतागुफा चिंतलनार क्षेत्रअंतर्गत एंटी नक्सल नक्सल उन्मूलन अभियान में निकले थे।  इसी दौरानअरबराज मेट्टा पहाडिय़ों के पास नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में 08 जवान घायल हो गए जबकि इनमें से एक जवान असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गये। घायल 07 जवानों का उपचार राजधानी रायपुर में चल रहा है। पुलिस के अनुसार थाना चिंतागुफा के उत्तर-पश्चिम में 09 किलोमीटर और बुर्कापाल बेस कैंप से 06 किलोमीटर की दूरी पर शनिवार रात में लगभग 8.30 बजे अरबराज मेट्टा  पहाड़ियों के पास नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट की वारदात…

Read More

कोरोना की वजह से वेब सीरीज अपहरण टू की शूटिंग स्थगित कर दी गई है। वेब सीरीज अपहरण के निदेशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कई जगह शूटिंग होनी थी। इसके लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन की अनुमति ली गई थी। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट व आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग होनी थी। त्रिवेणी घाट पर दशहरा मेला और रावण दहन का फिल्मांकन होना था। कुछ सीन शनिवार शाम फिल्माए गए। 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने शूटिंग पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में…

Read More

उत्तर प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण पर रोक से जुड़े योगी सरकार के अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद बरेली में धर्म परिवर्तन कराने का पहला मामला दर्ज किया गया है। बरेली के देवरनिया में लव जिहाद के आरोप में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, टीकाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दूसरे संप्रदाय का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। देवरनिया के गांव शरीफनगर से धर्म परिवर्तन कराने का ये मामला सामने आया है,…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों से कहा कि वे एल्युमिनाई की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। शिक्षण संस्थानों के विकास और समृद्धि में एल्युमिनाई अहम भूमिका निभा सकते हैं। कई शिक्षण संस्थान तो ऐसा कर रहे हैं, लेकिन इस व्यवस्था को ग्रामीण स्तर के शिक्षण संस्थानों में भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। 05 दिसम्बर को श्री अरविदो की पुण्य तिथि के अवसर उन्होंने कहा कि इनके जीवन से युवा साथी जितना जानेंगे खुद को समृद्ध करेंगे । जिन संकल्पों को श्री अरविंदो ने अपनाया वो आज की पीढ़ी को नया रास्ता दिखाया। लोकल…

Read More

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी अर्थात् वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के प्रसिद्ध गोपाल जी मंदिर में परम्परा के अनुसार शनिवार देर रात हरि-हर हुआ। “हर” (भगवान महाकाल) चांदी की पालकी में सवार होकर गोपाल जी मंदिर पहुंचे, जहां “हरि” (भगवान विष्णु) को तुलसी की माला भेंटकर सृष्टि का भार सौंपा। कोरोना के चलते लगाए गए प्रतिबंध के कारण इस अद्भुत हरि-हर मिलन के साक्षी बनने से इस बार आम श्रद्धालु वंचित रह गए। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक (चतुर्मास) में भगवान विष्णु (हरि) सृष्टि के संचालन का भार भगवान महाकाल…

Read More

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती रात नक्सली हमले में सीआरपीएफ कोबरा के एक असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गये। नक्सलियों के आईईडी धमाके में 9 जवान घायल हो गए हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए हैं। चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र से कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी की टुकड़ियां बीती रात एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली थीं। इसी बीच नक्सलियों ने आईईडी धमाका करके कोबरा 206 बटालियन के जवानों को निशाना बनाया। पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने बताया कि शनिवार की रात चिंतलनार, बुरकापाल, चिंतागुफा बेस कैंप से कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी की…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार 810 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 93,92,920 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 496 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,36,696 तक पहुंच गई है। रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,53,956 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 88,02,267 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत अच्छी खबर के साथ की। उन्होंने देशवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि काशी से 100 साल पहले चुराई गई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाडा से वापस आ रही है। 13 वीं शताब्दी की इस मूर्ति को वापस लौटाने के लिए उन्होंने कनाडा की सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता अन्नपूर्णा की मूर्ति का वापस आना सभी के लिए सुखद है। उन्होंने कहा कि भारत से चुराई गई कई धरोहरों को वापस लाने की कवायद चल रही है। इसके साथ ऐसा करने वालों पर भी सख्ती की…

Read More

मुंबई हमले की बरसी पर भारत में ही नहीं अमेरिका, कनाडा व जापान सहित कई मुल्कों में भी पाकिस्तान व आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किए गए। हिंदू फोरम कनाडा के सदस्यों ने 2008 में मुंबई पर पाकिस्तान के आतंकवादी हमले के खिलाफ ग्रेटर टोरंटो क्षेत्रों के कई शहरों में एक एलईडी ट्रक विज्ञापन अभियान का आयोजन किया। तीन तरफ बिलबोर्ड वाले एक ट्रक ने कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत ओन्टेरियो के विधान सभा से अपना अभियान शुरू किया। बिलबोर्ड्स पर #MumbaiNov26 #PakistaniTerror #CanadiansAwaitJustice जैसे स्लोगन लिखे गए थे । मुंबई हमले में दो कनाडाई भी मारे गए और…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को हेलीकाप्टर से लैंसडौन लाया गया। यहां गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर मुख्यालय में शहीद के पार्थिव शरीर को राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ लाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में विधायक दलीप सिंह रावत ने पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडिर हरमीत सेठी, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजिल दी। शनिवार तड़के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल…

Read More

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक भारत भालके का पुणे के रुबी अस्पताल में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।  सोलापुर जिले के पंढरपुर-मंगलखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए भालके 30 अक्टूबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उस समय इलाज के बाद  ठीक होकर वह अपने कार्य में फिर से सक्रिय हो गए थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनको पुणे स्थित रुबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अस्पताल में जाकर भालके से मुलाकात की थी।    उप-मुख्यमंत्री अजीत…

Read More