पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कठोर मौसम की स्थिति में चीनी और भारतीय सैनिक तैनात हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर पिछले आठ महीने से गतिरोध बना हुआ है। मौसम में तैनात चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों का मनोबल कम हुआ है। यह जानकारी शीर्ष खुफिया एजेंसियों ने दी है। सूत्रों ने बताया कि सैनिकों का मन बहलाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए चीन ने एक फिटनेस केंद्र के साथ गर्म स्विमिंग पूल, हॉट टब, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं से युक्त मनोरंजन केंद्रों की स्थापना शुरू…
Author: shivam kumar
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को भरूच जिले के अंकलेश्वर तहसील के पैतृक गांव में सुपुर्देखाक किया जाएगा। उनकी इच्छा के अनुसार पिरामण गांव में उसके माता-पिता की कब्र के बगल में दफनाने की संभावना है। गांव में शोक की लहर है। अहमद पटेल की बहन रशीदा उनका पार्थिव शरीर लाने के लिये दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। साथ ही पिरामण गांव में सुपुर्देखाक की तैयारी शुरू कर दी गई है। अहमद पटेल के करीबी माने जाने वाले नाज़ुभाई ने कहा कि अहमद पटेल के परिवार और पिरामण गाँव के स्थानीय लोगों का मानना है कि पिरामण गांव में दफन होना…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 92 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 92,22,217 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 481 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,34,699 तक पहुंच गई है। बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,44,746 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 86,42,771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार तड़के साढ़े 3 बजे गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे फैजल ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के तमाम बड़े राजनेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अहमद पटेल करीब एक माह पूर्व ही कोरोना से संक्रमित हुए थे। खुद उन्होंने 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट…
कांग्रेस के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अहमद पटेल के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पटेल के निधन की सूचना पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं, वो भी उस वक्त जब कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। पार्टी में भीतर या बाहर से किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए वो पहले विकल्प होते थे। कांग्रेस को सांगठनिक और राजनैतिक तौर पर मजबूत रखने वाले अहमद पटेल 71 वर्ष की उम्र में आज बुधवार को कोरोना से जिन्दगी की जंग हार गए। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से…
उत्तर-पूर्व की तीन दिवसीय यात्रा पर निकले सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को नगालैंड और मणिपुर में सेना और असम राइफल्स के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने उत्तर के सुदूर क्षेत्रों का भी दौरा किया और तैनात सैनिकों से बातचीत करके ऑपरेशनल तैयारियों को देखा। जनरल नरवणे ने सैनिकों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। सेना प्रमुख को सेना से चल रही नगा वार्ता की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई। जनरल एमएम नरवणे उत्तर-पूर्वी कमान की सेना संरचनाओं की सुरक्षा स्थिति और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए थे। सोमवार को…
भूमि पेडनेकर की आगामी हॉरर थ्रिलर ‘दुर्गावती’ का टाइटल अब ‘दुर्गामती’ होगा। निर्माताओं ने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ’ का एक नया पोस्टर जारी किया है। 11 दिसंबर 2020 को फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म को भूषण कुमार, अक्षय कुमार और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘दुर्गावती’ को एक नया टाइटल मिला है…भूमि पेडनेकर की ‘दुर्गावती’ का टाइटल अब ‘दुर्गामती’ हो गया है…इसका प्रीमियर 11 दिसंबर 2020 को अमेजन पर होगा।’ पोस्टर में भूमि अक्रामकता…
अभिनेत्री संजना सांघी अपनी दूसरी फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संजना फिल्म ‘दिल बेचारा’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘ओम: द बैटल विदइन’ में संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा करेंगे, जो एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा के बेटे हैं। हाल ही में आदित्य के जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा की थी। यह फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘आदित्य रॉय कपूर…
अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अगले साल शादी करने वाले हैं। दोनों इसी साल शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी और अली के मां के निधन होने के कारण दोनों ने अपनी शादी को आगे बढ़ा दिया है। अब दोनों 2021 में शादी करेंगे। अली फजल और ऋचा चड्ढा अब एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। ऋचा जिस घर में रह थी उसका लीज मार्च में ही खत्म हो गया था। दोनों लॉकडाउन के वजह से शिफ्ट नहीं हो पाए थे। नए अपार्टमेंट में दोनों कुछ सालों तक साथ रहेंगे। ऋचा चड्ढा ने कहा कि…
सुप्रीम कोर्ट ने आज देश में कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए राज्यों से अपने यहां कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर में कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद से दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम से वहां की ताजा स्थिति के संबंध में हलफनामा मांगा है. इसके साथ ही कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है. गुजरात और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई: जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने…
दुनिया में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन का इंतजार है. अब ये इंतजार जल्दी खत्म हो सकता है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक बार बताया है कि भारत में वैक्सीन आने पर सबसे पहले किन लोगों को दी जाएगी. एक निजी न्यूज चैनल से स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिसकर्मा और पैलामिलिट्री फोर्स को वैक्सीन दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद फिर…
